समुद्र - Latest News on समुद्र | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

तीन दशक में दुगनी दर से बढ़ा है समुद्री जल स्तर

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 18:43

एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने गुरुवार को यहां कहा कि विश्व में समुद्र जल स्तर करीब तीन मिलीमीटर प्रति वर्ष की दर से बढ़ रहा है जो तीन दशक पहले की तुलना में दुगनी दर है।

एशिया में जापान के सुरक्षा योगदान का संकल्प लेंगे अबे

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 18:55

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे चीन के बढ़ते प्रभाव और समुद्री गतिविधियों से से उत्पन्न तनाव के बीच शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा में जापान की भूमिका के लिए अपना दृष्टिकोण रखेंगे।

चीन और रूस ने रिश्ते मजबूत करने पर दिया जोर

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 21:55

अमेरिका के साथ जटिल विवादों में उलझे चीन और रूस ने आज साइबर जासूसी, यूक्रेन संकट और समुद्री क्षेत्र विवाद जैसे मुददों पर एक दूसरे के रूख का समर्थन किया। नौसेनाओं के एक सप्ताह के संयुक्त अभ्यास में इन दोनों देशों ने एक दूसरे के प्रति गर्मजोशी दिखाई।

दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक कार्रवाई पर अमेरिका ने जताई चिंता

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:27

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन की कथित आक्रामक कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समुद्र में एक विवादित तेल कुएं को लेकर चीन और वियतनाम के बीच तनावपूर्ण माहौल है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का जहाज टकराने का आरोप लगाया है।

थाईलैंड में ‘सी वॉक’ के दौरान भारतीय पर्यटक की मौत

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 18:30

थाईलैंड के लोकप्रिय बीच शहर पट्टाया में ‘सी वॉक’ के दौरान दिल का दौरान पड़ने से एक भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। इस घटना के कारण देश के समुद्री खेलों की सुरक्षा प्रणाली और मानकों पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

सोलोमन द्वीपसमूह में 7.6 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 08:48

सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय भाग में आज सुबह 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अंतरसरकारी समुद्री आयोग ने सोलोमन द्वीपसमूह, वनुआतु और पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।

शनि के बर्फीले चंद्रमा पर छिपा समुद्र मिला

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 13:39

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें शनि के बर्फीले चंद्रमा एनसेलादूस पर बर्फीली चट्टानों के नीचे एक विशाल समुद्र छिपा मिला है जो संभवत: जीवन को समर्थन देने में सक्षम हो।

22वें दिन भी लापता विमान का ठोस सुराग नहीं

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 00:00

मलेशिया एअरलाइन्स के आठ मार्च को लापता हुए विमान की दक्षिणी हिंद महासागर में शनिवार को 22वें दिन भी तलाश हुई लेकिन विमान से समुद्र में तैरती चीजों को देखने के अलावा और कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

लापता विमान : फ्रांसीसी उपग्रह से ली गई तस्वीरों से फिर जगी उम्मीद

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 00:38

मलेशिया के लापता विमान को लेकर कोई स्पष्ट सुराग मिलने की उम्मीद आज उस वक्त उस एक बार फिर जग गई जब फ्रांस ने दक्षिणी हिंद सागर से विमान के संभावित मलबे की तस्वीरें मुहैया कराई हैं जिनकी जांच की जा रही है।

चीनी उपग्रहों ने लापता विमान के संभावित मलबे का पता लगाया

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 20:52

हिंद महासागर के सुदूर दक्षिण हिस्से में चीनी उपग्रहों द्वारा एक बड़ी वस्तु का पता लगाया गया है जो लापता मलेशियाई विमान का मलबा हो सकता है। वहीं, विमान की तलाश तीसरे हफ्ते भी जारी है।

लापता विमान के संभावित मलबे की तस्वीरों के बारे में चीन कर सकता है घोषणा

Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 18:10

मलेशिया ने दो हफ्ते पहले रहस्यमय रूप से लापता हुए मलेशिया एयरलाइंस के विमान को ढूंढ़ने के लिए समुद्र के नीचे तलाशी करने वाला उपकरण मांगा है। लापता विमान में 239 लोग सवार थे।

लापता विमान का संदिग्ध मलबा डूब गया होगा : आस्ट्रेलिया

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 19:17

ऐसा लगता है कि दो हफ्ते पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुए मलेशियाई विमान का मलबा दक्षिण हिंद महासागर के सुदूरवर्ती हिस्से में डूब गया होगा क्योंकि बहुराष्ट्रीय टीम उसका पता लगा पाने में नाकाम रही हैं। इसके साथ ही विमान को ढूंढ निकालने में सफलता मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

समुद्र में मिला 45 करोड़ वर्ष पहले का जीवाश्म

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 17:12

वैज्ञानिकों ने समुद्र में एक नया जीवाश्म खोज निकाला है, जो इस बात का सबूत है कि 45 करोड़ साल पहले भी माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल करते थे। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर के भूवैज्ञानिक प्रोफेसर डेविड सिवेटर के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने जीवश्म रिकॉर्ड वाले एक प्रागैतिहासिक आकृति का खुलासा किया है।

बंगाल की खाड़ी अथवा हिंद महासागर में नष्ट हो गया होगा लापता मलेशियाई विमान : रिपोर्ट

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 20:36

मलेशिया का लापता विमान एमएच-370 का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान या तो बंगाल की खाड़ी या हिंद महासागर में नष्ट हो गया होगा। इस बीच, लापता विमान की अंतरराष्ट्रीय तलाश अभियान में आज बांग्लादेश भी शामिल हो गया।

मलेशियाई विमान गुमशुदी: समुद्र की सतह पर हलचल का पता चला

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 16:58

मलेशियाई विमान के लापता होने के बाद उसकी खोज का काम सातवें दिन भी जारी है और इस बीच चीन के एक विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को कहा कि उसे मलेशिया और वियतनाम के बीच स्थित समुद्र के निकट समुद्र की सतह पर हुई हलचल का पता चला है।

पहले भी समुद्र में में लापता हुए हैं कई विमान

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 12:29

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार क्रांति के इस युग में जब कोई भी सूचना सेकेंडों में मिल जाती है, ऐसे में किसी जेटलाइनर का सागर के उपर से लापता हो जाना चौंका देने वाली बात लगती है लेकिन मलेशिया एयरलाइंस फ्लाइट एमएच 370 के लापता हो जाने से पहली बार यह एहसास नहीं हुआ है कि समुद्र कितने विशाल होते हैं और उनमें खोई किसी वस्तु को खोजना कितना कष्टप्रद हो सकता है।

लापता मलेशियाई विमान का अभी तक पता नहीं, खोज अभियान जारी

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 19:57

मलेशियाई एयरलाइंस के लापता विमान का पता लगाने के लिए बहुराष्ट्रीय अभियान के दूसरे दिन (रविवार) भी रहस्य बना हुआ है। जांच अधिकारियों को किसी अनहोनी का डर सता रहा है और वे आतंकवाद के पहलू को भी खारिज नहीं कर रहे हैं।

विमान के लापता होने में आतंकी आशंका की जांच में जुटा मलेशिया

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 13:36

मलेशियाई एयरलाइन के विमान के अचानक लापता होने की घटना में एक नया मोड़ आ गया है। प्रशासन ने रविवार को कहा कि खुफिया एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं कि कैसे चार व्यक्ति फर्जी पहचान के साथ विमान में सवार हो गए। इस मामले में अन्य देशों की आतंकवाद विरोधी एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

इतालवी नौसैनिकों पर नहीं चलेगा समुद्री डकैती निरोधी कानून के तहत केस

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 17:57

भारत के दो मछुआरों की हत्या मामले में इटली की दो नौसैनिकों को राहत मिली है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि इटली के नौसैनिकों पर समुद्री डकैती निरोधी कानून, एसयूए के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाए।

मरीन मसला: इटली के बाद अब EU ने भारत को चेताया

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 17:37

यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने कहा है कि संघ को भारत को कड़ा संदेश देने की जरूरत है क्योंकि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन पर सुनवाई का समुद्री लूटपाट के खिलाफ यूरोप के संघर्ष पर बहुत बड़ा असर पड़ा है।

अमेरिकी बॉर्डर के पास युद्धपोत भेज रहा है ईरान

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 08:45

ईरान के एक वरिष्ठ नौसैन्य कमांडर ने कहा है कि उनका देश पहली बार अमेरिकी समुद्री सीमा के करीब अटलांटिक सागर में कई युद्धपोतों को भेज रहा है।

समुद्री परीक्षण के लिए जल्‍द तैयार होगी आईएनएस अरिहंत

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 09:28

स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत कुछ ही सप्ताह में समुद्री परीक्षण के लिए उतरने वाली है और इसके साथ ही भारत तीनों क्षेत्रों में परमाणु क्षमता संपन्न बन जाएगा यानी उसे समुद्र, जमीन और हवा से परमाणु हमलों का जवाब देने की क्षमता मिल जाएगी।

समुद्री उत्पाद निर्यात 2020 तक 10 अरब डालर हो जाएगा

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 16:29

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि देश से समुद्री उत्पादों का निर्यात अगले पांच-छह साल में दोगुना होकर 10 अरब डालर तक पहुंच जाएगा।

`गोवा के समुद्र तटों पर 50 रुपये में सेक्स के लिए बच्चे मुहैया करवाने की होती है पेशकश`

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 17:06

एक फिल्म निर्माता ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा के समुद्री तटों पर 50 रुपये में सेक्स के लिए बच्चे मुहैया कराने की पेशकश की जाती है। यह दावा `बागा बीच` की प्रोड्यूसर प्रमोद सलगावकर ने किया है।

समुद्र में भारत की सामरिक क्षमता बढ़ी, INS विक्रमादित्य नौसेना में शामिल

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 17:29

बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को शनिवार को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया। भारत की समुद्री युद्ध क्षमता में यह बड़ा इजाफा है।

फिलीपींस में मृतकों की संख्या 1,833 हुई, 1.74 करोड़ डॉलर का नुकसान

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 10:00

फिलीपींस में समुद्री तूफान हैयान से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,833 हो गई है। इस तूफान में अब तक 1.74 करोड़ डॉलर के नुकसान की खबर है।

जापान और रूस ने पहली राजनयिक रक्षा वार्ता की

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 17:31

क्षेत्रीय विवाद से जूझ रहे जापान और रूस ने अप्रत्याशित सुरक्षा बातचीत की और शनिवार को दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्री आतंकवाद एवं समुद्री लूटपाट के खिलाफ संघर्ष में सहयोग पर सहमत हुए।

पाकिस्तान ने 40 भारतीय मछुआरों पर मामला दर्ज किया

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 23:51

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा गिरफ्तार 40 भारतीय मछुआरों पर शुक्रवार को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से घुसने का औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया।

कलेक्टर ने हथियार ले जाने वाले जहाज का किया निरीक्षण

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 08:16

तूतीकोरिन के जिला कलेक्टर एम. रवि कुमार ने एम. वी. सीमैन गार्ड ओहियो पर जाकर निरीक्षण किया जिसे तटरक्षक बलों ने हथियार और गोला-बारूद ढोने के लिए पकड़ रखा है।

पकड़ा गया जहाज तैरता शस्त्रागार हो सकता है : नेहचल

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:19

भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के कारण तटरक्षकों द्वारा एक अमेरिकी जहाज को रोके जाने के मामले में सरकार रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । समझा जाता है कि इस पर लदे हथियारों की आपूर्ति निजी एजेंसियों को की जानी थी जो समुद्र में डकैती की घटनाएं रोकने में शामिल हैं।

मछुआरा हत्या: भारत ने पाक उपउच्चायुक्त को किया तलब

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:06

पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गुजरात के समुद्री तट के पास भारतीय मछुआरों पर गोली चलाए जाने और इस घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने पर भारत ने सोमवार को पाकिस्तान के उपउच्चायुक्त मंसूर अहमद खान को समन कर कड़ा विरोध जताया।

चक्रवात ‘फैलिन’ हुआ और तीव्र, कल शाम तक आंध्र और ओडिशा को करेगा पार

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 13:14

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शुक्रवार को और अधिक तीव्र हो गया और यह कल कम से कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंच सकता है।

मछुआरों के मुद्दे पर दृढ़ता का परिचय दे सरकार: जयललिता

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 15:10

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने की ताजा घटना की पृष्ठभूमि में केंद्र की संप्रग सरकार पर अपने मछुआरों को ‘असहाय’ छोड़ देने का आरोप लगाया।

भूकंप से पाकिस्तान में तीन नए द्वीप उभरे

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 11:48

पाकिस्तान में दो दिन पहले आए भूकंप के कारण उसके समुद्र तट पर तीन नए द्वीपों का निर्माण हुआ है। बंदरगाह शहर ग्वादर के समुद्र तट पर एक द्वीप का निर्माण हुआ। इसके अलावा बलूचिस्तान तट पर दो अन्य छोटे द्वीपों का भी निर्माण हुआ।

सेतुसमुद्रम पर तमिलनाडु सरकार की आपत्ति खारिज

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 22:12

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय से यह कहकर 25000 करोड़ रुपए की लागत वाली सेतु समुद्रम परियोजना के संबंध में तमिलनाडु सरकार की आपत्तियों को दरकिनार कर दिया है उसकी परियोजना पर आगे बढ़ने की मंशा है क्योंकि आर के पचौरी की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति तर्कसंगत और वैज्ञानिक आंकड़े के साथ नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक घोषित होगा समुद्री जीवाश्म स्थल

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 16:09

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) तमिलनाडु के अरियालुर जिला स्थित समुद्री जीवाश्म स्थल को ‘राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक’ घोषित करेगा।

समुद्र के रास्ते गुजरात में दाखिल हुए 13 आतंकवादी?

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 19:23

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने समुद्र के रास्ते गुजरात में 13 आतंकियों के दाखिल होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईबी ने अपने अलर्ट में कहा है कि आतंकवादी वलसाड के रास्ते गुजरात में दाखिल हुए हो सकते हैं। आईबी के अलर्ट पर गुजरात पुलिस ने अपनी गश्त तेज कर दी है।

पूर्व पति के साथ देखी गईं पामेला एंडरसन

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 11:00

अमेरिकी टीवी अभिनेत्री एवं सोशलाइट पामेला एंडरसन को हवाई के समुद्री तट पर अपने पूर्व पति रिक सालोमोन के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया। यूएस पत्रिका की खबर के अनुसार पूर्व ‘बेवाच’ स्टार ने गुलाबी रंग की बिकनी पहन रखी थी।

श्रीलंका ने 65 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 09:30

श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 65 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है जो नौ ट्रॉलरों में सवार थे। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वार्नाकुल सूर्या ने कहा है कि कल पांच ट्रॉलरों में सवार 34 मछुआरों को उत्तर के प्वाइंट प्रेडो के अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अमेरिका ने ग्रेट बैरियर रीफ में गिराए चार बम

Last Updated: Sunday, July 21, 2013, 11:44

एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई गड़बड़ी के कारण दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ समुद्री उद्यान में चार बम गिरा दिए।

डीएमके आज सेतु परियोजना पर करेगा प्रदर्शन

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 09:22

द्रमुक सेतु समुद्रम नौवहन नहर परियोजना को फौरन लागू करने की मांग पर कल राज्य भर में प्रदर्शन करेगा। पार्टी की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रदर्शन दक्षिणी एवं उत्तरी चेन्नई में होगा।

नाइजीरिया में जहाज से तीन भारतीय अगवा

Last Updated: Thursday, June 20, 2013, 00:00

नाइजीरिया के तेल समृद्ध डेल्टा क्षेत्र में एक समुद्री पोत पर सवार तीन भारतीय क्रू सदस्यों और एक रूसी अभियंता का हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यहां आज बताया कि अपहृत भारतीयों में जहाज का कैप्टन, मुख्य अधिकारी और एक अन्य अधिकारी शामिल है।

निकारागुआ के समुद्री तट पर 6.5 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 09:09

निकारागुआ के समुद्री तट पर 6.5 तीव्रता का भूंकप का आया जिससे इमारतें हिल गई। किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं है।

यूएन ने की समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपील

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 11:19

‘विश्व महासागर दिवस’ के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समुद्री पर्यावरण में हुए क्षरण की प्रक्रिया को रोक कर जलीय वातावरण सामान्य बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करने की अपील की है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मजबूत करेंगे रक्षा संबंधों और समुद्री सुरक्षा

Last Updated: Wednesday, June 5, 2013, 17:45

समुद्री सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को एशिया प्रशांत और हिंद महासागरीय क्षेत्रों के विकास एवं समृद्धि के लिए जरूरी मानते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आज आपसी रक्षा संबंधों को आधार देने का फैसला किया।

रूस: ओखोस्क से लगे समुद्र में 8.2 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 15:09

रूस में ओखोस्क तट से लगे समुद्र में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 मापी गई है।

भारतीय नौसेना को मिला पहला पी-81 टोही विमान

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:10

भारतीय नौसेना ने पहला लंबी दूरी तक समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी लड़ाकू (एलआरएमआरएएसडब्लू) विमान पी-81 बुधवार को तमिलनाडु में आईएनएस राजाली नौसैनिक विमान तल पर हासिल किया।

गोवा में बीच पर शराब पीने पर लगी पाबंदी

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 15:22

गोवा सरकार ने समुद्री बीचों पर कूड़ा-कचरा और महिलाओं को होने वाली परेशानी रोकने के लिए वहां शराब पीने पर पाबंदी लगा दी है।

`भारत की समुद्री,आसमानी ताकतों से वाकिफ हैं चीन`

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 17:24

भारत की समुद्री और नभ क्षमताओं से चीन अच्छी तरह वाकिफ है और वह कुछ संदेह के साथ भारत-अमेरिका संबंधों पर नजर रखे हुए है ।

लश्कर के निशाने पर थे गोवा के समुद्री तट: विकीलिक्‍स

Last Updated: Friday, April 19, 2013, 19:41

विकिलीक्स का दवा है कि वर्ष 2008 में गोवा के समुद्री तट भी लश्कर के संदिग्ध आतंकवादी नासिर रियाजुद्दीन के निशाने पर थे, जिसके खिलाफ बेंगलुरू में वर्ष 2008 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के सिलसिले में कार्रवाई चल रही है। विकिलीक्स ने यह दावा हाल ही में जारी अमेरिकी राजनयिक संदेश के जरिये किया है।

बाली में लायन एयर का विमान समुद्र में गिरा, 45 घायल

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 23:03

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री हैरी भक्ती ने बताया कि 100 यात्रियों को लेकर आ रहा बोईंग का एक विमान बाली की राजधानी देनपसार के हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश करते वक्त समुद्र में जा गिरा।

समुद्र के बढ़ते जलस्तर से कोलकाता, शंघाई, ढाका को खतरा : पचौरी

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 12:28

जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी समिति (आईपीसीसी) के अध्यक्ष डॉ. आरके पचौरी ने कहा कि समुद्र के बढ़ते जलस्तर से तटीय क्षेत्रों के पास स्थित कोलकाता, शंघाई और ढाका जैसे शहरों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो रहा है।

अमेरिकी युद्धपोत, रेडार उत्तर कोरियाई तट के पास पहुंचा

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 11:56

कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका अपना एक युद्धपोत और समुद्र आधारित रेडार प्रणाली समेत प्रमुख सैन्य हर्बे-हथियार उत्तर कोरिया तट के नजदीक ले जा रहा है।

समुद्री लुटेरों ने की 16 बांग्लादेशी मछुआरों की हत्या

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 21:26

बंगाल की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने बांग्लादेश के 16 मछुआरों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सेतुसमुद्रम परियोजना: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को दिया दो हफ्ते का वक्त

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 00:11

सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद सेतु समुद्रम परियोजना पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिये आज तमिलनाडु सरकार को दो सप्ताह का वक्त दिया।

केबल कटने से BSNL की इंटरनेट क्षमता 21% घटी

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 19:50

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की समुद्र के भीतर की मल्टी फाइबर केबल में कट की वजह से इंटरनेट क्षमता में 21 फीसद की कमी आई है। यह केबल प्रणाली देश को दुनिया के कई हिस्सों से जोड़ती है।

भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर पीएम से पहल की मांग

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 13:15

पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के आस पास भारतीय मछुआरों के पाकिस्तानी बलों द्वारा पकड़े जाने के बढ़ते मामलों के बीच नेशनल फिश वर्कर्स फोरम ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है।

श्रीलंका से रिहा 16 भारतीय मछुआरे घर लौटे

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 17:43

श्रीलंका की एक अदालत द्वारा रिहा किये गए तमिलनाडु के 16 मछुआरे आज यहां पहुंच गए। श्रीलंका ने इस महीने की शुरूआत में इन मछुआरों को अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

राम सेतु से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : भाजपा

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 17:23

भाजपा ने आज सरकार को आगाह किया है कि वह राम सेतु से छेड़छाड़ करने वाली सेतुसमुद्रम परियोजना पर आगे नहीं बढ़े, क्योंकि इससे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था जुड़ी हुई है। उसने इस योजना को तुरंत रद्द करने की मांग की।

समुद्री सुरक्षा पर अभ्यास करेंगे रूस व नाटो

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 10:33

रूस की नौ सेना और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा पर अभ्यास करेंगे। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, कैप्टन फर्स्ट रैंक वादिम सेरगा ने कहा कि रूस तथा इटली की नौ सेना की टीम समुद्री लुटेरों तथा पकड़े गए जहाजों को मुक्त कराने के लिए अभ्यास करेंगे।

समुद्र में भिड़े श्रीलंकाई और भारतीय मछुआरे

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 17:55

श्रीलंकाई समुद्री सीमा में रविवार सवेरे श्रीलंकाई और भारतीय मछुआरों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के समीप हुई।

ग्लोबल वार्मिग से लड़ने में सहायक होंगी समुद्री अर्चिन!

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 21:50

कुछ समुद्री अर्चिन वायुमंडल से भारी मात्रा में कार्बन डाई आक्साइड सोख सकती हैं जिससे ग्लोबल वार्मिग से लड़ने में हमारी सहायता कर सकती हैं।

भारत ने 17 बंधकों के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 21:02

भारत ने नाइजीरियाई स्वामित्व वाले एमटी रॉयल ग्रेस पर सोमाली जलदस्युओं के हाथों पिछले 10 महीने से बंधक बने 17 नाविकों की जल्द मुक्ति के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी है।

चीनी जहाज जापानी समुद्री सीमा में घुसे

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 18:30

जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि दो चीनी निगरानी जहाज आज पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप के समीप जापानी समुद्री सीमा में घुस आए।

`पड़ोसियों से सौहार्दपूर्ण संबंध चाहता है चीन`

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 14:15

समुद्री विवाद और पासपोर्ट तथा नक्शा संबंधी विवादों सहित विभिन्न मुद्दों पर चीन के कड़े रुख से बढ़ती चिंताओं के बीच चीन ने कहा है कि वह अपने पड़ोसियों के साथ घनिष्ठ संबंध चाहता है ।

जापान की समुद्री सीमा के पास मंडराए चीनी युद्धपोत

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 16:44

जापान की समुद्री सीमा के ठीक बाहर चार चीनी पोत करीब साढ़े पांच घंटे तक मंडराते रहे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार योनागुनी और इरियोमोट द्वीप के बीच आज सुबह यह युद्धपोत घूमते रहे और बाद में वहां से चले गए।

समुद्री क्षेत्र में आधिपत्य जमाने की मंशा नहीं: चीन

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 08:51

चीन ने कहा कि उसकी योजना अपने देश को समुद्री ताकत से लैस करना है, न कि समुद्री क्षेत्र में आधिपत्य जमाने से।

`भारत-चीन मिल कर कर सकते हैं समुद्र पर राज`

Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 16:31

अपने पहले विमानवाहक पोत को समुद्र में उतारने के बाद बड़ी समुद्री ताकत बनने की अपनी योजनाओं का संकेत देने वाले चीन के संबंध में सामरिक विश्लेषकों का कहना है कि भारत और चीन मिलकर ‘‘समुद्र पर राज’’ कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी अपनी समुद्री रणनीतियों के विरोधाभासों को सुलझाना होगा।

मुम्बई में दूसरे समुद्री सम्पर्क मार्ग को हरी झंडी

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 12:39

देश के दूसरे समुद्री सम्पर्क मार्ग- मुम्बई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) को सरकार से हरी झंडी मिल गई है और इस परियोजना पर जनवरी 2013 से काम शुरू होने की सम्भावना है।

समुद्री निगरानी के लिए चीन ने बनाए ड्रोन बेस

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 21:00

जापान और पूर्वी एशिया के अन्य देशों के साथ समुद्री सीमा विवाद के बीच अपने तटवर्ती क्षेत्रों के सर्विलांस के लिए चीन ने पूर्वोत्तर लिओनिंग प्रांत में दो ड्रोन बेस स्थापित किए हैं।

विवादित द. चीन सागर में जाएगा अमेरिकी पोत

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 12:15

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में अपनी ताकत का परिचय देने के लिये आज परमाणु उर्जा चालित एक विमानवाहक पोत को इस जलक्षेत्र की यात्रा पर भेजा है ,जो बीजिंग के साथ उसकी बढ़ती रणनीतिक प्रतिद्वंदिता का केंद्र बनता जा रहा है।

समुद्र में लापता 6 इंजीनियरिंग छात्र-छात्राएं

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 23:36

गांधी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नॉलजी एंड मैनेजमेंट (जीआईटीएएम) की तीन छात्राओं समेत छह छात्रों की आज रुशिकोंडा समुद्र तट पर डूब जाने की आशंका है।

समंदर में कुडनकुलम विरोधी प्रदर्शन आज

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 00:06

पीपुल्स मूवमेंट अगेंस्ट न्यूक्लियर एनर्जी (पीएमएएनई) के कार्यकर्ताओं ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सोमवार को संयंत्र से करीब 500 मीटर दूर समुद्र में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

`समुद्री लूट,आतंकवाद क्षेत्रीय अस्थिरता के लिए खतरा`

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 14:34

समुद्री क्षेत्रों में सशस्त्र लूटपाट से एशियाई क्षेत्रों की स्थिरता पर खतरा बताते हुए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा कि भारत समुद्री लूटपाट और आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के कदम उठा रहा है।

समुद्री जीवों में छिपा हो सकता है चिर यौवन का राज

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 17:51

वैज्ञानिकों ने एक नए अनुसंधान में कहा है कि सी कुकुम्बर और सी उर्चिन्स जैसे जीव आपके चिर यौवन का जवाब हो सकते हैं । इन दोनों जीवों में कोलेजन की उम्र को रोके रखने की क्षमता है ।

मानसून को समझने के लिए समुद्र तल की खुदाई करेंगे वैज्ञानिक

Last Updated: Sunday, September 30, 2012, 12:18

मानसून को बेहतर ढंग से समझने के मकसद से वैज्ञानिक अरब सागर की तलहटी में एक गहरा गड्ढा खोदेंगे जिससे समुद्र तल के नमूने एकत्र किए जा जाएंगे और इसकी मदद से हजारों सालों के दौरान हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में समझ को विकसित किया जा सकेगा।

समुद्री निगरानी को ड्रोन इस्तेमाल करेगा चीन

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 13:32

चीन अपनी राष्ट्रीय समुद्री निगरानी को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन या मानव रहित विमान (यूएवी) का इस्तेमाल करेगा।

जब समुद्री डाकू से मिले बराक ओबामा

Last Updated: Friday, September 21, 2012, 18:14

व्हाइट हाउस में बने रहने की कोशिशों में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की एक मजाकिया अंदाज में पेश की गई तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है।

फुकुशिमा के पास समुद्र में फैली रेडियोधर्मी सामग्री

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 19:12

मार्च 2011 में फुकुशिमा दाइची परमाणु उर्जा स्टेशन में हुई दुर्घटना की वजह से समुद्र में छोड़ी गई रेडियोधर्मी सामग्री प्रशांत महासागर में उस जगह तक पहुंच गई है जो फुकुशिमा प्रांत के तट से 3,200 किमी दूर है।

समुद्र में एक व्यावसायिक जलपोत में आग

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 23:31

मुम्बई तट से दूर समुद्र में व्यावसायिक जलपोत एम वी एम्सटर्डम ब्रिज में आग लग गयी। तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें संदेह है कि जहाज के इंजन कक्ष में आग लगी होगी।

समुद्री डाकुओं ने 23 भारतीयों सहित तेल टैंकर को बनाया बंधक

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 21:31

गिनी की खाड़ी में नाइजीरिया के लागोस समुद्र तट पर समुद्री डाकुओं ने 23 भारतीय नाविकों समेत तेल टैंकर का अपहरण कर लिया। तेल टैंकर कम्पनी ने यह जानकारी दी।

समुद्री निगरानी के लिए ड्रोन तैनात करेगा चीन

Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 15:14

ड़ोसी देशों के साथ बढ़ते समुद्री विवादों के बीच चीन ने आज कहा कि समुद्री सीमाओं की निगरानी रखने के लिए उसकी मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी, ड्रोन) तैनात करने की योजना है।

स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का समुद्री परीक्षण जल्द: वर्मा

Last Updated: Thursday, August 9, 2012, 00:20

नौसेना ने कहा है कि स्वदेश निर्मित परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत का जल्द ही समुद्री परीक्षण शुरू हो जायेगा जो भारत के ‘परमाणु त्रय’ को पूरा करने और विश्वसनीय तथा अभेद्य जवाबी कार्रवाई की क्षमता को हासिल करने के प्रयासों का हिस्सा है। इस बीच नौसेना की परंपरागत पनडुब्बी क्षमता का स्तर गिर रहा है और नौसेना विदेशी गोदियों में पनडुब्बी निर्माण के विकल्प पर विचार कर रही है।

नाइजीरिया: पोत पर समुद्री डाकुओं का हमला, एक की मौत

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 09:52

दक्षिणी नाइजीरिया में इतालवी कंपनी एजिप के कर्मियों को ले जा रहे एक पोत पर संदिग्ध जलदस्युओं ने हमला किया । इसमें जान बचाने के लिए पोत से कूदे एक व्यक्ति की डूब जाने से मौत हो गई ।

पराबैंगनी विकिरण से समुद्री जीवन को खतरा

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 20:44

समुद्री जीवन को अब धरती के बढ़ते तापमान और वायुमंडल में बढ़ रहे कार्बन के अलावा पराबैंगनी (यूवी) विकिरण से भी खतरा है।

जीपीएस से समुद्र में हुए बड़े हलचल का पता चला

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 20:59

वैज्ञानिकों ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की मदद से ग्रीनलैंड में साल 2010 में छह महीने में सौ अरब टन बर्फ के घटने का पता लगाया है।

54 अफ्रीकियों की समुद्र में डूबकर मौत

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 09:44

भूमध्य सागर में डूबने से 54 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग लीबिया से समुद्र के जरिए इटली के तट की ओर जा रहे थे।

नए एंजाइम से दांतों की सड़न रोकने में मिलेगी मदद

Last Updated: Thursday, July 5, 2012, 08:30

अब आप अपने दांतों को समुद्री शैवाल में पाए जाने वाले जीवाणु से बेहतर बचाव कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि समुद्री शैवाल के ऊपर पाया जाने वाला एक जीवाणु दांतों के लिए टूथपेस्ट से भी अधिक कारगर हो सकता है।

सेतुसमुद्रम के लिए वैकल्पिक मार्ग व्यावहारिक नहीं: केंद्र

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 14:38

सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि एक उच्चस्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेतु समुद्रम परियोजना के लिए पौराणिक राम सेतु को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग आर्थिक एवं पारिस्थितिकी रूप से व्यावहारिक नहीं है।

वैश्विक तापमान में इजाफे से बढ़ सकता है समुद्र स्तर

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 08:24

एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि यदि विश्व का तापमान इसी प्रकार अबाधित रूप से बढ़ता रहा हो तो आने वाली शताब्दियों में दुनिया भर में समुद्र स्तर पांच मीटर तक बढ़ सकता है जिससे बांग्लादेश और कई छोटे द्वीप देशों पर बुरी तरह असर पड़ेगा।

चीनी पनडुब्बी ने बनाया गोताखोरी का रिकार्ड

Last Updated: Sunday, June 24, 2012, 12:31

चीन की मानवयुक्त एक पनडुब्बी ने प्रशांत महासागर के मरियाना गर्त में सफलतापूर्वक 7,000 मीटर की गहराई छूकर नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।

चीन में तटों के करीब पहुंचा तूफान तालिम

Last Updated: Wednesday, June 20, 2012, 16:41

चीन के दक्षिणी प्रांतों में समुद्र तट के पास आते तेज तूफान तालिम को लेकर चीन के मौसम विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है।

सूरत से 320 किमी दूर दफन है लादेन?

Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 07:29

अमेरिका के एक खोजी ने उस वास्तविक स्थान को ढूढ़ निकालने का दावा किया है, जहां अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को समुद्र में दफन किया गया था। यह स्थान भारत में गुजरात तट से लगभग 320 किलोमीटर की दूरी पर है।

समुद्री डाकू गिरफ्तार, बंधक मुक्त

Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 18:12

दानिश नौ सेना ने 16 सामालियाई समुद्री डाकूओं को पकड़ा और 12 बंधकों को मुक्त कराया।

तेलंगाना, सेतुसमुद्रम पर संसद में हंगामा

Last Updated: Thursday, March 29, 2012, 07:55

लोकसभा में गुरुवार को अलग तेलंगाना राज्य, सेतुसमुद्रम और कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसके बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

'भारतीय तट तक पहुंची समुद्री डकैती'

Last Updated: Wednesday, March 28, 2012, 05:16

अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा है कि समुद्री डकैतों की गतिविधियां अब भारत के समुद्र तट तक होने लगी हैं जिससे गश्त और प्रभावी कार्रवाई करना मुश्किल हो गया है।

सबसे बड़े मीठे पानी का संयंत्र गुजरात में

Last Updated: Friday, March 23, 2012, 07:16

गुजरात सरकार ने समुद्री खारे पानी को मीठे जल में तब्दील करने वाला एशिया का सबसे बड़ा संयंत्र स्थापित करने के लिए जापान और सिंगापुर की कंपनियों के समूहों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

22 मीटर तक बढ़ सकता है समुद्र स्तर

Last Updated: Wednesday, March 21, 2012, 09:34

नए अध्ययन में दावा किया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में समुद्र के जलस्तर में 22 मीटर तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

'समुद्री लुटेरों के पीछे शक्तिशाली लोग'

Last Updated: Monday, February 27, 2012, 12:24

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोमवार को कहा कि समुद्री लूटपाट के मामले चिंताजनक तरीके से बढ़ रहे हैं और वास्तविक समस्या जमीन पर है जहां शक्तिशाली लोग जलदस्युओं का समर्थन कर रहे हैं।

समुद्री सांप की नई प्रजाति की खोज

Last Updated: Wednesday, February 22, 2012, 13:11

वैज्ञानिकों ने कार्पेन्ट्रिया की खाड़ी में समुद्री सांप की एक नई प्रजाति को ढूंढ निकाला है। ऑस्ट्रेलिया के निकट स्थित इस इलाके में पाए गए इन सापों के विकास में बारे में वैज्ञानिक अब जानकारी जुटाएंगे।