येदियुरप्‍पा - Latest News on येदियुरप्‍पा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शिमोगा पर प्रभुत्व फिर से जमाने की कोशिश में येदियुरप्पा

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 17:11

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा शिमोगा संसदीय सीट से अपने राजनीति केरियर का सबसे अहम चुनाव लड़ रहे हैं और राज्य की राजनीति और भाजपा के अंदर अपना प्रभुत्व फिर से स्थापित करने के लिए वह नरेंद्र मोदी के नाम का सहारा ले रहे हैं।

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:06

लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 18:55

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर शनिवार को तीखा हमला बोलते हुए मुख्य विपक्षी दल पर आरोप लगाया कि वह अपने शासन वाले राज्यों में भ्रष्टाचार को नजरंदाज कर रही है और संसद में भ्रष्टाचार निरोधक छह विधेयकों को पारित नहीं होने दे रही है।

बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल हुए येदियुरप्पा

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 15:23

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा औपचारिक रूप से गुरुवार को फिर से भाजपा में शामिल हो गए। येदियुरप्पा ने एक वर्ष से कुछ पहले भाजपा छोड़कर अपनी स्वयं की पार्टी बना ली थी।

बीएस येदियुरप्पा की बीजेपी में औपचारिक वापसी आज

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 09:14

बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली केजेपी की भाजपा के साथ पार्टी के विलय करीब एक सप्‍ताह के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली गई है।

भ्रष्टाचार पर दोहरी बयानबाजी कर रही है भाजपा : सिब्बल

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 00:18

केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज यह कहते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला कि भ्रष्टाचार पर ‘दोहरी बयानबाजी’ करने वाली पार्टी प्रधानमंत्री पर सवाल नहीं उठा सकती क्योंकि संप्रग ने भ्रष्टाचार से सीधा मुकाबला किया है और उसके मंत्रियों ने ‘महज’ आरोप लगने पर इस्तीफे दिए हैं।

भाजपा ने येदियुरप्पा की वापसी का रास्ता साफ, केजीपी का भाजपा में होगा विलय

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 23:36

बीएस येदियुरप्पा नीत कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) के भाजपा के साथ विलय का आज मार्ग प्रशस्त हो गया क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने एकीकरण की घोषणा की और कहा कि वे सभी औपचारिकताएं तीन या चार दिनों में पूरी कर लेंगी।

भाजपा में वापसी करेंगे बीएस येदियुरप्पा

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 17:43

महीनों की अटकलबाजी को खत्म करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि वह भाजपा में लौटेंगे, जिसे उन्होंने साल भर पहले अपनी अलग पार्टी बनाने के लिए छोड़ दिया था।

`राजनाथ करेंगे येदियुरप्पा की घर वापसी पर फैसला`

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 22:50

कर्नाटक भाजपा प्रमुख प्रह्लाद जोशी ने आज कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की घर वापसी के संबंध में फैसला अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के हाथ में है।

येदियुरप्पा की वापसी के लिए भाजपा ने हरी झंडी दिखाई

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 00:14

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की संगठन में वापसी को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी राज्य पार्टी के वरिष्ठ नेता के. एस. ईश्वरप्पा ने दी। ईश्वरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है.. वह (येदियुरप्पा) जल्द ही (भाजपा में) लौटेंगे।’’

येदियुरप्पा की बीजेपी में वापसी की कवायद फिर शुरू

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 23:19

पांच विधानसभा चुनाव संपन्न होने के दूसरे दिन कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को यहां पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की और आग्रह किया कि राज्य के उसके पूर्व नेता बीएस येदियुरप्पा की वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाए।

तानाशाह की तरह शासन कर रहे सिद्धरमैया: येदियुरप्पा

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 19:20

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया राज्य में एक तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं और इसी वजह से वह अपनी पार्टी में ही अलग थलग पड़ गए हैं।

येदियुरप्पा ने खारिज की भाजपा में जाने की अटकल

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 19:57

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी का अस्तित्व बनाए रखेंगे।

राजग में शामिल होने के लिए येदियुरप्पा ने की औपचारिक पहल

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 16:52

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केजेपी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने राजग में शामिल होने के लिए शुरूआती औपचारिक कदम उठाते हुए आज भाजपा नीत गठबंधन से कहा कि वह उनकी पार्टी को सहयोगी बनाने पर विचार करे।

येदियुरप्पा की घर वापसी को लेकर भाजपा में झिझक

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 18:52

भाजपा को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी को लेकर झिझक है क्योंकि उसे यह आशंका है कि ऐसा करने की अनुमति देने से उसपर प्रहार करने के लिए कांग्रेस को मसाला मिल जायेगा।

बीजेपी में नहीं जाएंगे लेकिन मोदी और एनडीए का करेंगे समर्थन: येदियुरप्पा

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 16:43

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने साफ कर दिया है कि वह वह अपनी पार्टी केजीपी का बीजेपी में विलय नहीं करेंगे और ना हीं किसी पार्टी में शामिल होंगे।

येदियुरप्पा ने दिए बीजेपी में लौटने के संकेत, वापसी की मुहिम तेज

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:21

भाजपा के पूर्व नेता बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी में वापसी की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बीते दिन अपने संदेशवाहकों को यहां भेजा है जो वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली से मिलेंगे। येदियुरप्पा की इस पहल को अपनी पार्टी केजेपी का भाजपा में विलय करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

येदियुरप्पा ने शोभा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 21:13

बीएस येदियुरप्पा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलों के बीच शुक्रवार को उन्होंने लाबिस्ट और भाजपा सरकार में मंत्री रह चुकी शोभा करंदलाजे को कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

बीजेपी में वापसी के खिलाफ नहीं हूं: येदियुरप्पा

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 18:05

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह भाजपा में वापसी के विरुद्ध नहीं हैं क्योंकि सार्वजनिक तौर पर पहली बार उन्होंने स्वीकार किया कि वह और भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उनकी घर वापसी पर चर्चा की है।

वापसी का प्रस्ताव येदियुरप्पा की तरफ से हो: भाजपा

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 19:46

बी.एस. येदियुरप्पा को पार्टी में वापस लाने की पार्टी के एक वर्ग की कोशिशों में अवरोध खड़ा करते हुए भाजपा ने शनिवार को गेंद पूर्व मुख्यमंत्री के पाले में डाल दिया और कहा कि घरवापसी का प्रस्ताव उनकी ओर से आनी चाहिए।

येदियुरप्पा का बीजेपी में शामिल होने से इनकार

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 00:17

भाजपा के एक वर्ग द्वारा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भाजपा में पुन: वापस लाने के प्रयासों के बीच इस लिंगायत नेता ने घर वापसी की किसी भी संभावना से इंकार कर दिया है।

बीएस येदियुरप्पा की भाजपा में होगी वापसी?

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 16:14

भाजपा में नरेंद्र मोदी का प्रभाव बढ़ने को लेकर पार्टी की कर्नाटक इकाई में एक अलग तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के उदय से पूर्व भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है।

धोखाधड़ी के मामले में येदियुरप्पा को मिली बेल

Last Updated: Friday, June 21, 2013, 21:12

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कथित धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और केजेपी के अध्यक्ष बीएस. येदियुरप्पा को शुक्रवार को अग्रिम जमानत दे दी ।

अग्रिम जमानत के लिए येदियुरप्पा पहुंचे हाईकोर्ट

Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 22:59

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केजेपी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा धोखाधड़ी के एक कथित मामले में अग्रिम जमानत की गुहार के साथ उच्च न्यायालय पहुंचे।

सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा की याचिका खारिज की

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 18:44

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की उस याचिका को आज खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने लोकायुक्त अदालत में अपने खिलाफ दाखिल दो निजी शिकायतों को रद्द करने का अनुरोध किया था।

भाजपा-कांग्रेस के लिए सबक कर्नाटक के नतीजे :आडवाणी

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 17:58

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को कहा कि पार्टी को यदि चुनाव में जीत हासिल होती तो उन्हें हैरानी होती। उन्हें पार्टी की हार पर कोई हैरानी नहीं है।

कांग्रेस की जीत कर्नाटक के हित में : येदियुरप्पा

Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 22:23

कर्नाटक जनता पार्टी के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को राज्य के लिए अच्छा बताया है लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह देखने की बात होगी कि पार्टी किस तरह शासन करती है।

येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना पड़ा मंहगा : भाजपा

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 20:29

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अंदरूनी लड़ाई के साथ बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाना और बाद में उनका अलग दल बनाना कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार की मुख्य वजह है।

कर्नाटक चुनाव में करारी हार, भाजपा के लिए सबक

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 12:18

कर्नाटक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कारारी हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण भारत के इस इकलौते राज्‍य में जब भारतीय जनता पार्टी की पहली बार सरकार बनी थी तो उस समय यह उम्‍मीद जगी थी कि बाकी अन्‍य पड़ोसी राज्‍यों में भी बीजेपी धीरे-धीरे अपने पैर पसारेगी। मगर हुआ इसके ठीक उलट और बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी।

कर्नाटक: बीजेपी को येदियुरप्पा ने पहुंचाया नुकसान

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 12:36

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सत्तारूढ़ बीजेपी को नुकसान पहुंचाया है और सत्तारूढ़ पार्टी अब जनता दल (एस) से भी पीछे, तीसरे स्थान पर रहेगी।

येदियुरप्पा को पार्टी में वापस लाइए: उमा भारती

Last Updated: Friday, April 26, 2013, 18:32

भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि ‘अहम को एक तरफ रखकर’ कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को पार्टी में फिर से लाना चाहिये ।

शिकारीपुरा है येदियुरप्पा का गढ़

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 14:18

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की स्थिति शिकारीपुरा में काफी मजबूत प्रतीत होती है जहां वह एक नए रूप में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं ।

आडवाणी पर येदियुरप्पा से पैसे लेने का आरोप

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 22:12

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर येदियुरप्पा से पैसे लेने का आरोप लगाया।

येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र बीजेपी से निलंबित

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 19:33

भाजपा ने लोकसभा सदस्य बी वाई राघवेंद्र और शिवकुमार उदासी को पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी के साथ जुड़े होने के कारण ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के मामले में निलंबित कर दिया।

सीबीआई कोर्ट में पेश हुए बीएस येदियुरप्पा

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 18:21

अवैध खनन के मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनके परिजन आज सीबीआई अदालत में पेश हुए।

विस चुनाव में भी BJP का खेल बिगाड़ेंगे येदियुरप्पा

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 17:45

कर्नाटक में हाल ही में नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा का खेल बिगाड़ने के बाद केजेपी अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव में (भाजपा के लिए) तूफान खड़ा करने की ठान ली।

कर्नाटक में निकाय चुनाव में हार खतरे की घंटी: BJP

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 21:08

भाजपा ने कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनावों में मिली पराजय को सोमवार को स्वीकारते हुए इसे ‘खतरे की घंटी’ बताया। भाजपा ने कहा कि वह आत्मनिरीक्षण करेगी लेकिन दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में वह सत्ता में वापसी करेगी।

भाजपा से भी जनता का हुआ थोड़ा मोहभंग: आडवाणी

Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 10:33

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने माना कि लोगों का उनकी पार्टी से ‘कुछ मोहभंग’ हुआ है और इससे वह दुखी हैं।

कर्नाटक हाईकोर्ट का येदियुरप्पा को नोटिस

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 18:01

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) के अध्यक्ष के तौर पर मान्यता देने के निर्वाचन आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर येदियुरप्पा को नोटिस जारी किया।

हम नहीं गिराएंगे सरकार: येदियुरप्पा

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 00:12

कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) प्रमुख वाईएस येदियुरप्पा ने कहा कि वह भाजपा सरकार नहीं गिराएंगे और मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को बजट पेश करने देंगे।

कर्नाटक विस सत्र के हंगामेदार होने के आसार

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 09:49

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा की पार्टी से निष्ठा रखने वाले भाजपा के 13 विधायकों के त्यागपत्र के बाद राजनीतिक अनिश्चितता के बीच राज्य विधानमंडल का संयुक्त सत्र कल यहां होगा।

सियासी अनिश्चितता के बीच कर्नाटक विस. सत्र आज से

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 13:47

कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा की पार्टी से निष्ठा रखने वाले बीजेपी के 13 विधायकों के त्यागपत्र के बाद राजनीतिक अनिश्चितता के बीच राज्य विधानमंडल का संयुक्त सत्र आज से शुरू होगा।

बीजेपी सरकार के लिए येदियुरप्पा ने बढ़ाई मुश्किलें

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 17:10

भाजपा सरकार के लिए संकट खड़ा करते हुए कर्नाटक जनता पार्टी बी एस येदियुरप्पा ने यह खुलासा करने से इनकार कर दिया कि क्या उनमें निष्ठा रखने वाले कुछ और मंत्री और विधायक त्यागपत्र देंगे।

कर्नाटक सरकार पर कोई खतरा नहीं : शेट्टार

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 17:16

पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा समर्थक और मंत्रियों एवं विधायकों के इस्तीफे देने के खतरे के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि उनकी सरकार स्थिर है तथा उन्हें और इस्तीफों की आशंका नहीं है।

कर्नाटक में नया नाटक, 12 इस्तीफे खारिज, 1 मंजूर

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 21:06

पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को दोहरा झटका लगा है।

कर्नाटक: येदियुरप्‍पा समर्थक 13 विधायकों ने सौंपा इस्‍तीफा

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 14:14

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 13 विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष केजी बोपैया को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ये विधायक पार्टी के पूर्व नेता बी.एस. येदियुरप्पा के वफादार बताए जाते हैं।

बीजेपी सरकार को गिराने की मंशा नहीं: येदियुरप्पा

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 16:55

सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में अपने वफादार 13 विधायकों के इस्तीफा देने की घोषणा से कर्नाटक में पैदा हुए राजनीतिक संकट के बीच कर्नाटक जनता पार्टी के सुप्रीमो बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी शेट्टार सरकार को गिराने की कोई मंशा नहीं है ।

विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग करेगी भाजपा

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 12:21

भाजपा, विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले अपने 13 विधायकों को ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों के लिए अयोग्य करार देने की मांग करेगी।

कर्नाटक में बीजेपी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी: राजनाथ सिंह

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 14:42

तेरह विधायकों द्वारा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा के बाद राजनीतिक संकट में फंसी कर्नाटक सरकार के मुखिया जगदीश शेट्टार ने सोमवार को पार्टी प्रमुख राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सिंह ने विश्वास जाहिर किया है कि प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

येदियुरप्पा समर्थक दो मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 20:03

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थक दो मंत्री और कुछ विधायकों के कल इस्तीफा देने की संभावना है। इससे कर्नाटक सरकार नए संकट में घिर सकती है।

बीजेपी के साथ सरकार बनाने का सवाल ही नहीं: येदियुरप्पा

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 16:39

पूर्व मुख्यमंत्री और कनार्टक जनता पार्टी (केजेपी) के नेता बीएस येदियुरप्पा ने मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की किसी भी संभावना से शुकवार को साफ इनकार कर दिया।

सरकार गिराने का फैसला अब 15 के बाद : येदियुरप्पा

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 19:29

कर्नाटक में भाजपा सरकार को अपदस्थ करने की धमकी दे रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज अपनी नई पार्टी ‘कर्नाटक जनता पार्टी ’ की पहली बैठक में यह समय सीमा 15 जनवरी के लिए टाल दी।

कर्नाटक: येदियुरप्‍पा ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 14:38

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और नवगठित कर्नाटक जनता पक्ष (केजीपी) के अध्‍यक्ष बीएस येदियुरप्‍पा ने राज्‍य में सत्‍तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

केजेपी कर्नाटक में बीजेपी सरकार गिराने की फिराक में

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 14:38

जगदीश शेट्टार मंत्रिमंडल के चुनावी बजट पेश करने के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने को उतावली बी एस येदियुरप्पा की कर्नाटक जनता पार्टी की कार्यकारिणी की शुक्रवार को बैठक होने जा रही है।

शेट्टार को बजट पेश करने का अधिकार नहीं : येदियुरप्पा

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 19:26

कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि भाजपा सरकार अगले साल का बजट पेश करने का अधिकार खो चुकी है और हर दिन उसका आधार कम हो रहा है।

भाजपा सरकार को लेकर फैसला 4 जनवरी को : येदियुरप्पा

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 19:39

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया कि उनकी पार्टी कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) 4 जनवरी को जगदीश शेट्टार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के भविष्य के बारे में फैसला करेगी।

`शेट्टार सरकार ने बहुमत गंवाया, करेंगे जवाबी कार्रवाई`

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 09:40

भाजपा द्वारा बीएस येदियुरप्पा के समर्थकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बीच कर्नाटक जनता पक्ष के अध्यक्ष ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। येदियुरप्पा ने यह भी संकेत दिया कि अब राज्य में जगदीश शेट्टार सरकार के अस्तित्व को बरकरार रखने के बारे में भी उन्हें कोई रुचि नहीं रह गई है।

येदियुरप्पा की समर्थकों के सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Last Updated: Thursday, December 13, 2012, 19:13

भाजपा को कर्नाटक जनता पार्टी की औपचारिक शुरूआत में शामिल होने वाले 13 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की चुनौती देते हुए पूर्व मुख्यंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समर्थक विधायक सामूहिक इस्तीफा देंगे

येदियुरप्पा के वफादार विधायकों के खिलाफ बीजेपी ने नहीं की कार्रवाई

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 22:50

भाजपा ने हावेरी में गत नौ दिसंबर को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की पार्टी के औपचारिक स्थापना समारोह में मौजूद रहने वाले 13 विधायकों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई नहीं की क्योंकि ऐसा करने से राज्य में उसकी सरकार अल्पमत में आ सकती है।

केजेपी की मजबूती शीर्ष प्राथमिकता : येदियुरप्पा

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 14:58

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कहा कि उनकी नवगठित कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) की पहली प्राथमिकता राज्य में अपनी मजबूती साबित करना है।

कर्नाटक में बागी भाजपा विधायकों पर गिरेगी गाज!

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 10:09

विजय संकेश्वर के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने और बीएस येदियुरप्पा के समर्थक विधायकों के भाजपा छोड़ने की आशंकाओं से चिंतित डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि पार्टी इन बागी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

अवैध खनन रिश्वत मामले में येदियुरप्पा को जमानत

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 18:05

सीबीआई की अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, उनके दो बेटों और दामाद के अलावा नौ अन्य को अवैध खनन रिश्वत मामले में जमानत दे दी ।

कर्नाटक: अवज्ञा करने वाले बीजेपी MLA पर कार्रवाई 12 को

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 16:03

ताजा संकट का सामना कर रहे कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने सोमवपार को कहा कि बीएस येदियुरप्पा की नई पार्टी के गठन के मौके पर मंच साझा करके भाजपा की अवज्ञा करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बारे में निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेताओं की ओर से 12 दिसम्बर को किया जाएगा।

येदियुरप्‍पा प्रकरण: कनार्टक असेंबली भंग कर सकती है बीजेपी

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 11:00

लिंगायत समुदाय के नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा की कर्नाटक जनता पार्टी की लांचिंग और उनके द्वारा कई बीजेपी विधायकों के समर्थन के दावे व मुख्‍यमंत्री जगदीश शेट्टार से बहुमत साबित करने की चुनौती के एक दिन के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आलाकमान अब कनार्टक विधानसभा को भंग करने की संस्‍तुति के मद्देनजर विचार कर रहा है।

13 बीजेपी MLA ने किया येदियुरप्पा का समर्थन, संकट में कर्नाटक सरकार

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 19:51

कर्नाटक की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरूआत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज औपचारिक रूप से अपनी पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का उद्घाटन किया। इस घटनाक्रम से भाजपा सरकार पर अस्थिरता का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि उसके 13 विधायकों ने पार्टी लाइन को दरकिनार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री का समर्थन किया।

येदियुरप्पा ने किया कर्नाटक जनता पार्टी का औपचारिक गठन

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 15:20

कर्नाटक की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज औपचारिक रूप से अपनी पार्टी कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का उद्घाटन किया

कर्नाटक में येदियुरप्पा के समर्थक मंत्री बर्खास्त, सांसद निलंबित

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 23:53

बी एस येदियुरप्पा के पार्टी बनाने की घोषणा करने से ठीक पहले मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आज उनके एक प्रमुख समर्थक सहकारिता मंत्री बी जे पुट्टास्वामी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।

समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई ‘प्रतिशोधी’ : येदियुरप्पा

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 23:11

कर्नाटक में भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा ने आज अपने समर्थक सहकारिता मंत्री बी जे पुट्टास्वामी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने और तुमकुर से सांसद जी एस बासवराज को निलंबित किये जाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले को ‘प्रतिशोधी’ कदम करार दिया ।

येदियुरप्पा समर्थक बसवाराज भाजपा से निलंबित

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 17:58

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के औपचारिक रूप से नयी पार्टी बनाने से एक दिन पहले भाजपा ने उनके समर्थक और कर्नाटक से पार्टी के लोकसभा सदस्य एस बसवाराज को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

कांग्रेस से ज्यादा बुरी है भाजपा: येदियुरप्पा

Last Updated: Thursday, December 6, 2012, 18:05

भाजपा के साथ चार दशक पुराना संबंध तोड़ने के एक हफ्ते बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भाजपा को कांग्रेस और जद एस से ज्यादा बुरी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि वह कभी अपनी पुरानी पार्टी में नहीं लौटेंगे।

अविश्वास प्रस्ताव के लिए तैयार हैं : शेट्टार

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 15:26

कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की खबरों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने आज कहा कि उनकी सरकार इसका सामना करने के लिए तैयार है और सरकार को कोई खतरा नहीं है।

दक्षिण में ‘वाई’ फैक्टर भाजपा-कांग्रेस की मुसीबत

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 14:30

कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेता माने जाते रहे बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी को झटका दिया है तो आंध्र प्रदेश में वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा वाईएसआर कांग्रेस के गठन से कांग्रेस अभी तक नहीं उबर पाई है।

`येदियुरप्पा को उल्टा पड़ सकता है भाजपा छोड़ने का निर्णय`

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 17:31

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने आज कहा कि बी. एस. येदियुरप्पा का जल्दबाजी में भाजपा छोड़ने और अपनी पार्टी शुरू करने का निर्णय उल्टा पड़ सकता है और राज्य में उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हो सकती है।

येदियुरप्पा ने भाजपा छोड़ी, कहा-मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 14:59

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उन्‍होंने पार्टी से अपने इस्‍तीफे को भाजपा अध्यक्ष नितिन गड़करी को भेज दिया है।

भाजपा चाहे तो मुझे पार्टी से निकाल दे: येदियुरप्पा

Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 22:03

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज कहा कि भाजपा चाहे तो उन्हें किसी भी वक्त पार्टी से निकाल सकती है।

अवैध खनन रिश्वत मामले में येदियुरप्पा को समन

Last Updated: Wednesday, November 21, 2012, 20:57

भाजपा के बागी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के लिए परेशानियों का सबब बढाते हुए सीबीआई ने अवैध खनन रिश्वत मामले में बुधवार को उन्हें, उनके परिवार के तीन सदस्यों को समन जारी किए ।

जेटली से नहीं मिले येदियुरप्पा, बनाएंगे नई पार्टी

Last Updated: Monday, November 12, 2012, 00:11

बी एस येदियुरप्पा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने से रोकने का पार्टी का अंतिम प्रयास संभवत: विफल हो गया है क्योंकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री नौ दिसंबर को नयी पार्टी बनाने के अपने फैसले पर आज अड़े रहे।

येदियुरप्पा की पार्टी होगी कर्नाटक जनता पक्ष

Last Updated: Friday, November 9, 2012, 22:14

कर्नाटक के दिग्गज नेता और बीजेपी से बगावत करनेवाले बीएस येदियुरप्पा की पार्टी का नाम कर्नाटक जनता पक्ष है।

येदियुरप्पा नई पार्टी बनाने पर अडिग, 10 दिसंबर तक छोड़ेंगे भाजपा

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 20:01

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर नया राजनीतिक दल बनाने के अपने निश्चय पर आज अटल नजर आए। अपने डालार कॉलोनी स्थित निवास पर समर्थकों के साथ दोपहर के भोज से पहले येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, भाजपा छोड़ने के मेरे फैसले में कोई बदलाव नहीं आया है।

येदियुरप्पा समर्थक मंत्रियों के बीच तीखी नोंक झोंक

Last Updated: Monday, November 5, 2012, 19:26

कर्नाटक विधान सौध (राज्य सचिवालय) में प्रदेश के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और काफी संख्या में अधिकारियों की मौजूदगी के बीच भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा समर्थक दो मंत्रियों के बीच आज तीखी नोंक झोंक हो गई।

येदियुरप्पा को मनाने के लिए 30 को भाजपा की बैठक

Last Updated: Saturday, October 27, 2012, 16:05

कर्नाटक में भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा को मनाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह पार्टी ना छोड़े, भाजपा के केंद्रीय नेता, कर्नाटक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ 30 अक्तूबर को नयी दिल्ली में बैठक करेगी।

कृष्णा, देवगौड़ा और येदियुरप्पा के खिलाफ जांच के आदेश

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 22:34

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे परियोजना में कथित अनियमितता के मामले में यहां की लोकायुक्त अदालत ने कर्नाटक के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों एचडी देवगौड़ा, विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा और बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं।

येदियुरप्‍पा बनाएंगे नई पार्टी, दस दिसंबर को करेंगे ऐलान

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 15:42

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने अब नई पार्टी बनाने का निर्णय कर लिया है। उन्‍होंने मंगलवार को कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और दस दिसंबर को पार्टी का ऐलान कर देंगे।

एकतरफा फैसले नहीं करें शेट्टार: येदियुरप्पा

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 17:47

पार्टी से अपने एक वफादार नेता को निकाले जाने से गुस्साए कर्नाटक में भाजपा के असंतुष्ट कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार या तो ‘एकतरफा’ फैसले लेना बंद करें या फिर ‘परिणाम’ भुगतने को तैयार रहें।

खनन मामला: येदियुरप्पा के खिलाफ चार्जशीट दायर

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 00:05

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के खनन घोटाले के सिलसिले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और अन्य 13 लोगों के खिलाफ मंगलवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

भाजपा छोड़ने के फैसले पर येदियुरप्पा अडिग

Last Updated: Saturday, October 13, 2012, 17:13

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस युदियुरप्पा ने पार्टी के कुछ नेताओं की कड़ी आलोचना की जो उनके पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी छोड़ने के फैसले में कोई बदलाव नहीं आया है।

दिसंबर में नई पार्टी का ऐलान करेंगे येदियुरप्पा!

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 14:56

बीजेपी के कद्दावर नेता येदियुरप्पा नई पार्टी बना सकते हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा अपनी इस नई पार्टी का ऐलान दिसंबर के महीने में इसी साल कर सकते हैं।

येदियुरप्पा को वफादार को कारण बताओ नोटिस

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 00:16

कर्नाटक में सत्ताधारी भाजपा ने आज पार्टी नेता एवं येदियुरप्पा के वफादार वी धनंजय कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

जेटली से मिलने से येदियुरप्पा ने किया इंकार

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 22:12

भाजपा आलाकमान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से मिलने से इंकार कर दिया।

येदियुरप्पा ने भाजपा हाईकमान को कोसा, सोनिया को सराहा

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 18:41

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की आलोचना करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने आज सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व की प्रशंसा की।

सूरजकुंड में दूर-दूर तक नहीं दिखे येदियुरप्पा

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 18:34

भाजपा की बुधवार को शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूर-दूर तक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बिहार से पार्टी के एक सांसद नहीं दिखे। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने बैठक का बहिष्कार किया है।

येदियुरप्पा ने बीजेपी छोड़ने के संकेत दिए

Last Updated: Friday, September 21, 2012, 21:17

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ने के संकेत दिए लेकिन कहा कि वह अंतिम फैसला दिसम्बर में लेंगे। वह इस समय भ्रष्टाचार के दर्जनों मामलों से जूझ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा इस्तीफा दें: येदियुरप्पा

Last Updated: Tuesday, September 18, 2012, 18:42

अपने पार्टीजनों के खिलाफ हमला जारी रखते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा से मंत्रिमंडल से बाहर आकर राज्य में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान देने की अपील की।

सत्ता से हटने के बाद जनसमर्थन बढ़ा : येदियुरप्पा

Last Updated: Monday, September 17, 2012, 18:37

मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के लिए अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को दोषी ठहराते हुए भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को दावा किया कि पद से हटने के बाद से उनका जनसमर्थन बढ़ गया है।

येदियुरप्पा व परिजन की जमानत शर्तों में छूट

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 18:49

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की अग्रिम जमानत की शर्तों में से एक में छूट दी है। उन्हें अब कहीं भी आने-जाने की छूट होगी।

येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत की जांच के आदेश

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 16:52

लोकायुक्त अदालत ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके पुत्र के खिलाफ एक शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस को व्यापक जांच के आदेश दिए है।

येदियुरप्पा की याचिका 13 अगस्त तक स्थगित

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 15:03

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की याचिका 13 अगस्त तक स्थगित कर दी है ।

येदियुरप्पा की अग्रिम जमानत रद्द करने से इंकार

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 14:32

सुप्रीम कोर्ट ने खनन लीज से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को राज्य उच्च न्यायालय से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने से इंकार कर दिया है।

किसी नई पार्टी का गठन नहीं: येदियुरप्‍पा

Last Updated: Thursday, August 2, 2012, 01:22

कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्‍पा ने इस बात का खंडन किया वह कोई अलग राजनीतिक दल का गठन करेंगे। उन्‍होंने कहा कि मुझे देश और राज्‍य स्‍तर पर अपनी पार्टी के सदस्‍यों का काफी समर्थन मिला है और काफी सम्‍मान भी मिला है। मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा और राज्‍य में किसी नए दल का गठन नहीं करूंगा।

येदियुरप्पा को मिली अग्रिम जमानत

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 22:48

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को कथित तौर पर अवैध तरीके से भूमि को गैर.अधिसूचित किए जाने और हाउसिंग कोआपरेटिव सोसाइटियों में अनियमितताएं से जुड़े कुछ मामलों में आज अग्रिम जमानत दे दी।