हड़ताल - Latest News on हड़ताल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

बैंक कर्मचारी 23 मई को करेंगे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 18:29

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण का सुझाव देने वाली पी.जे. नायक समिति की रिपोर्ट से नाराज पांच बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 23 मई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है।

ICU में मेडिकल छात्रा की हत्या, वार्ड ब्वाय गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 11:52

असम के डिब्रूगढ़ स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल (एएमसीएच) की एक स्नातकोत्तर मेडिकल छात्रा की गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में एक वार्डब्वाय ने कथित तौर पर हत्या कर दी जिसके बाद अस्पताल के जूनियर चिकित्सकों ने एक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

बेस्ट हड़ताल का दूसरा दिन, मुश्किल में हजारों यात्री

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 13:56

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) चालक और कंडक्टरों से हड़ताल समाप्त करने के लिए बंबई उच्च न्यायालय द्वारा कहे जाने के बावजूद, इसके कर्मचारी आज लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण शहर और उपनगरों में हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में IMA ने हड़ताल वापस ली, काम पर लौटे डॉक्टर

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 14:02

सपा विधायक और जूनियर डाक्टरों के बीच संघर्ष के बाद पिछले छह दिन से चली आ रही डाक्टरों की हड़ताल प्रदेश शासन द्वारा एस्मा लगाए जाने और हाईकोर्ट के आदेश के बाद समाप्त हो गयी है ।

डॉक्टरों की हड़ताल से कौन मर रहा है: मुलायम सिंह

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 18:28

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच रहा है।

उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल पर सस्पेंस, राज्य सरकार से कोर्ट ने मांगा जवाब

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 12:29

सपा विधायक और जूनियर डॉक्टरों के बीच संघर्ष के बाद पिछले छह दिन से चली आ रही डॉक्टरों की हड़ताल पर सस्पेंस बरकरार है।

यूपी: हड़ताल पर कोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार ने लगाया एस्मा

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 22:07

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने कानपुर में कनिष्ठ चिकित्सकों की पिटाई के बाद उत्तर प्रदेश में जारी हड़ताल पर बुधवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को हटाने के आदेश दिए और जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग को तीन सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

यूपी में डॉक्‍टरों की हड़ताल जारी, गतिरोध दूर करने के लिए वार्ता विफल

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 00:25

चिकित्सकों की हड़ताल के कारण उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं क्योंकि कानपुर में अपने सहयोगियों पर हुए हमले के विरोध में आगरा में 200 चिकित्सकों ने इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार के साथ बातचीत विफल हो गई है।

यूपी में डॉक्टरों की हड़ताल 5वें दिन भी जारी, एम्स के डॉक्टर भी समर्थन में

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 14:38

उत्तर प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है। जबकि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का एक दल आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेगा। दल राष्ट्रपति से न्याय की गुहार करेगा। डॉक्टरों का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अपना आंदोलन बुधवार से और तेज करेंगे।

यूपी में डाक्टरों की हड़ताल जारी, 300 शिक्षकों का इस्तीफा

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 14:58

सपा विधायक और जूनियर डॉक्टरों के बीच संघर्ष और फिर हुए पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में मेडिकल कॉलेज समेत सभी निजी अस्पतालों के डाक्टरों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है।

बिहार बंद का मिलाजुला असर, नीतीश उतरे सड़क पर

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 19:05

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के रविवार को एक दिवसीय बिहार बंद का मिलाजुला असर देखा गया। बंद को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बंद को लेकर सड़क पर उतरे और पैदल गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह किया।

कानपुर में चिकित्सकों की हड़ताल, पांच लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 15:15

कानपुर में शनिवार को चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से पांच मरीजों ने दम तोड़ दिया। हड़ताल तीन चिकित्सकों की शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के खिलाफ किया जा रहा है, जिनकी एक विधायक के साथ झड़प हुई थी।

बिहार को विशेष दर्जा के लिए फिर से आंदोलन की राह पर नीतीश

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 20:28

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर किये जाने वाले आंदोलन के लिए लोगों से 28 फरवरी की शाम को मशाल जुलूस, एक मार्च की सुबह प्रभात फेरी, उसी दिन शाम में थाली पीटकर तथा दो मार्च को आम हड़ताल कर अपना संकल्प और राय प्रकट करने की अपील की है।

बैंक हड़ताल का आज दूसरा दिन, खाली होने लगे ATM

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 09:10

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय हड़ताल से देश भर में बैंकों का कारोबार प्रभावित हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक शाखाओं में चेक समाशोधन व धन जमा एवं निकासी जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। इसके साथ-साथ कुछ इलाकों में शाम तक एटीएम खाली होने से ग्राहकों का दिक्कतों का समाना करना पड़ा, आज यह परेशानी और बढ़ सकती है।

बैंक हड़ताल से देश भर में सेवा हुई प्रभावित

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 21:11

बैंकिंग क्षेत्र में सुधार के विरोध और वेतन वृद्धि की मांग पर बैंकों के कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि संगठन की घोषणा पर देश भर में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण बैंकिंग सेवा ठप्प हो गई।

पूरे मुनाफे का इस्तेमाल उंचा वेतन देने के लिए नहीं हो सकता: चिदंबरम

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 15:37

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों की दो दिन की हड़ताल आज शुरू हो गई। बैंककर्मियों की हड़ताल पर वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि बैंकों के पूरे मुनाफे का इस्तेमाल सिर्फ वेतन बढ़ाने के लिए नहीं किया जा सकता क्योंकि बैंकों को और प्रतिबद्धताएं भी पूरी करनी होती हैं। बैंककर्मी वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारी आज से 2 दिन की हड़ताल पर

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 13:03

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने आज (सोमवार) से दो दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। इससे बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

सोमवार से 2 दिन की हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 18:52

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी 10 फरवरी से दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी संगठनों तथा प्रबंधन के बीच वेतन वृद्धि पर सहमति नहीं बन पाने के कारण हड़ताल पर जाने का निर्णय किया गया है।

थोक फल एवं सब्जी मंडी आजादपुर में आढ़तियों की हड़ताल समाप्त

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 20:11

एशिया की सबसे बड़ी थोक फल एवं सब्जी मंडी आजादपुर में आढ़तियों (कमीशन एजेंट) की एक दिन की हड़ताल समाप्त हो गयी है। दिल्ली सरकार के इस आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली गयी है कि वह उनकी मांगों पर गौर करेगी। आढ़तियों के एक तबके ने हड़ताल का आह्वान किया था।

दिल्‍ली में फल, सब्जी थोक विक्रेताओं ने की हड़ताल

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 19:08

फलों और सब्जियों के थोक विक्रेता यहां सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वे किसानों से लिए जाने वाले छह फीसदी कमीशन पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक को हटाने की मांग कर रहे हैं।

बैंक यूनियनों की 10 फरवरी से दो दिन की हड़ताल की धमकी

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 19:54

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की वेतनवृद्धि पेशकश से असंतुष्ट सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी संघों ने 10 फरवरी से दो दिन की हड़ताल की धमकी दी है।

रेल कर्मचारी जल्दबाजी में हड़ताल पर नहीं जाएं: रेल मंत्री

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 11:00

रेल मंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे ने सोमवार को भरोसा जताया कि रेल यूनियनें हड़ताल के संबंध में जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएंगी क्योंकि कर्मचारियों के संबंध में कई मुद्दे हल किए जा चुके हैं।

बांग्लादेश चुनाव: शुरुआती घंटों में कम मतदान, हिंसा में 6 की मौत

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 15:46

बांग्लादेश में विपक्षी दल बीएनपी और उसके सहयोगियों की ओर से चुनाव का बहिष्कार करने के आह्वान के बीच आज हो रहे मतदान के शुरुआती घंटों में बहुत कम मतदाताओं ने मतदान केंद्रों का रुख किया है।

बांग्लादेश में विपक्ष के बहिष्कार के बावजूद आज होगा आम चुनाव

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 00:14

बांग्लोदश में नयी संसद निर्वाचित करने के लिए कल चुनाव होगा यद्यपि मुख्य विपक्षी दल बीएनपी के बहिष्कार के चलते इसकी विश्वसनीयता प्रभावित हुई है। बीएनपी के समर्थकों ने 48 घंटे की देशव्यापी हड़ताल शुरू की है।

सीमांध्र में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 13:58

रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश (रायलसीमा) में तेलंगाना गठन के विरोध में शुक्रवार को राज्य विभाजन के विरोध में हड़ताल देखी जा रही है।

आंध्र प्रदेश: मंत्रालय वापस लेने के विरोध में हड़ताल

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 15:21

मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी के नागरिक आपूर्ति मंत्री श्रीधर बाबू से विधायी मामलों का मंत्रालय वापस लिए जाने के विरोध में बुधवार को तेलंगाना प्रदेश के करीमनगर जिले में हड़ताल की गई है।

बैंक यूनियनों ने 20 जनवरी से दो दिन की हड़ताल की दी धमकी

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 18:15

सार्वजनिक बैंकों की कर्मचारी यूनियनों ने अपनी वेतन निपटान तथा अन्य मांगों के शीघ्र निपटान पर जोर देने के लिए आज 20 जनवरी से दो दिन की हड़ताल पर जाने की धमकी दी। बैंककमिर्यों ने 18 दिसंबर को भी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी।

पेट्रोल पंप मालिकों ने 24 दिसंबर को हड़ताल करने की दी धमकी

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 21:13

तेल विपणन कंपनियों की ओर से निरंतर दाम बढ़ाए जाने के चलते दैनिक परिचालन में मुश्किलों का सामना कर रहे कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (सिपडा) ने अगले हफ्ते एक दिन के हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हड़ताल से बैंक परिचालन प्रभावित

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:42

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों की आज एक दिवसीय हड़ताल के कारण देश भर में बैंकों में चैकों के समाशोधन, नगदी निकासी एवं धन जमा करने जैसी सामान्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

बैंककर्मी आज हड़ताल पर, कामकाज हो सकता है प्रभावित

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 00:15

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने वेतन-भत्ते तथा सेवा शर्तों में संशोधन से जुड़ी अपनी मांगों पर जोर देने के लिये 18 दिसंबर को एक दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का से वित्तीय क्षेत्र का काम काज प्रभावित हो सकता है।

बांग्लादेश में विपक्ष ने हड़ताल की अवधि बढ़ाई, नामांकन का आज अंतिम दिन

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 17:41

बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल बीएनपी और उसके दक्षिणपंथी सहयोगियों ने चुनाव के स्थगन की मांग को लेकर 72 घंटे की अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ा दी है जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

बैंक यूनियनों की 19 दिसंबर को हड़ताल

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:18

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन ने आज कहा कि बैंक कर्मचारी व अधिकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 19 दिसंबर को एक दिन की हड़ताल रखेंगे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन के उप महासचिव प्रमोद शर्मा ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री होता तो हड़ताली कर्मचारियों को सबक सिखा देता: रामगोपाल

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:20

करीब 11 दिन तक चले गतिरोध के बाद अदालत के हस्तक्षेप पर उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के एक दिन बाद सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल करने वाले कर्मचारी जितनी तनख्वाह पाते हैं, उतना काम नहीं करते और अगर अखिलेश यादव की जगह वह खुद मुख्यमंत्री होते तो हड़ताली कर्मियों को सबक सिखा देते।

यूपी: राज्यकर्मियों ने किया हड़ताल खत्म करने का ऐलान

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 19:22

अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 11 दिनों से जारी उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों की हड़ताल के मामले की इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ द्वारा निगरानी किये जाने के आदेश के बाद कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

बैंक कर्मचारियों ने 19 दिसंबर को हड़ताल पर जाने की दी धमकी

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 00:05

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कर्मचारी यूनियनों ने वेतनमानों में जल्द संशोधन को लेकर दबाव बनाने के लिए 19 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल पर जाने की आज धमकी दी।

यूपी में एस्मा लागू, हड़ताली कर्मचारियों में खलबली

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 00:28

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के एक वर्ग द्वारा की जा रही हड़ताल के मद्देनजर लोकहित में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के अधीन प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है।

उप्र में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल का 5वां दिन

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 13:30

उत्तर प्रदेश में वेतन विसंगतियों के खिलाफ कर्मचारियों की हड़ताल पाचवें दिन भी जारी है। हड़ताल की वजह से हर दिन सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

दक्षिण अफ्रीकी वाहन उद्योग में फिर से हड़ताल

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 14:54

पिछले कुछ महीनों से दक्षिण अफ्रीकी वाहन उद्योग में जारी श्रमिकों की अस्थिरता के बीच गुरुवार को फिर एक बार हजारों कामगारों ने हड़ताल कर दी।

उत्तर प्रदेश: वार्ता विफल, जारी रहेगी कर्मचारियों की हड़ताल

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 20:26

वेतन विसंगतियां दूर करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिये देर शाम सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई वार्ता का एक बार फिर कोई नतीजा नहीं निकल सका। कर्मियों की बेमियादी हड़ताल कल तीसरे दिन भी जारी रहेगी।

बांग्लादेश में पांच शीर्ष विपक्षी नेता हुए गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 15:00

बांग्लादेश में खालिदा जिया के नेतृत्व वाली मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी द्वारा अगले आम चुनाव की निगरानी के लिए एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार के गठन की मांग को लेकर कल से 72 घंट की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटे बाद बांग्लादेशी अधिकारियों ने पार्टी के पांच शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गोवा की जेल में बंद नाइजीरियनों ने भूख हड़ताल खत्म की

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 12:46

गोवा मानवाधिकार पैनल द्वारा अपना बयान दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर जेल में भूख हड़ताल पर बैठे तीन नाइजीरियाई नागरिकों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया है।

बांग्लादेश में विपक्ष की हड़ताल जारी, 4 लोग मारे गए

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 20:44

बांग्लादेश में होने वाले चुनाव से पहले एक तटस्थ कार्यवाहक सरकार की मांग करती विपक्षी पार्टियों का 60 घंटे का बंद आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया और इस दौरान हुई झड़पों में कम से कम चार लोग मारे गए।

बांग्लादेश में विपक्ष की हड़ताल शुरू, 5 की मौत

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 20:51

बांग्लादेश में अगले आम चुनावों की निगरानी के लिए एक निष्पक्ष कार्यवाहक सरकार की मांग करते हुए विपक्ष द्वारा शुरू की गयी 60 घंटे की हड़ताल के बीच रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई झड़प में कम से कम पांच लोग मारे गए, 100 से ज्यादा जख्मी हुए, ट्रेनों और एक हिंदू मंदिर पर हमला किया गया।

जिया ने हसीना के साथ बैठक टाली, राष्ट्रव्यापी बंद तय

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 23:29

बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की वार्ता की पेशकश को ठुकरा दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि विपक्ष की तरफ से बुलाए गए 60 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद के बाद वह वार्ता को तैयार हैं।

हवाईअड्डों के निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ AAI कर्मियों की हड़ताल

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 21:23

सरकार के छह हवाईअड्डों के निजीकरण प्रस्ताव के खिलाफ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के हजारों कर्मचारियों ने मंगलवार से देशभर में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।

सीमांध्र के कर्मचारियों की हड़ताल दो माह बाद टूटी

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 23:38

सीमांध्र क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। तेलंगाना राज्य गठित करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

मणिपुर में हड़ताल के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 11:30

मणिपुर में छह उग्रवादी संगठनों के सोमवार मध्यरात्रि से 18 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान करने के कारण राज्य में आज सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

तेलंगाना: विजयनगरम में शांति, कर्फ्यू में 14 घंटों की ढील

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:11

विजयनगरम शहर में शांति स्थापित होने के मद्देनज़र अधिकारियों ने लोगों की सुविधा के लिए आज कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील दी।

सीमांध्र क्षेत्र में APSRTC कर्मचारियों ने समाप्त की हड़ताल

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 14:34

सीमांध्र क्षेत्र में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) के कर्मचारियों ने शुक्रवार देर रात अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दी।

सीमांध्र में लौटी राहत, बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 15:39

सीमांध्र के लोगों के लिए यह वाकई राहत भरी खबर है। सीमांध्र के बिजली कर्मचारियों ने तूफान की चेतावनी के मद्देनजर अपनी हड़ताल गुरुवार को वापस ले ली है। इसके बाद 13 जिलों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

सीमांध्र में हड़ताल जारी, बिजली संकट बरकरार

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 14:19

सीमांध्र में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन भी जारी रहने के कारण गुरुवार को भी लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के बिजली कर्मचारी केंद्र के आंध्र प्रदेश के विभाजन (पृथक तेलंगाना) के फैसले को वापस लेने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

जगन का स्वास्थ्य बिगड़ा, भूख हड़ताल जारी

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 13:40

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य के बावजूद पांचवे दिन बुधवार को भी जारी है।

आंध्र सरकार और बिजली कर्मचारियों की वार्ता बेनतीजा

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 21:34

आंध्र प्रदेश में कर्मचारियों की अनिश्चतकालीन हड़ताल को समाप्त करने के लिए मंगलवार को विद्युत कर्मचारियों की संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही।

चंद्राबाबू का आरोप-तेलंगाना पर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 16:36

तेलगू देशम पार्टी (तेदपा) के प्रमुख एन.चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के विभाजन पर केंद्र सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने तेलंगाना मसले पर राजनीति करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया है।

मणिपुर में आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 14:43

मणिपुर में एक स्थानीय समिति द्वारा आज आहूत 12 घंटे की आम हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान राज्य के नौ जिलों में बाजार और शैक्षिक संस्थान बंद रहे और सड़कों पर वाहन नहीं चले।

आंध्र प्रदेश विभाजन के विरोध में चंद्रबाबू नायडू भूख हड़ताल पर, विजियानगरम में देखते ही गोली मारने के आदेश

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 14:19

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आंध्रप्रदेश के प्रस्तावित विभाजन के संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में दोपहर 2 बजे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे। दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के विभाजन का विरोध कर रहे प्रदर्शकारियों द्वारा (आज) सोमवार को बड़े स्तर पर हिंसा किए जाने के मद्देनज़र विजियानगरम में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

तेलंगाना: भूख हड़ताल पर जगन, केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 20:39

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश का विभाजन करने के केंद्र सरकार फैसले के खिलाफ आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी और कहा कि केंद्र के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

चुनाव स्थगन के विरोध में मालदीव में हड़ताल

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 23:32

मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त राजीव शहाणे की निर्वाचन आयोग से मुलाकात पर मालदीव द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त करने के बावजूद पत्तन कर्मचारियों के एक समूह ने हड़ताल पर बैठते हुए सरकार से राष्ट्रपति चुनाव कराए जाने की मांग की है।

शोपियां से हटा कर्फ्यू, पटरी पर लौट रहा है जनजीवन

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 14:50

सीआरपीएफ की कथित गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जाने के बाद से शोपियां में जारी कर्फ्यू के आज दस दिन बाद हटा लिए जाने के साथ ही कश्मीर के इस दक्षिणी शहर में जनजीवन सामान्य पटरी पर लौटने लगा है।

कश्मीर: हड़ताल से जनजीवन प्रभावित, शोपियां में कर्फ्यू जारी

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 16:27

शोपियां में सीआरपीएफ की गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जाने के विरोध में कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा बुलाई गई हड़ताल के कारण कश्मीर घाटी में आज सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।

जमात की हड़ताल के दूसरे दिन भी हिंसा, एक की मौत

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 19:00

बांग्लादेश में युद्ध अपराध मामले में शीर्ष नेता को मौत की सजा सुनाए जाने के विरोध में कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी की ओर से आहूत हड़ताल के दूसरे दिन हुई हिंसा में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 45 लोग घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल में बस हड़ताल से यात्री परेशान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 14:58

पश्चिम बंगाल में बस का किराया बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बस परिचालकों की दो दिनों की हड़ताल के कारण गुरुवार को यहां यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जबरन तुड़वाई गई जगनमोहन रेड्डी की भूख हड़ताल

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 20:25

पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की नसों में जबरन तरल पदार्थ देकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वा दी गई। चंचलगुड़ा जेल के अधिकारियों के निर्देश पर निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (निम्स) के चिकित्सकों ने जगन की नसों में जबरन तरल पदार्थ डाले, क्योंकि उपवास की वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई थी।

जगन मोहन रेड्डी का अनशन 7वें दिन भी जारी

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 11:56

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सातवें दिन शनिवार को भी जारी है। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीमांध्र के कांग्रेसी नेता हैदाराबाद में करेंगे भूख हड़ताल

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 22:43

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के विरोध में सीमांध्र के कांग्रेसी नेताओं ने 3 सितंबर से हैदराबाद में विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल करने की योजना बनाई है।

जगन मोहन की भूख हड़ताल जारी, चिकित्सा सहायता लेने से इनकार

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 16:01

अनिश्चितकालीन भूख हड़पाल पर बैठे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को जेल में पांच दिन तक भूख हड़ताल के बाद यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उन्होंने नसों के जरिए तरल पदार्थ लेने से भी इनकार कर दिया है।

पुलिस ने जगन की बेमियादी हड़ताल तुड़वाई, अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 09:22

पुलिस ने गुरुवार देर रात यहां चंचलगुडा जेल में आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी की पांच दिन पुरानी अनिश्चितकालीन हड़ताल को तुड़वा दिया।

जगन की भूख हड़ताल जेल में जारी

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 21:04

आंध्र प्रदेश के विभाजन का विरोध कर रहे वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी का जेल में भूख हड़ताल का गुरुवार को पांचवां दिन है। चंचलगुडा केंद्रीय जेल के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भोजन लेने से इंकार कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि उनका ग्लूकोज का स्तर नीचे आ गया है। बहरहाल रक्तचाप और शुगर सामान्य है।

जगन मोहन रेड्डी ने जेल में शुरू की बेमियादी भूख हड़ताल

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:52

आंध्र प्रदेश के विभाजन के विरोध में वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने रविवार को चंचलगुडा केंद्रीय कारागार में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

कोल इंडिया के कर्मचारी 23 सितंबर से 3 दिन की हड़ताल पर

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 21:22

कोल इंडिया के सभी ट्रेड यूनियनों ने 23 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। उनका कहना है कि सरकार तथा कंपनी कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निर्देशों पर ध्यान नहीं दिया है।

तेलंगाना: हड़ताल रोकने को वित्त विभाग ने लगाया एस्मा

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 00:27

आंध्रप्रदेश के वित्त विभाग ने शनिवार रात से अगले छह माह के लिए तुरंत प्रभाव से ट्रेजरी, पे एंड अकाउंट्स तथा वर्क्सत अकाउंट्स खंड के लिए रोक आदेश जारी किया।

हुर्रियत की हड़ताल से घाटी में जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 16:35

सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाली हुर्रियत कांफेंस द्वारा आहूत हड़ताल के चलते शनिवार को यहां कश्मीर घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ। हुर्रियत गांव रक्षा समितियों को विघटित करने की मांग कर रहा है।

सीमांध्र में कर्मचारियों की हड़ताल जारी, वार्ता नाकाम

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 23:06

आंध्र प्रदेश के प्रस्तावित विभाजन के खिलाफ आंध्र प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से सीमांध्र क्षेत्र में आयोजित बेमियादी हड़ताल का आज लगातार दूसरा दिन है। इस हड़ताल से सीमांध्र क्षेत्र के 13 जिलों में सरकारी सेवाएं चरमरा गईं हैं। सरकार तथा हड़ताली कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत भी गतिरोध खत्म करने में नाकाम रही है।

बजाज ऑटो में हड़ताल बिना शर्त समाप्त: बजाज

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 18:45

बजाज ऑटो ने आज कहा कि उसके चाकण कारखाने के श्रमिकों ने अपनी लगभग डेढ महीने पुरानी हड़ताल बिना शर्त समाप्त कर दी है और काम कल फिर शुरू हो जाएगा।

सीमांध्र में 4 लाख कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 13:53

रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश (सीमांध्र) में चार लाख से अधिक कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

हड़ताल के कारण कश्मीर में जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 12:20

किश्तवाड़ जिले में हुए संघर्ष में दो लोगों के मौत के विरोध में कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा किये गये हड़ताल के आह्वान के चलते कश्मीर घाटी में आज सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ।

अलग राज्य की मांग को लेकर दार्जिलिंग में अनिश्चिकालीन हड़ताल

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 15:00

तेलंगाना की तर्ज पर अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों में आज सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण दार्जिलिंग पहाड़ियों में सभी दुकानें, बाजार, कॉलेज, सरकारी और निजी कार्यालय, बैंक और पोस्ट ऑफिस बंद रहे और वाहन सड़कों पर नजर नहीं आए।

सोमवार से हड़ताल पर जाएंगे BSNL कर्मचारी

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 17:38

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनल के स्नातक इंजीनियरों तथा कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारियों की एक एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के व्यापारी दो दिवसीय हड़ताल पर

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 17:44

महाराष्ट्र के थोक व खुदरा व्यापारियों ने स्थानीय निकाय कर (एलबीटी) के विरोध में दो दिवसीय हड़ताल आज शुरू की जिससे राज्य भर में कारोबारी गतिविधियों पर असर हुआ है।

ब्रिटेन में JLR इकाइयों में हड़ताल की आशंका

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 23:03

टाटा मोटर्स के ब्रिटेन स्थित जगुआर लैंड रोवर के कारखानों में कुछ ही सप्ताह में हड़ताल हो सकती है क्यों कि डीएचएल फर्म के डिलीवरी कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि तथा जेएलआर कर्मचारियों के समरूप सेवा-शर्तों की मांग को लेकर बहुमत से हड़ताल करने का प्रस्ताव पारित किया है।

एनएलसी कर्मचारी करेंगे 3 जुलाई से हड़ताल

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 08:46

नेवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) के 17,000 कर्मचारियों के प्रतिनिधि 17 श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा कॉरपोरेशन में पांच प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी देने के खिलाफ तीन जुलाई की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

किंगफिशर के कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 08:41

किंगफिशर एयरलाइंस के कुछ कर्मचारियों ने गुरुवार को यहां किंगफिशर हाउस में भूख हड़ताल शुरू की।

पाक: कोट लखपत जेल में कैदी भूख हड़ताल पर

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 21:09

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में जेल कर्मचारियों के प्रतिकूल रवैये के विरोध में 1400 से अधिक कैदी आज भूख हड़ताल पर चले गए ।

सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर सामूहिक छुट्टी पर

Last Updated: Tuesday, May 14, 2013, 23:25

राजधानी दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल प्रशासन पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के रेजीडेंट चिकित्सक मंगलवार शाम से अनिश्चितकालीन समय के लिए सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

सफदरजंग के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 22:45

नियमित वेतन भुगतान, बेहतर हॉस्टल सुविधा और परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से दो दौर की वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कर दी।

सफदरजंग के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर गए

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 12:29

नियमित वेतन भुगतान, बेहतर हॉस्टल सुविधा और परिसर में सुरक्षा की मांग को लेकर सफदरजंग अस्पताल के 600 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं।

मुंबई के व्यापारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 13:55

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ऑक्ट्रॉय की जगह स्थानीय निकाय कर (एलबीटी) लगाने के विरोध में मुंबई के 15 लाख से अधिक व्यापारी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।

कश्मीर में हड़ताल से आम जनजीवन बाधित

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 12:58

नकली दवा घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार के कथित रूप से कार्रवाई करने में विफल रहने के विरोध में चिकित्सा कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई मंच (एमईजेएएफ) द्वारा आहूत हड़ताल से आज कश्मीर घाटी में आम जनजीवन बाधित रहा।

यासीन मलिक जंतर-मंतर पर करेंगे भूख हड़ताल

Last Updated: Wednesday, May 1, 2013, 19:43

जम्मू एंड कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के शव को कश्मीर स्थित उनके परिवार को सौंपे जाने की मांग के साथ शुक्रवार से 48 घंटे की भूख हड़ताल की शुरुआत करेंगे।

बीजद ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 20:46

केंद्र सरकार द्वारा ओडिशा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राज्यव्यापी ‘हड़ताल’ आयोजित करने के एक दिन बाद सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) ने राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग करते हुए हस्ताक्षर अभियान तेज कर दिया है।

नेपाल में हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 18:07

नेपाल में मुख्य न्यायधीश की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के विरोध में राजनीतिक पार्टियों द्वारा बुलाए गए राष्ट्रव्यापी बंद के कारण पूरे देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

जुंदाल ने दी भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 23:06

लश्कर-ए-तोएबा के संदिग्ध आतंकवादी और 26 नवंबर के हमले के प्रमुख साजिशकर्ता अबु जुंदाल ने धमकी दी है कि अगर उसे एकांत कारावास से बाहर नहीं निकाला गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा।

कानपुर में दलों का एक-दूसरे के खिलाफ उपवास-प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 16:01

कानपुर में शनिवार को राजीतिक दलों का एक दूसरे के खिलाफ उपवास और धरना प्रदर्शन का दिन था। कांग्रेसी नेताओं ने आज जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर का विकास न किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन और उपवास किया।

दिल्ली में केबल आपरेटरों की 48 घंटे की हड़ताल शुरू

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 00:41

दिल्ली में केबल आपरेटरों के एक वर्ग ने आज कहा कि उन्होंने आज रात से 48 घंटे के लिए सेवा उपलब्ध नहीं कराने का फैसला किया है। ये आपरेटर डिजिटलीकरण तथा सरकारी अनदेखी का विरोध कर रहे हैं।

बसों-ट्रकों की एक अप्रैल से हड़ताल!

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 19:35

आल इंडिया मोटर ट्रासंपोर्ट कांग्रेस ने अपनी मांगों के समर्थन में एक अप्रैल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी आज फिर दी। संगठन का कहना है कि सरकार ने उसकी मांगे नहीं मानी तो एक अप्रैल से 75 लाख ट्रक तथा 40 लाख बसें सड़क पर नहीं उतरेंगी।

हड़ताल के कारण लुफ्तांसा 500 उड़ानें करेगी रद्द

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 22:28

जर्मन विमानन कंपनी लुफ्तांसा ने आज कहा कि ग्राउंड स्टाफ तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के कारण वह कल लगभग 500 यूरोपीय उड़ानों को रद्द करेगी।

राजस्थान में वकीलों ने हड़ताल वापस ली

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 08:42

राजस्थान के वकीलों ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर नौ दिनों से चल रही हडताल आज देर रात वापस ले ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बार काउंसिल के अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में वकीलों के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी।

वकीलों की हड़ताल से HC में कामकाज बाधित

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 16:37

वकीलों के हड़ताल में शामिल होने से दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को कामकाज बाधित हो गया। वकील जयपुर में अपने साथियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और इसी महीने चंडीगढ़ में 20 वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में हड़ताल में शामिल हुए हैं।

चंडीगढ़ में वकील सोमवार से काम पर लौटेंगे

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 10:28

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आंदोलनकारी वकीलों ने अपनी हड़ताल को समाप्त करने और सोमवार से काम पर लौटने का तब फैसला किया जब उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने हाल में एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर पीटने के लिए 20 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का संज्ञान लिया।

आम हड़ताल से नेपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 19:57

नेपाल के मुख्य राजनीतिक दलों द्वारा प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में चुनाव के लिए कार्यवाहक सरकार के गठन का विरोध करने के लिए छोटे वामपंथी दलों की ओर से आहूत आम हड़ताल के कारण आज पूरे देश में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।