Last Updated: Friday, April 4, 2014, 19:17
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा की खूब खिल्ली उड़ाई। राहुल ने कहा कि एक तरफ भाजपा भ्रष्टाचार पर नसीहत देती है, वहीं दूसरी ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा जैसे दागी नेताओं को गले लगाती है, जो भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जा चुके हैं।