विवादित - Latest News on विवादित | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

समाजिक कार्यकर्ता को अपना किडनी दान करेंगी वीना मलिक!

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 23:46

पाकिस्तान की विवादित अभिनेत्री वीना मलिक ने बीमार समाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार एधी को गुर्दा दान करने की आज पेशकश की है। अपने पति असद खटक के साथ एधी के घर पहुंची मलिक (30) ने यह पेशकश की।

दक्षिण चीन सागर तनाव के बारे में चिंता न करे भारत: चीन

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 17:11

दक्षिण चीन सागर में तनाव को लेकर भारत द्वारा चिंता जताए जाने से नाराज चीन ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोगों को इस मुद्दे के बारे में ‘बहुत अधिक चिंता करने’ की जरूरत नहीं है।

मोदी के खिलाफ गंदी बात बोलकर बुरे फंसे राहुल, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 23:55

नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो 22 हजार लोग मारे जाएंगे।

महिला आयोग ने रामदेव को नोटिस जारी किया

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 17:46

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ‘हनीमून टिप्पणी’ को लेकर बाबा रामदेव को नोटिस जारी किया है। रामदेव की इस टिप्पणी को लेकर एक बड़ा विवाद शुरू हो गया था।

मजीठिया ने अकाल तख्त को सौंपा माफीनामा

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 22:46

पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने ‘गुरबाणी’ को विकृत करने को लेकर आज जत्थेदार अकाल तख्त को अपना माफीनामा सौंपा, जो सिखों के शीषर्स्थ धार्मिक पद के प्रमुख हैं।

विवादित बयान के बचाव में उतरी शाजिया इल्मी

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 18:39

आप की नेता शाजिया इल्मी ने अपने बयान पर विवाद उत्पन्न होने के एक दिन बाद बुधवार को खुद का बचाव करना चाहा और कहा कि एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान की गई उनकी टिप्पणी को उद्धृत किया जा रहा है और उनका लहजा मजाकिया था।

पाकिस्तान पर विवादित बोल पर फंसे गिरिराज, बिहार-झारखंड में प्रचार पर रोक

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 21:31

चुनाव आयोग ने भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के के उस विवादस्पद बयान को लेकर उनके बिहार एवं झारखंड में प्रचार करने पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देने वालों का स्थान पाकिस्तान में है।

सिब्बल-बेनी के खिलाफ कार्रवाई करे EC: भाजपा

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 20:32

केन्द्रीय मंत्रियों बेनी प्रसाद वर्मा और कपिल सिब्बल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा ने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस नेताओं द्वारा कथित रूप से चुनावी माहौल बिगाडने के उद्देश्य से लगाये गये आरोपों पर उसका ध्यान आकर्षित किया।

गिरिराज बोले-चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 17:35

आपत्तिजनक बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अपने खिलाफ सोमवार रात पटना हवाई अड्डा थाना सहित तीन प्राथमिकी दर्ज के बाद भाजपा नेता गिरिराज सिंह आज दावा किया कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

भड़काऊ भाषण पर तोगड़िया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 14:50

विश्व हिूंद परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ साम्प्रदायिक भावनाएं भड़काने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

VHP नेता प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ FIR दर्ज, चुनाव आयोग ने तलब की भाषण की सीडी

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 00:15

मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान देने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तोगड़िया ने कहा है कि हिंदू बाहुल्य इलाकों में मुस्लिमों को संपत्ति खरीदने से रोका जाना चाहिए।

मोदी के विरोधियों को पाक चले जाने वाली टिप्पणी के लिए गिरिराज के खिलाफ FIR, भाजपा ने भी लगाई फटकार

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 00:23

बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ आज झारखंड पुलिस ने उनके उस भड़काउ टिप्पणी के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इसको लेकर पार्टी नेतृत्व ने उनकी खिंचाई भी की थी।

गिरिराज सिंह की टिप्पणी पर भाजपा हुई खफा, बयान से किया किनारा

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 16:00

भाजपा ने आज बिहार के नेता गिरिराज सिंह की इस टिप्पणी से खुद को दूर किया कि ‘नरेंद्र मोदी का समर्थन करो या पाकिस्तान जाओ’। भाजपा ने कहा कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं की नाखुशी से अवगत करा दिया गया है तथा उनसे कोई और विवाद खड़ा नहीं करने के लिए कहा गया है।

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

आजम, मुलायम की विवादित टिप्‍पणियों पर रिपोर्ट तलब, बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 16:30

चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव, आजम खान की विवादस्पद टिप्पणियों पर उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

अमित शाह के बयान ने तूल पकड़ा, गिरफ्तारी की मांग

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 10:09

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह के खिलाफ शिकायत की है। शाह पर मुजफ्फरनगर दंगा मामले पर कथित भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 19:06

कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग से अमित शाह को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दंगा प्रभावित जिलों में उनके ‘नफरत फैलाने वाले भाषणों’ के लिए गिरफ्तार करने और उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

अमित शाह के बयान के बचाव में उतरी भाजपा

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 15:57

भाजपा ने आज अमित शाह के विवादित ‘बदला लेने और इज्जत बचाने’ संबंधी बयान का आज बचाव करते हुए कहा कि वह देश के मूड को बयां कर रहे थे।

मोदी के पीएम बनने पर यूपी में गिर जाएगी सपा सरकार : अमित शाह

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 13:25

उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी अमित शाह के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। अमित शाह ने शुक्रवार को लोगों से बटन दबाकर लोगों से `बदला` लेने के लिए कहा है। शाह के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने शाह के बयान की शिकायत चुनाव आयोग से करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

कोबरापोस्‍ट के स्टिंग में दावा-सुनियोजित था बाबरी विध्‍वंस, बीजेपी ने बताया साजिश

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 12:16

अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराए जाने को लेकर कोबरापोस्ट ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है। `ऑपरेशन जन्मभूमि` नाम से किए गए इस स्टिंग में कई सनसनीखेज दावे किए गए हैं।

जानकारी होती तो विवादों को टाल सकता था : भारती

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:58

विवादों में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आज कहा कि उनका इरादा अच्छा था लेकिन उन्हें ‘गलत तरीके’ से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रक्रियाओं की ‘जानकारी’ होती तो वह विवादों को टाल सकते थे।

चीनी जहाजों ने किया विवादित द्वीप क्षेत्र में प्रवेश

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 14:41

पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया।

यदि महिलाएं पूरे कपड़े पहनें तो कम होंगे अपराध: बाबूलाल गौर

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 15:48

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि चेन्नई में अपराध कम इसलिए होते हैं, क्योकि वहां की जनता धर्मप्रिय है और महिलाएं पूरे कपड़े पहनती हैं।

दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रतिबंध उकसाने वाले: अमेरिका

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:23

दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर चीन की हालिया पाबंदी को अमेरिका ने ‘भड़काऊ और संभावित खतरनाक कदम’ करार दिया है।

तनाव के बीच विवादित जल क्षेत्र में घुसा चीन का जहाज

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:48

पूर्व चीन महासागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के पास विवादित जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाज घुस गए। पिछले महीने चीन द्वारा वायु रक्षा क्षेत्र की घोषणा के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। जापानी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

हवाई रक्षा क्षेत्र पर तनाव के बीच चीन पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:03

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर चीन के नए हवाई रक्षा क्षेत्र पर विवाद के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन शीर्ष चीनी रहनुमाओं से मुलाकात करने आज यहां पहुंचे।

चीन ने तनाव के बीच नए हवाई रक्षा क्षेत्र में भेजे लड़ाकू विमान

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 10:52

चीन की सेना ने गुरुवार को पूर्वी चीन सागर के ऊपर विवादित हवाई क्षेत्र में गश्ती के लिए कुछ लड़ाकू जेट विमान और एक पूर्व चेतावनी विमान भेजा है।

चीन का कदम ‘बेहद खतरनाक’, हो सकते हैं गंभीर परिणाम : जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:27

चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर, दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।

चीन ने ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ पर US, जापान की आपत्तियों को किया खारिज

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 12:35

चीन ने ईस्ट चाइना में विवादित द्वीपों के ऊपर हवाई रक्षा क्षेत्र सृजित किए जाने के अपने कदम पर जापान और अमेरिका की आपत्तियों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह बेबुनियाद और अस्वीकार्य’’ करार दिया है। साथ ही चीन ने इस आलोचना को लेकर अमेरिका के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया है।

चीन के कदम का कड़ा विरोध के बारे में सोच रहा जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 11:18

वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने की चीन की एकतरफा घोषणा के बाद जापान ने ‘अप्रत्याशित घटनाओं’ के खतरे के प्रति आगाह किया है।

ईरान समझौता समग्र समाधान की दिशा में पहला कदम : ओबामा

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 19:18

बराक ओबामा ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और पश्चिमी ताकतों के बीच हुए समझौते की सराहना करते हुए कहा है कि यह ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है।

जापानी दावे वाले द्वीप समूह के ऊपर चीनी विमानों ने गश्त लगाई, विवाद बढ़ा

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 19:00

चीन और जापान के बीच शनिवार को उस वक्त विवाद गहरा गया जब चीनी लड़ाकू विमानों ने उस विवादित द्वीप समूह की हवाई गश्त लगाई जिस पर टोक्यो अपना दावा करता है। पीपुल्स लिबरेशन एयर फोर्स (पीएलएएफ) के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा, ‘‘दो बड़े विमानों ने गश्त के मिशन को अंजाम दिया है। इनकी मदद के लिए चेतावनी विमान और लड़ाकू विमान भी थे।’’

अब दागी तौकीर संग दिखे कांग्रेस के दिग्विजय

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 12:29

बरेली के विवादित धर्मगुरु तौकीर रजा से आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की मुलाकात पर गंभीर आरोप लगाने वाली कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को तौकीर रजा के साथ मंच साझा किया।

चीन ने जापान को धमकाया-ड्रोन गिराने पर देगा करारा जवाब

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 20:47

चीन ने रविवार को जापान को चेतावनी दी कि पूर्व चीनी समुद्र के विवादास्पद द्वीपसमूह में उसके मानवरहित ड्रोनों को गिराने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई समझा जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।

दागी अध्यादेश पर राहुल का इरादा सही था : पायलट

Last Updated: Sunday, October 6, 2013, 13:32

दागी सांसदों पर अध्यादेश को राहुल गांधी द्वारा सिरे से खारिज करने से जुड़े घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि ‘आमलेट बनाने के लिए अंडा तोड़ना पड़ता है।’

विवादित अध्यादेश : येचुरी ने सरकार की आलोचना की

Last Updated: Thursday, October 3, 2013, 17:11

दोषी जनप्रतिनिधियों को अयोग्य ठहराए जाने से राहत प्रदान करने वाले विवादित अध्यादेश के मुद्दे पर माकपा के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उस पर ‘बदनीयती’ से काम करने का आरोप लगाया।

विवादास्पद अध्यादेश पर भाजपा, कांग्रेस में वाक युद्ध

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 15:34

केंद्र सरकार की ओर से दोषी सांसदों और विधायकों संबंधी विवादास्पद अध्यादेश को वापस लेने की संभावना के संकेत मिलने के बीच इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आज वाक युद्ध तेज हो गया।

अध्यादेश विवाद : प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 15:24

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज यहां राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने दागी सांसदों, विधायकों से संबंधित विवादास्पद अध्यादेश के मुद्दे पर उन्हें जानकारी दी।

सियासी हालात पर करात और मुलायम ने की गुफ्तगू

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 13:59

माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने आज समाजवादी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के साथ एक बैठक की। माना जा रहा है कि इस बैठक में विवादित अध्यादेश पर पैदा हुए विवाद के कारण बनती राजनैतिक स्थितियों पर चर्चा की गई।

कांग्रेस कोर ग्रुप में विवादित अध्यादेश वापस लेने का फैसला : सूत्र

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 12:42

दागी विधायकों और सांसदों को बचाने वाले विवादित अध्यादेश को लेकर आज प्रधानमंत्री आवास में कांग्रेस कोर ग्रुप की एक बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में इस विवादित अध्यादेश को वापस लेने पर सहमति बन गई है।

राहुल गांधी ने पीएम को बताई अध्यादेश के विरोध की वजहें

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 13:15

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दागी सांसदों एवं विधायकों के बचाव के लिए पेश किए गए अध्यादेश पर चर्चा के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने कहा कि मेरा मकसद पीएम का अपमान करना नहीं था।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

चीन के पोतों ने विवादित क्षेत्र में प्रवेश किया: शिन्हुआ

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 22:14

चीन के चार तटरक्षक पोतों ने टोक्यो के साथ तनाव का कारण बने पूर्व चीन सागर के द्वीपों के पास विवादित जल क्षेत्र में प्रवेश किया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह खबर दी।

बलात्‍कार के मामलों के लिए मुझ पर दोष न दें: पूनम पांडे

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 17:44

विवादास्पद अभिनेत्री एवं मॉडल पूनम पांडे महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए खुद को दोषी ठहराए जाने से चकित, हैरान और नाराज हैं। दरअसल इन दिनों पूनम को हर तरफ से यही सुनने को मिल रहा है कि इंटरनेट और पत्रिकाओं में उनकी उत्तेजक तस्वीरें महिलाओं के लिए अहितकर साबित हो रही हैं।

शरद ने बड़बोले मंत्रियों को दिया कारण बताओ नोटिस

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 14:49

नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर विवादास्पद बयान देने को गंभीरता से लेते हुए जदयू ने बिहार के दो मंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जाए।

बिहार के मंत्री का बयान- सेना और पुलिस में तो लोग मरने के लिए ही जाते हैं

Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 15:14

बिहार के नीतीश सरकार के एक मंत्री ने बेहद शर्मनाक बयान देकर खुद को विवादों में ला खड़ा किया है।

नीतेश राणे के बयान की होगी जांच: पाटिल

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 21:56

महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने आज कहा कि मुम्बई में रहने वाले गुजरातियों के बारे में युवा नेता नीतेश राणे के विवादास्पद बयान की सरकार जांच करेगी और यदि वह दोषी पाये जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र सिंह धोनी की विवादित फोटो एनिमेटेड: पुलिस

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 09:38

पुलिस ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि एक पत्रिका में हाथ में जूता लिए हुए हिंदू देवता के रूप में छपी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फोटो एनिमेशन के जरिए बनाई गई थी।

अयोध्या जा सकते हैं मोदी, विवादित स्थल पर करेंगे पूजा

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 23:44

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्ताह अयोध्या आ सकते हैं और विवादित स्थल पर पूजा भी कर सकते हैं। मोदी के इस कदम को बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

`विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए चीनी पोत`

Last Updated: Monday, May 13, 2013, 16:47

चीनी सरकार के तीन पोत जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के जल क्षेत्र में सोमवार को प्रवेश कर गए हैं। जापान के तटरक्षकों ने यह जानकारी दी है और उधर इस मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद शांत होता नजर नहीं आ रहा है।

विवादास्पद द्वीपों के पास जल क्षेत्र में घुसे 8 चीनी जहाज : टोक्यो

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 10:23

जापान सरकार ने कहा है कि चीन के आठ सरकारी जहाज विवादास्पद द्वीपों के पास जापानी जल क्षेत्र में आज प्रवेश कर गए।

अयोध्या में रामनवमी के दिन नहीं हुई पूजा

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 14:10

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने इस बार राम नवमी के दिन विवादित स्थल पर लोगों को किसी तरह के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति नहीं दी।

बेतुके बोल पर नपे मप्र. के मंत्री विजय शाह, इस्तीफा

Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 09:20

मध्य प्रदेश सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी सहित महिलाओं पर की गई टिप्पणी के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

अयोध्या में विवादित स्थल पर नहीं होगी रामनवमी की पूजा!

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 11:17

अयोध्या में विवादित स्थल पर पिछले 64 सालों से चली आ रही राम नवमी के दिन पूजा की परंपरा को अब बाधा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि जिला प्रशासन ने इलाके में किसी तरह धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति न देने का फैसला किया है।

विवादित टिप्पणी में फंसे राजाराम पांडेय, मंत्री पद से छुट्टी

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 11:15

उत्तरप्रदेश के खादी व ग्रामीण उद्योग मंत्री राजा राम पांडे को उनकी एक विवादित टिप्पणी पर शनिवार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया।

अयोध्या राम मंदिर का तिरपाल बदलने को मिली अनुमति

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 19:43

उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल के निकट स्थित 67 एकड़ भूमि की यथास्थिति में किसी प्रकार का बदलाव किये बगैर ही प्रशासन को रामलला के अस्थाई मंदिर का तिरपाल बदलने की आज अनुमति दे दी।

विवादित जलक्षेत्र में आया चीनी जहाज : जापान

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 15:13

जापान ने कहा है कि रविवार को पूर्वी चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र में चीन का एक जहाज कुछ समय के लिए चक्कर लगाता रहा।

सेक्स स्कैंडल के आरोपी को बनाया महामंडलेश्वर

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 14:23

सेक्स स्कैंडल में जेल की हवा खा चुके कर्नाटक के विवादित संत-स्वामी नित्यानंद को महाकुंभ मेले में महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से नवाजे जाने का अन्य अखाड़ों ने विरोध किया है।

विवादित फिल्म `विश्वरूपम`तमिलनाडु में प्रदर्शित

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 11:33

कमल हासन की विवादास्पद फिल्म विश्वरूपम तमिलनाडु में आज रिलीज हो गई। 95 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म में कुछ दृश्य को लेकर मुस्लिम संगठनों की आपत्ति के बाद रोक लगा दी गई थी।

गिरफ्तारी से बचने को नंदी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 15:21

उच्चतम न्यायालय ने कथित दलित विरोधी टिप्पणी के लिए गिरफ्तारी से बचने के लिए आशीष नंदी की याचिका पर सुनवाई मंजूर कर ली है।

आशीष नंदी से आज हो सकती है पूछताछ, रॉय को राहत

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 12:48

जयपुर साहित्य महोत्सव के दौरान विवादित बयान देने वाले समाजशास्त्री आशीष नंदी से आज पूछताछ हो सकती है। इसके लिए जयपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है।

नहीं मिला पुलिस का समन, जेल जाऊंगा : आशीष नंदी

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 09:49

जयपुर साहित्य महोत्सव के दौरान विवादित बयान देने वाले समाजशास्त्री आशीष नंदी का कहना है कि उन्हें राजस्थान पुलिस की ओर से कोई समन नहीं मिला है। नंदी ने कहा कि वह अपने बयान के लिए जेल जाने को तैयार हैं।

पिछड़ों और दलितों पर विवादित बयान से बवाल, नंदी ने माफी मांगी

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 10:18

पिछड़ी और दलित जातियों पर विवादास्पद बयान देने के बाद समाजशास्त्री और लेखक आशीष नंदी ने आज अपने बयान पर माफी मांग ली है।

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 00:02

पूर्वी चीन सागर में चीन एवं जापान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों द्वारा अपने वाई-8 जंगी जहाज का पीछा किया जाने के बाद चीन ने अपने दो जे-10 जंगी जहाजों को पूर्वी चीन सागर की तरफ रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संघ प्रमुख की टिप्पणी को संपूर्णता में देखा जाए : भाजपा

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 18:56

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की बलात्कार को लेकर विवादास्पद टिप्प्णी का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बात भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्यों के संदर्भ में कही गई है।

किम की प्रेग्नेंसी से बढ़ी सेक्स टेप की बिक्री

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 14:53

किम कर्दाशियां के विवादित सेक्स टेप की बिक्री तब से लगभग दोगुनी हो गई है, जब से उनके प्रेमी कान्ये वेस्ट ने किम के गर्भवती होने की घोषणा की है।

विवादित ढांचा मामला: MP, पूर्व MLA का समर्पण

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 14:42

अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के मामले के अभियुक्तों समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा पूर्व विधायक पवन पाण्डेय ने शनिवार को लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। गत 17 दिसम्बर को सिंह तथा पाण्डेय के अदालत में पेश नहीं होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।

मिस्र में भीड़ ने तोड़ा राष्ट्रपति भवन का सुरक्षा घेरा

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 09:02

मिस्र में हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी से विवादास्पद संविधान के लिए जनमत संग्रह कराने की अपनी जिद छोड़ने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने के दौरान सेना के अवरोधकों को तोड़ दिया।

मुरसी अड़े, मिस्र में प्रदर्शन के नए दौर की तैयारी

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 18:23

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी की ओर से अपने विवादित आदेश के मुद्दे पर समझौता का रूख नहीं अपनाने के कारण मिस्र एक बार फिर प्रदर्शनों के नए दौर से रू-ब-रू होता प्रतीत हो रहा है।

यूपी में 6 दिसंबर को लेकर हाई अलर्ट

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 20:46

बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को ढहाए जाने की 20वीं बरसी की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

मिस्र में संविधान पर होगा जनमत संग्रह

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 15:54

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने संविधान के विवादास्पद मसौदे पर 15 दिसंबर को जनमत संग्रह कराने का फैसला किया है।

दक्षिण चीन सागर : US ने चीन को धमकाया

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 15:19

दक्षिण चीन सागर में विवादास्पद क्षेत्र पर चीन के दावों के मद्देनजर अमेरिका ने बीजिंग और इस क्षेत्र के अन्य देशों से कहा है कि वे इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम न उठाएं।

खेल में मौजूद है स्पाट फिक्सिंग : ललित मोदी

Last Updated: Thursday, November 22, 2012, 22:31

पूर्व आईपीएल आयुक्त ललित मोदी ने कहा है कि स्पाट फिक्सिंग खेल में व्यापक तौर पर मौजूद है। आईपीएल मैच फिक्स करने से इंकार करने के लिये उन्हें तीन बार मारने की कोशिश भी की गयी।

कारोबारी जगत में विवादित छवि थी पोंटी की

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 20:53

शराब से लेकर जमीन जायदाद, बड़े मॉल तथा फिल्म व्यवसाय में दखल रखने वाले पोंटी चड्ढा कारोबारी दुनिया में एक विवादित शख्स के तौर पर जाने जाते थे।

कश्मीर पर रुख में बदलाव नहीं : पाकिस्तान

Last Updated: Monday, November 5, 2012, 22:26

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा जम्मू कश्मीर में भारत के उग्रवाद से निपटने के तरीकों से सीख लेने के बयान के बाद सोमवार को विदेश मंत्रालय को यह स्पष्ट करने के लिए बाध्य होना पड़ा कि कश्मीर मुद्दे पर इस्लामाबाद के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।

विवादित जल क्षेत्र में लौटे चीनी जहाज, जापान ने की आपत्ति

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 17:51

चीन के चार जहाज रविवार को पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के क्षेत्रीय जल में प्रवेश कर गए। जापान तट रक्षक ने यह दावा किया है।

‘चीन के 4 पोत विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए’

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 15:34

जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि जापानी नियंत्रण वाले द्वीप से लगे विवादित जल क्षेत्र में चीन के चार समुद्री निगरानी पोत दाखिल हुए थे।

क्षेत्रीय संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं : चीन

Last Updated: Saturday, October 27, 2012, 19:15

पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर जापान के साथ जारी विवाद में अपना रुख सख्त करते हुए चीन ने कहा है कि देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाले किसी भी कदम का ‘बलपूर्वक’ जवाब दिया जाएगा।

विवादित द. चीन सागर में जाएगा अमेरिकी पोत

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 12:15

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में अपनी ताकत का परिचय देने के लिये आज परमाणु उर्जा चालित एक विमानवाहक पोत को इस जलक्षेत्र की यात्रा पर भेजा है ,जो बीजिंग के साथ उसकी बढ़ती रणनीतिक प्रतिद्वंदिता का केंद्र बनता जा रहा है।

रेप पर दिए विवादित बयान से पलटे गोयत

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 17:46

हरियाणा में रेप की बढ़ती घटनाओं पर कांग्रेस पार्टी के एक स्थानीय नेता का कहना है कि रेप के 90 प्रतिशत मामलों में ‘सहमति’ होती है। बाद में वह बयान से पलट गए और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

विवादित द्वीप : बातचीत पर चीन की आपत्ति

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 21:29

बीजिंग : पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर अपने दावे को दोहराते हुए चीन ने सोमवार को इस द्वीप समूह के आस-पास की जलसीमा में मछली पकड़ने पर ताइवान के साथ बातचीत करने की जापान की योजना पर आपत्ति जताई।

विवादित द्वीपों की निगरानी को नौकाएं भेजेगा चीन

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 00:31

चीन ने अवैध तरीके से जापानी कार्यकर्ताओं के विवादित पूर्वी चीन सागर में प्रवेश करने पर नजर रखने के लिए जलक्षेत्र के करीब चार निगरानी नौकाओं की तैनाती का एलान किया है।

विवादित क्षेत्र में पहुंचे चीन के पोत: जापान

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 15:39

बीजिंग के साथ समुद्री सीमा संबंधी विवाद के कारण उपजे तनाव के बीच जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि चीन के चार सरकारी पोत विवादित द्वीप के निकट के जलक्षेत्र में पहुंचे थे।

चीन की शिकायत, जापान ने चुराए उसके ‘द्वीप’

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 17:53

चीन के विदेश मंत्री यांग जेइची की संयुक्त राष्ट्र में जापानी राजनयिकों के साथ तीखी झड़प हो गई और उन्होंने जापान पर विवादित द्वीपों को चुराने का आरोप लगाया।

विवादित द्वीपों पर चीन और जापान के बीच तनाव चरम पर

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 23:23

पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीप समूहों को लेकर चीन और जापान के बीच का तनाव आज उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब चीन ने कहा कि उसने पहली बार उस क्षेत्र में नौसेना तैनात कर दी है।

विवादित द्वीपों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा : जापान

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 18:17

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा ने कहा है कि जापान पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों के मुद्दे पर चीन से कोई समझौता नहीं करेगा।

विवादित द्वीप के समुद्र में उतरे चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 23:39

दो चीनी निगरानी पोत आज विवादित द्वीपों के समीप समुद्र में प्रवेश कर गए। इन द्वीपों पर जापान और चीन अपना-अपना दावा करते हैं। जापान ने किसी निजी पक्ष से इन द्वीपों को हासिल किया था।

मून ने की विवादित फिल्म की कड़ी निंदा

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 12:27

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस्लाम को कथित रूप से गलत रूप में पेश करने वाली उस विवादित फिल्म की कड़ी निंदा की है जिसे लेकर पश्चिम एशिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

विवादित द्वीपों के निकट पहुंचे 6 चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 09:40

जापान के तटरक्षक बल ने शुक्रवार को कहा कि चीन सरकार के छह जहाज विवादित द्वीपों के निकट जलक्षेत्र में आए हैं। तटरक्षक बल ने उन्हें उस जगह को छोड़ने की चेतावनी जारी की है।

पाकिस्तान ने विवादास्पद फिल्म पर रोक लगाई

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 08:49

पाकिस्तान के प्रशासन ने शुक्रवार को इंटरनेट पर मौजूद उस कथित इस्लाम विरोधी फिल्म पर रोक लगा दी, जिसके खिलाफ मुस्लिम मुल्कों में व्यापक विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

चीन ने जापान को दी गम्भीर परिणाम की चेतावनी

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 18:55

चीन ने पूर्व चीन सागर में जापान द्वारा तीन विवादित द्वीप खरीदे जाने की एक बार फिर कड़ी आलोचना की है और इस अवैध एकतरफा निर्णय के गम्भीर परिणाम होने की टोक्यो को चेतावनी दी है।

विवादित द्वीपों को खरीदेगा जापान

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 19:18

पान की सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्वी चीन सागर में कई विवादित द्वीपों को उनके मालिकों से खरीदने का फैसला किया है। उसका यह कदम चीन को भड़का सकता है।

कार्टून मामले में आईएसी का सहयोगी गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, September 9, 2012, 18:40

मुम्बई की एक अदालत ने विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को एक सप्ताह की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुम्बई पर कार्टून में संसद को टायलेट बताए जाने का आरोप है।

जज ने महिला से कहा- घरेलू हिंसा से `तालमेल` बिठाए

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 13:27

कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज के विवादित बयान से हंगामा मच गया है। जज ने बीते दिनों अपने एक टिप्‍पणी में कहा, जब तक कोई पुरुष अपनी पत्‍नी का उचित देखभाल करता है, उसके द्वारा घरेलू हिंसा को अंजाम देना और पत्‍नी को पीटने का कार्य सही है।

विवादित द्वीप समूह को खरीदेगा जापान!

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 16:02

जापान और चीन के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में टोक्यो ने पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीप समूह को खरीदने के लिए कदम बढ़ाया है, जिस पर बीजिंग की ओर से प्रतिक्रिया की आशंका है।

चीन ने विवादित द्वीपों पर शुरू की परियोजनाएं

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 16:04

वियतनाम द्वारा विवादित द्वीपों पर नये शहर को बसाने की योजना का विरोध किये जाने के बाद भी चीन ने वहां पर आधारभूत परियोजनाओं के तहत नालियां और कचड़ा निपटारा सुविधाओं का निर्माण करना शुरू कर दिया है।

महंगाई बढ़ने से मैं खुश हूं : बेनी प्रसाद वर्मा

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 00:33

केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने सोमवार को एक विवादित बयान में कहा कि वह बढ़ रही महंगाई से बहुत खुश हैं।

चीनी समर्थकों का समूह विवादित द्वीप की ओर बढ़े

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 19:23

हांगकांग और मकाऊ से चीन समर्थक कार्यकर्ताओं का एक समूह पूर्वी चीन द्वीप समूह के लिए आज निकला ।

विवादित द्वीप पर पहुंचे राष्ट्रपति बाक

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 19:57

मीडिया रपटों में दावा किया गया है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यंग-बाक जापान के साथ विवाद वाले द्वीप पर शुक्रवार को पहुंच गए।

चीन का पैंतरा, विवादित द्वीप पर बसाया नया शहर

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:27

चीन ने विवादास्पद दक्षिणी चीन सागर में एक छोटे द्वीप पर नया शहर बसाने का एलान किया है। चीन की सरकार ने कहा कि विवादित क्षेत्र में सांशा शहर को आगे काफी विकसित किया जाएगा और जियाओ जिए को इसका पहला मेयर निर्वाचित किया गया है।