प्रचार - Latest News on प्रचार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हवाई अड्डों पर प्रियंका गांधी को मिलने वाली छूट बरकरार रहेगी

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 11:23

प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को एक साथ यात्रा के दौरान हवाई अड्डों पर साधारण सुरक्षा जांच से मिली छूट वापस लेने की सरकार की कोई योजना नहीं है।

प्रचार के दौरान हुए हमले में 39 मरे: सीरियाई TV

Last Updated: Saturday, May 24, 2014, 11:25

आगामी 3 जून को होने वाले विवादित चुनावों में सीरियाई राष्ट्रपति बशर-अल असद के दोबारा निर्वाचन के समर्थन में आयोजित एक प्रचार रैली में सीरियाई इस्लामी विद्रोहियों ने एक मोर्टार दागा जिसमें 39 लोगों की मौत हो गई और 205 घायल हो गए।

प्रियंका गांधी के पक्ष में कांग्रेस में तेज होने लगी आवाज

Last Updated: Friday, May 23, 2014, 20:28

लोकसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर प्रियंका गांधी को राजनीति में आगे लाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। आज कम से कम दो नेताओं ने कहा कि वह एक ‘बिग फाइटर’ हैं और जनता से जुड़ने की उनमें ‘स्वभाविक क्षमता’ है।

मोदी ने किए 5827 कार्यक्रम, तय की 3 लाख किमी की दूरी

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 16:13

लोकसभा चुनावों के लिए धुआंधार प्रचार का दौर थम गया है और भाजपा के दावे के अनुसार प्रधानमंत्री पद के उसके उम्मीदवार नरेंद्र मोदी अब तक देशभर में 3 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर एक तरह का रिकार्ड बना चुके हैं और प्रचार के परंपरागत और अभिनव तौर-तरीकों के मिलेजुले स्वरूप के साथ 5827 कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं।

छठे व अंतिम चरण के लिए यूपी में चुनावी शोर थमा

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 20:52

उत्तर प्रदेश में लोकसभा के छठे और अंतिम चरण में आगामी 12 मई को मतदान के दौर से गुजरने जा रही वाराणसी और आजमगढ़ सहित पूर्वाचल की 18 सीटों के लिए प्रचार अभियान का शोर शनिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।

16वीं लोकसभा का चुनावी शोर थमा, अंतिम चरण में तीन राज्यों की 41 सीटों पर मतदान 12 को

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 19:58

16वीं लोकसभा के लिए पांच सप्ताह से अधिक समय तक नौ चरणों में हो रहे चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार शाम 6 बजे समाप्त हो गया और 12 मई को आखिरी चरण में तीन राज्यों के 41 सीटों पर 6 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।

केजरीवाल के परिवार और भाजपा नेताओं को वाराणसी छोड़ना होगा

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 20:05

चुनाव अधिकारियों ने आज स्पष्ट किया कि अरविंद केजरीवाल के परिवार तथा भाजपा नेताओं-अमित शाह और अरूण जेटली जैसे लोगों को, जो यहां चुनाव प्रचार में जुटे हैं, लेकिन उन्हें यहां वोट देने का अधिकार नहीं है, कल शाम प्रचार अभियान समाप्त होने पर शहर छोड़कर जाना होगा।

ममता-मोदी के बीच राहुल को दिखा गठबंधन

Last Updated: Thursday, May 8, 2014, 23:40

राहुल गांधी ने आज कहा कि वह ममता बनर्जी और नरेन्द्र मोदी के बीच नया गठबंधन बनता देख रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने दावे को साबित करने के लिए अद्भुत व्याख्या दी।

`नीच राजनीति` टिप्पणी: प्रियंका के खिलाफ दो केस दर्ज, आज हो सकती है सुनवाई

Last Updated: Thursday, May 8, 2014, 10:26

बिहार के दो भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ उनकी नीच राजनीति वाली टिप्पणी के लिए बुधवार को दो अलग-अलग मामले दायर करवाए हैं। इस टिप्‍पणी को लेकर प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं और इस मामले की सुनवाई आज होने की संभावना है।

चुनाव प्रचार में फंसे नेताओं की ट्वीटर से दूरी!

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 16:03

देश में लोकसभा चुनावों की सरगर्मी अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर सकती हैं प्रियंका गांधी

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 10:02

कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक प्रियंका गांधी की ओर से वाराणसी में चुनाव प्रचार किए जाने की संभावना है, जहां से बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।

केजरीवाल के लिए वाराणसी में प्रचार करेंगे शरद

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 15:16

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने सोमवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के लिए वाराणसी में प्रचार करेंगे।

प्रियंका की टिप्पणी कांग्रेस के लिए वोट नहीं जुटा सकते: शाह

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 09:28

भाजपा के महासचिव अमित शाह ने प्रियंका गांधी को निशाना बनाते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली से भाजपा के खिलाफ उनके बयान सिर्फ कांग्रेस की टीवी टीआरपी ही बढ़ाएंगे न कि उसके लिए वोट जुटाएंगे।

...जब प्रियंका ने ईरानी के बारे में सवाल पर पूछा ‘कौन’

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 09:19

अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस के खिलाफ किए जा रहे हमले के बारे में सवाल किये जाने पर मुस्कुराती हुयी प्रियंका गांधी ने पूछा ‘कौन`।

भाजपा के चुनावी खर्च के पीछे दो तीन कॉरपोरेट घराने: राहुल

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 16:55

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के चुनाव प्रचार पर हो रहे भारी खर्च की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया है कि वह चुनाव प्रचार में कॉरपोरेट घरानों से मिला पैसा खर्च कर रही है।

राहुल के खिलाफ प्रचार करने अमेठी जाएंगे नरेंद्र मोदी

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 21:16

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी 5 मई को अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मोर्चा ले रहीं स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार करने वहां जाएंगे।

मेरे परिवार को लेकर आपत्तिजनक किताबें फेंकने वाले हैं कायर: प्रियंका

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 16:01

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को उनकी चुनावी सभाओं से ऐन पहले आधी रात को आयोजन स्थल के पास उनके परिवार को लेकर निहायत आपत्तिजनक बातों से भरी किताबें फेंके जाने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए ऐसा करने वालों को सामने आकर बात करने की चुनौती दी।

प्रियंका गांधी आज भी अमेठी में जारी रखेंगी प्रचार

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 09:44

लोकसभा चुनाव के सिलसिले में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार जारी रखेंगी और शुक्रवार को वह गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र जाएंगी।

राहुल हैं उदार, सभी को समझते हैं बराबर : प्रियंका

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 17:43

राहुल गांधी के आलोचकों पर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज कहा कि उनके भाई के कामकाज का तरीका ‘उदार’ है, ‘अस्पष्ट’ नहीं।

चुनावी अभियान में मोदी ने रचा इतिहास: भाजपा

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 19:16

भाजपा ने मंगलवार को कहा कि इन चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को जबर्दस्त सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हुए उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने अब तक तीन लाख किलोमीटर का सफर तय करते हुए 5827 चुनाव संबंधी रैलियां, कार्यक्रम और रोडशो करके देश के लोकसभा चुनावों में जनता से इतने बड़े पैमाने पर जुड़ने का एक नया इतिहास बनाया है।

केजरीवाल ने पूछा-सोनिया, मोदी एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार क्यों नहीं करते?

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 18:48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर सीधा हमले करते हुए अरविंद कजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के बीच चुनाव से पहले साठ-गांठ हो चुकी है।

89 सीटों के लिए प्रचार थमा, मतदान 30 अप्रैल को

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 22:16

लोकसभा चुनावों के सातवें चरण की 89 सीटों पर प्रचार का शोर सोमवार को खत्म हो गया और इन सीटों पर मतदान 30 अप्रैल को होना है जिसमें सोनिया गांधी, नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद होगी।

जोशी के लिए प्रचार करने नहीं आए नरेंद्र मोदी

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 14:30

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी कानपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रचार करने के लिए शहर में नहीं आए।

लोकसभा चुनाव 2014: सांतवें चरण के लिए 89 सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 11:08

लोकसभा चुनावों के तहत सातवें चरण के लिए 89 सीटों पर सोमवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। गौर हो कि सांतवें चरण का चुनाव 30 अप्रैल को होगा।

बौखलाए चूहे की तरह बर्ताव कर रही भाजपा, मैं चुप नहीं बैठने वाली : प्रियंका

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 23:08

भाजपा द्वारा रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ वीडियो और एक पुस्तिका जारी करने के बाद प्रियंका गांधी ने इसका जवाबी हमला बोला है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका ने कहा कि वे ‘बौखलाए’ चूहे की तरह दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन वह ‘झूठी चीजों’ से नहीं डरेंगी, बल्कि उनकी ‘विनाशक’ राजनीति के खिलाफ बोलना जारी रखेगी।

पांच साल में बदल देंगे लखनऊ की तस्वीर: राजनाथ

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 20:52

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आज महासम्पर्क अभियान पर निकले और अगले पांच साल में राजधानी लखनऊ की तस्वीर बदल देने के वादे और संकल्प के साथ मतदाताओं से सीधे-सीधे रूबरू हुए।

गुजरात में लोकायुक्त होता तो सलाखों के पीछे होते ‘चौकीदार’ मोदी : राहुल गांधी

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 23:17

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि यदि गुजरात में लोकायुक्त एवं आरटीआई आयुक्त काम कर रहे होते तो नरेन्द्र मोदी जेल में चले गए होते।

स्मृति ईरानी का आरोप, चुनावी हथकंडे अपना रही हैं प्रियंका गांधी

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 22:21

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने आज कहा कि प्रियंका गांधी चुनावी हथकंड़े अपना रही हैं और लोगों को असल मुद्दे से भटकाने का प्रयास कर रही हैं।

मोदी के मार्केटिंग अभियान में अडानी का पैसा: राहुल

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 18:09

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी पर अपना हमला तेज करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी और अडानी के बीच एक ‘‘साझेदारी’’ होने का आरोप लगाया। गांधी ने इसके साथ ही उद्योगपति अडानी पर भी आरोप लगाया कि वह मोदी के विपणन अभियान के लिए धन दे रहे हैं ताकि बाद वह इसके बदले में ‘अनुग्रह’ प्राप्त कर सकें।

राहुल अपने पिता राजीव गांधी की तरह सोचते हैं: प्रियंका

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 15:53

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सोच पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह है, इसलिए जो लोग कभी राजीव गांधी की आलोचना करते थे, वे आज राहुल की आलोचना कर रहे हैं।

वाराणसी प्रचार करने नहीं जाऊंगी : प्रियंका

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:56

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की उम्मीदवारी वाले वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगी।

गुजरात में प्रचार अभियान तेज करेंगे राहुल गांधी

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 11:20

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय तथा स्थानीय नेता गुजरात में अपना प्रचार अभियान तेज करने की तैयारी में हैं।

मोदी को हिटलर कहने पर चिरंजीवी पर फेंके गए अंडे

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 09:54

यहां एक जनसभा में अपने भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी को ‘हिटलर’ और तानाशाह बताने पर केंद्रीय मंत्री एवं आंध्रप्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख के चिरंजीवी पर भाजपा समर्थकों ने कथित रूप से अंडे फेंके।

दलित एकजुट होकर करें मतदान : मायावती

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 00:40

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि वह भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी के लिए किए जा रहे धुआंधार प्रचार के झांसे में न आएं और उन्हें (मायावती) प्रधानमंत्री बनाने के लिए बसपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करें।

`मोदी लहर` कॉरपोरेट जगत का दुष्प्रचार: बुद्धदेव

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 17:14

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने देश में ‘नरेंद्र मोदी की लहर’ होने के दावों को आज यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह कॉरपोरेट जगत की तरफ से किया जा रहा ‘दुष्प्रचार’ है।

लोकसभा चुनावों के छठे चरण की 117 सीटों पर प्रचार खत्म

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 23:44

लोकसभा चुनावों के छठे चरण की 12 राज्यों में फैलीं 117 सीटों पर मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। इन सीटों पर गुरुवार को मतदान होना है।

पाकिस्तान पर विवादित बोल पर फंसे गिरिराज, बिहार-झारखंड में प्रचार पर रोक

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 21:31

चुनाव आयोग ने भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के के उस विवादस्पद बयान को लेकर उनके बिहार एवं झारखंड में प्रचार करने पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देने वालों का स्थान पाकिस्तान में है।

सोनिया, राहुल ने की अमेठी की अनदेखी : केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 17:11

आम आदमी पार्टी के (आप) संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंगलवार को कांग्रेस को ‘भ्रष्टाचार की जननी’ करार देते हुए कहा कि अंबानी और अडाणी की जेब में रहने वाली कांग्रेस तथा भाजपा ने ही दिल्ली में उनकी सरकार गिराई थी।

लोकसभा चुनाव 2014: आज थम जाएगा छठे दौर का प्रचार अभियान

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 11:48

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत प्रचार अभियान मंगलवार शाम समाप्‍त हो जाएगा। छठे चरण में 12 राज्‍यों की 117 सीटों के लिए मतदान होंगे। इस सभी सीटों पर चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।

मोदी आज तेलंगाना क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे प्रचार

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 09:36

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मंगलवार को तेलंगाना क्षेत्र में निजामाबाद, करीमनगर और महबूबनगर में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार, मोदी आज महाराष्‍ट्र और आंध्र प्रदेश में कुल छह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। निजामाबाद और करीमनगर में उनकी जनसभा आज दोपहर में होगी।

प्रियंका आज से फिर रायबरेली में करेंगी प्रचार

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 09:04

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका वाड्रा अपनी मां केसंसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक बार फिर से प्रचार करने मंगलवार को वहां पहुंचेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रियंका मंगलवार को बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में नुक्कड़ सभाएं करेंगी।

राहुल `शहजादा` लेकिन डिजाइनर कपड़े मोदी पहनते हैं: नगमा

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 16:42

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए रोड शो करने पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को शहजादा कहते हैं, लेकिन खुद डिजाइनर कपड़े पहनते हैं। उनके राज्य में पंद्रह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है, लेकिन सरकार कुछ नहीं करती। गुजरात की सरकार निकम्मी है।

नीतियां हों ऐसी कि दुश्मन हमारे सैनिकों का सर काटने की हिम्मत न कर सके : वीके सिंह

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 14:57

पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने आज यहां कहा कि देश की नीतियां ऐसी होनी चाहिए कि जिनसे कोई भी दुश्मन हमारे सैनिकों का सर काटने का दुस्साहस न कर सके और हमारी सरकार सिर्फ देखती न रह जाए।

वाराणसी में केजरीवाल का विरोध जारी, बदलना पड़ा ठिकाना

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 11:03

काशी नगरी में आम आदमी पार्टी का विरोध लगातार जारी है। वाराणसी के संकटमोचन मंदिर से अपने प्रचार अभियान को अंजाम देने वाले केजरीवाल को विरोध के चलते अपना ठिकाना बदलना पड़ा।

चुनाव प्रचार पर पाबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे आजम

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 10:18

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में मंत्री आजम खान ने कहा कि वह राज्य में प्रचार करने से उन्हें रोकने के आयोग के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

योग शिविरों का मंच के तौर पर इस्तेमाल रोकने का निर्देश

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 22:06

चुनाव आयोग ने राज्यों के अपने अधिकारियों को शुक्रवार को निर्देश दिया कि यदि योग शिविर जैसे गैर राजनीतिक आयोजन का किसी खास पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किए जाने की आशंका हो, तो इसकी इजाजत नहीं दी जाए।

बीजेपी प्रचार अभियान में डाल रही बाधा, चुनाव आयोग करे कार्रवाई: आप

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 18:21

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा उसके मुखिया अरविन्द केजरीवाल सहित उसके शीर्ष नेताओं के प्रचार अभियान में बाधा डाल रही है। उसने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

मोदी की छवि से वोटरों को लुभा रही हैं स्मृति ईरानी

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 16:12

नेहरू-गांधी के इस गढ में भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार स्मृति ईरानी नरेंद्र मोदी की ‘विकास पुरूष’ वाली छवि को पूरी तरह से भुनाने की कोशिश कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2014: पांचवें चरण के तहत 121 सीटों के लिए थम गया चुनाव प्रचार

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 22:46

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 12 राज्यों की 121 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। इसके साथ ही नौ चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के आधे से अधिक चरण पूरे हो जाएंगे।

17 अप्रैल की वोटिंग के लिए यूपी, एमपी, राजस्थान में प्रचार थमा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 18:49

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 जिलों में पड़ने वाली 11 लोकसभा सीटों के लिये प्रचार का शोर मंगलवार को शाम छह बजे थम गया।

मेरे लिए चुनाव प्रचार करे गांधी परिवार: अजय राय

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 17:03

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आप नेता अरविंद केजरीवाल को वाराणसी से चुनौती दे रहे कांग्रेसी उम्मीदवार अजय राय गुरुवार को इस महासंग्राम के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

प्रियंका अमेठी में दो दिन करेंगी सघन प्रचार

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 12:19

रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र की चुनावी कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी आगामी 15-16 अप्रैल को दो दिन अमेठी में रहकर अपने भाई राहुल गांधी के लिए सघन चुनाव प्रचार करेंगी।

कोई भी व्यक्ति कहीं से चुनाव लड़ने को स्वतंत्र : प्रियंका

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी से अपने भाई राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता स्मृति ईरानी के चुनाव लड़ने पर कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ने के लिये स्वतंत्र है।

भाजपा के कार्य मुल्क की तहजीब के खिलाफ : मनमोहन

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 13:47

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा के विचारों और कार्यो को देश खासकर उत्तर प्रदेश की तहजीब के खिलाफ करार देते हुए पूछा कि क्या हिन्दुस्तान में एक ऐसी पार्टी की सरकार बननी चाहिये जिसने हमेशा देश को बांटने का काम किया है।

मां हेमामालिनी के प्रचार में पति संग उतरीं ईशा देओल

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 10:46

मथुरा से भाजपा के टिकट पर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहीं फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज उनकी अभिनेत्री पुत्री ईशा देओल भी मैदान में उतर पड़ीं।

पार्टियों में बड़े नेताओं को रैलियों में बुलाने की होड़

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 15:27

शहर की दोनों लोकसभा सीटों कानपुर शहर और अकबरपुर में जैसे जैसे चुनावी तापमान उपर चढ़ रहा है बड़े नेताओं और स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियों की रूप रेखा बनने लगी है।

दिल्ली-एनसीआर में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:02

दस अप्रैल को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की 7, हरियाणा की 10 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों सहित विभिन्न राज्यों की 92 सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे बंद हो जाएगा।

रायबरेली: प्रियंका 10 को संभालेंगी प्रचार का जिम्मा

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 14:26

रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार का जिम्मा एक बार फिर उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा संभालेंगी।

मोदी केंद्रित प्रचार को लेकर आडवाणी असहज!

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 09:49

भाजपा की ‘मोदी केंद्रित’ प्रचार चलाने को लेकर आलोचना होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी यह सुझाते प्रतीत हुए कि किसी को पार्टी के उपर हावी नहीं होना चाहिए।

पहले चरण के चुनाव के लिए असम-त्रिपुरा में प्रचार समाप्त

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 20:39

लोकसभा के पहले चरण में सात अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए असम की पांच सीटों और त्रिपुरा की एक सीट पर चुनाव प्रचार आज शाम बंद हो गया।

नफरत का मॉडल है गुजरात : असरानी

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 15:55

बॉलीवुड के हास्य कलाकार असरानी ने भारत के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा है कि भगवा पार्टी देश को 18वीं सदी में ले जाना चाहती है जबकि कांग्रेस समय के साथ चलती है।

भाजपा ने जम्मू के लिए उतारे 40 स्टार प्रचारक

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 15:35

भाजपा जम्मू और लद्दाख क्षेत्र में तीन लोकसभा सीटों के लिए पूरा दमखम लगा रही है जहां उसे जीतने की उम्मीद है और इसने अपने करीब 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है।

मिस्त्री चाहते हैं कि प्रियंका करें उनके लिए प्रचार

Last Updated: Saturday, April 5, 2014, 14:03

प्रियंका गांधी द्वारा अपने भाई राहुल गांधी के साथ प्रचार दायित्व साझा किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने शनिवार को कहा कि यदि प्रियंका वड़ोदरा में उनके लिए प्रचार करने आती हैं तो वह उनके ‘आभारी’ रहेंगे। मिस्त्री वड़ोदरा लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

पिता के लिए प्रचार नहीं करेंगी सोनाक्षी सिन्‍हा

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 10:03

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि वह अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करेगी जो लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

मोदी के गुजरात में वृंदा, नीतीश, जया बच्चन!

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 00:01

नरेन्द्र मोदी के धुर विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माकपा की वृंदा करात, जनता दल (यूनाईटेड) के प्रमुख शरद यादव और समाजवादी पार्टी की जया बच्चन गुजरात में ‘तीसरे मोर्चे’ के पक्ष में प्रचार करने की योजना बना रही हैं।

चुनाव प्रचार में सलमान को उतारेंगे राज बब्बर

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 22:49

गाजियाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर की योजना चुनाव प्रचार के लिए अपने ‘अच्छे दोस्त’ सलमान खान को उतारने की है ताकि उनकी जीत की संभावना मजबूत हो सके।

एनडीए का गैस भरा बैलून इस बार भी फटेगा: राहुल

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 21:35

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के दावे पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए आज दावा किया है कि 2004 एवं 2009 की तरह एनडीए का गैस भरा बैलून इस बार भी फटेगा।

हेमा के खिलाफ फेसबुक पर दुष्प्रचार, बीजेपी को आपत्ति

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 15:24

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरीं फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य हेमामालिनी के बारे में फेसबुक पर कथित रूप से दुष्प्रचार किया जा रहा है।

जयललिता का हेलीकॉप्टर से प्रचार अभियान बना विपक्ष के लिए मुद्दा

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 12:02

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता द्वारा हेलीकॉप्टर से चुनाव प्रचार किया जाना विपक्ष के लिए चुनावी मुद्दा बन गया है।

जोशी ने कानपुर से शुरू किया आक्रामक चुनाव प्रचार

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 14:22

आखिर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मुरली मनोहर जोशी को याद आ गया कि वह कानपुर से इस बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह अचानक कानपुर आ गए, कार्यकर्ताओं से मिलने जुलने लगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात का एहसास दिलाने लगे कि वह बाहरी नहीं बल्कि उनके बीच के अपने हैं और वह उनके हर सुख दुख में उनके साथ हैं।

सत्ता में आए तो स्वास्थ्य का अधिकार देंगे : राहुल

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 19:06

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि अगर केंद्र में तीसरी बार संप्रग की सरकार बनती है तो देश में सभी की अच्छी सेहत के लिए राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया जाएगा।

मोदी सेना की घर-घर में घुसपैठ की कवायद

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 17:31

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर `मोदी सेना` बनाई गई है, इस सेना ने मध्य प्रदेश में भी मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। राज्य के 30 जिलों में मोदी सेना सक्रिय भी हो गई है।

छत्तीसगढ़ : सोनिया, मनमोहन, राहुल स्टार प्रचारक

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 00:44

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करने में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी स्टार प्रचारक होंगे। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

मध्‍य प्रदेश में प्रचार करेंगे आडवाणी, मोदी

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 12:48

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मध्य प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी प्रचार करने पहुंचेंगे। भाजपा ने चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 20 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।

लंबे-चौड़े वादे में कांग्रेस का यकीन नहीं : राहुल गांधी

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 23:31

राहुल गांधी ने आज रक्षा बलों और कांग्रेस के दर्शन को एक जैसा बताने की कोशिश करते हुए कहा कि सेना की तरह उनकी पार्टी भी किसी व्यक्ति को पीछे छोड़ने में यकीन नहीं रखती, चाहे वह कितना ही छोटा व्यक्ति क्यों न हो।

चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा की मंत्री किरण चौधरी पर हमला

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 00:05

नारनौल जिले के कोरियावास गांव में चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा की मंत्री किरण चौधरी पर बुधवार को कथित तौर पर हमला किया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आम चुनाव 2014: पूर्वोत्तर राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:11

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार से पूर्वोत्तर के चार राज्यों में अपनी पार्टी का प्रचार शुरू करेंगे। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता के दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की एक टीम मेघालय पहुंच गई है।

चुनाव के बाद संप्रग-3 की सरकार बनेगी: राहुल

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 18:51

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी को कमतर आंकने अथवा लोकसभा चुनावों में बहुत मुश्किल लक्ष्य का सामने करने के विचार को खारिज करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग-3 की सरकार बनेगी।

कैफ को उम्मीद, सचिन-गांगुली करेंगे उनके लिए प्रचार

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 21:21

पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और फूलपुर से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार मोहम्मद कैफ का कहना है कि उन्हें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीरेन्द्र सहवाग जैसे क्रिकेट के महारथियों की शुभकामनाएं मिली हैं, जो चुनाव अभियान में भी संभवत: उनकी मदद करेंगे।

राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे वरुण गांधी

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 14:19

सुलतानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव वरुण गांधी पड़ोस के अमेठी क्षेत्र में अपने चचेरे भाई कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी राहुल गांधी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे।

राहुल गांधी आज करेंगे राजस्थान में चुनाव प्रचार का आगाज

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 00:25

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव का राजस्थान में चुनाव प्रचार का आगाज कल (सोमवार को) टौंक जिले के देवली कस्बे से करेंगे।

राहुल गांधी कल से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज, कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 13:25

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। राहुल राजस्थान में टोंक जिले के देवली कस्बे में चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे और बीकानेर जिले के श्रीकोलायत में चुनिंदा श्रमिकों से संवाद करेंगे।

राहुल 10 मार्च को राजस्थान में करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 14:33

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव प्रचार का राजस्थान में 10 मार्च को आगाज करेंगे। राहुल टोंक जिले के देवली कस्बे में चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे और बीकानेर जिले के श्रीकोलायत में चुनिंदा श्रमिकों से संवाद करेंगे।

मीडिया पर दिए बयान से शिंदे का यू-टर्न, कहा--सोशल मीडिया को दी चेतावनी

Last Updated: Tuesday, February 25, 2014, 09:04

इलेक्ट्रानिक मीडिया पर अपने दिए बयान पर मचे विवाद को ठंडा करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उनके बयान `पत्रकारिता` को लेकर नहीं बल्कि `सोशल मीडिया` को लेकर था।

मोदी के लिए प्रचार करेंगे 15000 संत: सिंघल

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 23:10

विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल ने आज प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी की उम्मीदवारी के प्रति अपना समर्थन दोहराते हुए कहा कि इस पद के लिए वह सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। आम चुनाव के दौरान मोदी के लिए समर्थन जुटाने की खातिर 15,000 संत पूरे देश में यात्रा करेंगे।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस की प्रचार समिति की अध्यक्ष बनीं सोनिया गांधी

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 23:54

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की 50 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष सोनिया गांधी को बनाया गया है जिसमें राहुल गांधी उपाध्यक्ष होंगे। यह घोषणा मंगलवार रात पार्टी ने की। करीब एक महीने पहले कांग्रेस ने कहा था कि मई में होने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार का नेतृत्व करेंगे।

अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार शुरू

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 20:21

राष्ट्रपति हामिद करजई के उत्तराधिकारी के निर्वाचन की प्रकिया शुरू होने के साथ ही रविवार को अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने अपना चुनाव-प्रचार शुरू किया। हालांकि एक उम्मीदवार के सहयोगियों की हत्या के कारण चुनाव पर मंडरा रहा खतरा साफ नजर आ रहा है।

भाजपा ने शुरू किया ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 23:31

भाजपा ने गणतंत्र दिवस के दिन ‘इंडिया 272 प्लस’ पोर्टल पर देशव्यापी अभियान ‘मेरे सपनों का भारत’ शुरू किया ताकि आम लोगों को भारत के बारे में अपने सपनों और उन्हें पूरा करने के तरीकों को साझा करने के लिए मंच मिल सके।

सेवाग्राम पहुंचे राहुल गांधी, टटोली ग्रामीणों की नब्ज

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 19:52

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर से जान फूंकने के प्रयास में पार्टी के प्रचार अभियान के प्रमुख राहुल गांधी ने आज महिलाओं और युवकों के सशक्तिकरण पर यह कहते हुए बल दिया कि इसके बिना भारत एक महाशक्ति नहीं बन सकता।

सिर्फ रायबरेली, अमेठी में प्रचार करेंगी प्रियंका: कांग्रेस

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 20:53

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वड्रा सिर्फ अमेठी और रायबरेली में प्रचार करेंगी। इससे उन अटकलों पर विराम लगा कि प्रियंका लोकसभा चुनाव में पूरे देश में प्रचार में बड़ी भूमिका निभायेंगी।

सलमान की ‘जय हो’ के प्रचार में जुटे आमिर

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 20:42

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने दोस्त सलमान की आने वाली फिल्म ‘जय हो’ के प्रचार में जुटे हैं।

राहुल गांधी को ज्यादा संवाद करने की जरूरत: दिग्विजय

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 00:31

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को संकेत दिए कि लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को और संवाद करने की आवश्यकता है।

दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थमा

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 23:21

दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गए।

दिल्ली विधानसभा चुनाव : दिल्ली में आज नीतीश और मोदी होंगे आमने-सामने

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 09:40

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आमने-सामने होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नरेंद्र मोदी जहां भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दिल्ली में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे, वहीं नीतीश कुमार भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राजस्थान चुनाव: प्रचार का शोर थमा, मतदान एक को

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 20:48

राजस्थान विधानसभा की दो सौ में से 199 सीटों पर मतदान के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रचार थम गया है। राज्य में मतदान एक दिसम्बर को प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

मध्यप्रदेश में चरम पर पहुंचकर चुनाव प्रचार समाप्त

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:49

मध्यप्रदेश में आगामी 25 नवंबर को एक साथ सभी 230 सीटों के लिये होने जा रहे मतदान के लिये आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंचकर समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही अब राजनीतिक दल और उम्मीदवार घर घर जाकर चुनावी सेंध लगाने और रणनीति बनाने में जुट गये हैं। प्रदेश में इस बार सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

मप्र में आज `साहबजादे` और `शहजादे` छोड़ेंगे सियासी तीर

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 11:52

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रैलियों और अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए आज नरेंद्र मोदी (साहबजादे) और राहुल गांधी (शहजादे) की जनसभाएं होने वाली हैं।

नाम के दुरुपयोग को लेकर चिंतित, पैसे को लेकर नहीं: अन्‍ना

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 19:12

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव प्रचार में अपने नाम के ‘दुरुपयोग’ पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा, वहीं पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर निहित स्वार्थी तत्व हजारे को गलत सूचना दे रहे हैं।

सियासी दल वोटरों को रिझाने के लिए स्टारप्रचारकों के भरोसे

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 09:20

विधानसभा चुनाव में महज दो सप्ताह रह जाने के बीच राजनीतिक दलों ने दिल्ली के मतदाताओं को रिझाने में कमर कस ली है और आने वाले दिनों में उनके अपने अपने स्टार प्रचारक कई रैलियां करेंगे।

चोटिल होने पर भी प्रचार में व्यस्त हैं अभिषेक बच्‍चन

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 11:08

अभिनेता अभिषेक बच्चन हाल ही में चोटिल होने के बावजूद अपनी नई फिल्म `धूम 3` के प्रचार के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभिषेक सोमवार को व्यायाम के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी कुहनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।