Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 19:08
उत्तर भारत में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश तो थम गई है, मगर उमस बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में मगर बादल छाए हुए हैं।