द्वीप - Latest News on द्वीप | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शिवेलुच ज्वालामुखी से 10 किमी उंचाई तक उठी राख

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 23:47

रूस के कामचाटका प्रायद्वीप पर स्थित शिवेलुच ज्वालामुखी से समुद्री जलस्तर से दस किलोमीटर की उंचाई तक राख उठी।

उ. कोरिया के नए परिसर से मिसाइल प्रक्षेपण की आशंका

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 12:59

एक अमेरिकी विचार समूह ने आशंका जताई है कि उत्तर कोरिया अपने मुख्य रॉकेट प्रक्षेपण स्थल पर एक नए परिसर का निर्माण कर रहा है जिसका इस्तेमाल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के प्रशिक्षण और प्रक्षेपण के लिए किया जा सकता है।

दक्षिण चीन सागर तनाव के बारे में चिंता न करे भारत: चीन

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 17:11

दक्षिण चीन सागर में तनाव को लेकर भारत द्वारा चिंता जताए जाने से नाराज चीन ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोगों को इस मुद्दे के बारे में ‘बहुत अधिक चिंता करने’ की जरूरत नहीं है।

पापुआ न्यू गिनी में फिर से शक्तिशाली भूकंप, सेंट किट्स भी हिला

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 09:59

पापुआ न्यू गिनी के बौगेनविले द्वीप पर फिर से 6.1 की तीव्रता का भूकंप आया। उधर, सेंट किट्स के कैरेबियाई द्वीप के उत्तर पूर्व में भी 5.0 की तीब्रता का भूकंप आने की खबर है।

डिएगो गर्सिया में नहीं उतरा था एमएच 370: US

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:25

अमेरिका ने मलेशियाई विमान डिएगो गर्सिया में उतरने के दावों को ‘निराधार’ बताया बताते हुए कहा है कि विमान के लापता होने के पीछे कोई कहानी नहीं है।

सोलोमन द्वीपसमूह में 7.6 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 08:48

सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय भाग में आज सुबह 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अंतरसरकारी समुद्री आयोग ने सोलोमन द्वीपसमूह, वनुआतु और पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।

दक्षिण कोरिया ने किया मिसाइल परीक्षण, दायरे में पूरा उत्तर कोरिया

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:35

दक्षिण कोरिया ने कहा कि उसने एक टन विस्फोटक उत्तर कोरिया के किसी भी भाग में ले जाने में सक्षम नई बैलेस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

अंडमान निकोबार द्वीप में 6.5 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 23:13

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गयी। हालांकि सरकार ने कहा है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

चेन्नई तट तक पहुंचा मलेशियाई एयरलांइस के विमान का तलाशी अभियान

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:09

पिछले शुक्रवार से रहस्यमयी तरीके से गायब मलेशियन एयरलांइस के एक विमान की तलाशी के लिए चलाया जा रहा अभियान आज भारत में चेन्नई तट तक पहुंच गया।

लापता विमान: तलाशी अभियान का दायरा हिंद महासागर तक बढ़ा

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 00:14

लापता मलेशियाई विमान की तलाश करने का अभियान हिंद महासागर तक विस्तृत कर दिया गया है। पिछले सप्ताह ऐसी खबरें आई थीं कि विमान शायद अंडमान द्वीप की ओर उड़ा होगा, हालांकि विमान को लेकर रहस्य बना हुआ है।

क्रीमिया में दखल नहीं देगा यूक्रेन, जनमत संग्रह दिखावा: तुरचिनोव

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 13:27

यूक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति ओलेकसैन्द्र तुरचिनोव ने कहा है कि यूक्रेन क्रीमिया प्रायद्वीप में सैन्य हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि ऐसा करने से पूर्वी सीमा विवाद में आ सकती है।

मलेशियाई विमान हुआ क्रैश, 239 के मरने की आशंका, यात्रियों में 5 भारतीय भी

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 18:55

भारत के पांच नागरिकों सहित 239 लोगों को लेकर चीन आ रहा एक मलेशियाई एयरलाइंस का विमान आज लापता हो गया। माना जा रहा है कि वह मलेशिया एवं वियतनाम के बीच हादसे का शिकार होकर समुद्र में गिर गया। विमान की तलाश जारी है।

पुतिन ने कहा- क्रीमिया पर कब्जा नहीं करेंगे, यूरोपीय संघ उत्साहित

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 15:35

यूरोपीय देशों की सरकारों ने यूक्रेन का संकट दूर करने के लिए राजनयिक प्रयास तेज कर दिये हैं और वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस आश्वासन से उत्साहित भी हैं कि क्रेमलिन द्वीप पर कब्जे का या अपने पड़ोसी के खिलाफ युद्ध छेड़ने का उनके देश का कोई इरादा नहीं है।

ओकीनावा के उत्तर में 6.7 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 08:39

यूएस जियोलॉजिकल सर्विस (यूएसजीएस) ने बताया है कि जापानी द्वीप ओकीनावा के उत्तर में पूर्वी चीन सागर में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया।

रूस समर्थक बंदूकधारियों का यूक्रेन में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 19:00

रूस समर्थक बंदूकधारियों ने यूक्रेन के अस्थिर क्रीमिया प्रायद्वीप में संसद और सरकारी इमारतों पर आज कब्जा कर लिया।

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से 2 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 17:31

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर ज्वालामुखी फटने से दो लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग सुरक्षित स्थानों का रुख कर रहे हैं। कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं और कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद कर दिए गए।

अमेरिका ने नए वायु रक्षा क्षेत्र को लेकर चीन को दी चेतावनी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:27

अमेरिका ने विवादित द्वीपों समेत दक्षिण चीन सागर के हिस्सों में नये वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने के किसी भी कदम के खिलाफ चीन को आगाह किया है।

इंडोनेशिया के जावा में 6. 1 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 13:38

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शनिवार को 6. 1 तीव्रता का भूकंप आया जिससे स्थानीय लोगों में आतंक फैल गया और वे अपने घरों को छोड़ छोड़कर खुले मैदानों में आ गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह खबर दी है।

अंडमान में मुक्त कराई गईं 8 जारवा लड़कियां

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 13:07

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में दूरस्थ पहाड़ियों से 8 जारवा लड़कियों को मुक्त कराया गया है। अंडमान के पुलिस अधीक्षक चिन्मय बिस्वाल ने बुधवार को यहां बताया कि कुछ आदमियों ने पिछले सप्ताह जारवा आरक्षित क्षेत्र (जारवा रिजर्व जोन) से इन लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इस सिलसिले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

चीनी जहाजों ने किया विवादित द्वीप क्षेत्र में प्रवेश

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 14:41

पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया।

तनाव के बीच विवादित जल क्षेत्र में घुसा चीन का जहाज

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:48

पूर्व चीन महासागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के पास विवादित जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाज घुस गए। पिछले महीने चीन द्वारा वायु रक्षा क्षेत्र की घोषणा के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। जापानी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

चीन का वायु रक्षा क्षेत्र अमेरिका को मंजूर नहीं

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:28

अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि चीन की ओर से पूर्वी चीन सागर के ऊपर घोषित किया गया वायु रक्षा क्षेत्र उसे ‘स्वीकार नहीं’ है। अमेरिका ने चीन से अनुरोध किया कि वह अपनी इस योजना को अमल में न लाए।

हवाई रक्षा क्षेत्र पर तनाव के बीच चीन पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:03

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर चीन के नए हवाई रक्षा क्षेत्र पर विवाद के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन शीर्ष चीनी रहनुमाओं से मुलाकात करने आज यहां पहुंचे।

दक्षिण अटलांटिक में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 16:26

दक्षिण अटलांटिक महासागर में फॉकलैंड द्वीप के मुख्य शहर स्टेनली के 314 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

चीन का कदम ‘बेहद खतरनाक’, हो सकते हैं गंभीर परिणाम : जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:27

चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर, दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।

चीन ने ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ पर US, जापान की आपत्तियों को किया खारिज

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 12:35

चीन ने ईस्ट चाइना में विवादित द्वीपों के ऊपर हवाई रक्षा क्षेत्र सृजित किए जाने के अपने कदम पर जापान और अमेरिका की आपत्तियों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह बेबुनियाद और अस्वीकार्य’’ करार दिया है। साथ ही चीन ने इस आलोचना को लेकर अमेरिका के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया है।

चीन के कदम का कड़ा विरोध के बारे में सोच रहा जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 11:18

वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने की चीन की एकतरफा घोषणा के बाद जापान ने ‘अप्रत्याशित घटनाओं’ के खतरे के प्रति आगाह किया है।

जापानी दावे वाले द्वीप समूह के ऊपर चीनी विमानों ने गश्त लगाई, विवाद बढ़ा

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 19:00

चीन और जापान के बीच शनिवार को उस वक्त विवाद गहरा गया जब चीनी लड़ाकू विमानों ने उस विवादित द्वीप समूह की हवाई गश्त लगाई जिस पर टोक्यो अपना दावा करता है। पीपुल्स लिबरेशन एयर फोर्स (पीएलएएफ) के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा, ‘‘दो बड़े विमानों ने गश्त के मिशन को अंजाम दिया है। इनकी मदद के लिए चेतावनी विमान और लड़ाकू विमान भी थे।’’

अफ्रीका के टॉप-50 अमीरों में तीन भारतीय मूल के उद्योगपति

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 15:05

अफ्रीका में 50 सबसे अमीर लोगों में तीन भारतीय शामिल हैं। फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी सूची के मुताबिक शेयरों की बढ़ती कीमत और नए कारोबारी सौदों के कारण अफ्रीका महाद्वीप में ज्यादा अरबपति पैदा हो रहे हैं।

चीन ने जापान को धमकाया-ड्रोन गिराने पर देगा करारा जवाब

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 20:47

चीन ने रविवार को जापान को चेतावनी दी कि पूर्व चीनी समुद्र के विवादास्पद द्वीपसमूह में उसके मानवरहित ड्रोनों को गिराने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई समझा जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।

तूफान और भूस्खलन ने जापान में लीं 18 जानें, 45 लापता

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 11:13

जापानी द्वीप पर तूफान के बाद हुए भू-स्खलन में लोग मलबे में दब गए और दर्जनों मकान तबाह हो गए। सरकार ने कहा कि वीफा तूफान से कम से कम 18 मौतों की पुष्टि हो गई है और 45 लोग लापता हैं।

भूकंप से पाकिस्तान में तीन नए द्वीप उभरे

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 11:48

पाकिस्तान में दो दिन पहले आए भूकंप के कारण उसके समुद्र तट पर तीन नए द्वीपों का निर्माण हुआ है। बंदरगाह शहर ग्वादर के समुद्र तट पर एक द्वीप का निर्माण हुआ। इसके अलावा बलूचिस्तान तट पर दो अन्य छोटे द्वीपों का भी निर्माण हुआ।

अमेरिका ने किया इंटर बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

Last Updated: Friday, September 27, 2013, 10:05

अमेरिकी वायुसेना ने कैलिफोर्निया से माइन्यूटमेन 3 अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र (इंटरकॉन्टीनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल) आईसीबीएम का प्रायोगिक परीक्षण किया। यह प्रक्षेपास्त्र कल अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 10 बज कर 33 मिनट पर वैन्डेनबर्ग एयरफोर्स बेस से दागा गया।

भूकंप से ‘द्वीप’ उभरने को वैज्ञानिकों ने बताया भूगर्भीय बदलाव

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 14:46

पाकिस्तान में मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप के कारण ग्वादर इलाके के पास समुद्री क्षेत्र में ‘छोटा द्वीप’ उभरने को यूरेशियन प्लेट एवं हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल की दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना करार देते हुए वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह घटना आने वाले समय में ऐसे भूगर्भीय बदलाव का संकेत देती है।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

हथियारों के साथ पांच विदेशी अंडमान में पकड़े गए

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 14:39

अंडमान निकोबार द्वीप के दिग्लीपुर तट पर भारतीय तटरक्षकों ने एक नौका को रोका और उस पर सवार पांच विदेशियों को हथियारों एवं गोला बारूद के साथ हिरासत में लिया। भारतीय तट रक्षक के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

चीन के पोतों ने विवादित क्षेत्र में प्रवेश किया: शिन्हुआ

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 22:14

चीन के चार तटरक्षक पोतों ने टोक्यो के साथ तनाव का कारण बने पूर्व चीन सागर के द्वीपों के पास विवादित जल क्षेत्र में प्रवेश किया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह खबर दी।

हीरो पहुंचा अफ्रीका, केन्या में परिचालन शुरू

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 17:24

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकार्प (एचएमसी) ने आज केन्या में अपने ब्रांड और उत्पाद पेश करने के साथ अफ्रीकी महाद्वीप में प्रवेश करने की घोषणा की।

केरल और लक्षद्वीप में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगाज

Last Updated: Saturday, June 1, 2013, 20:16

उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि केरल में मॉनसूनी बारिश का आगाज हो चुका है।

अटलांटिक महासागर में प्राचीन महाद्वीप होने का संकेत

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 16:23

रियो डी जेनेरो के तट पर समुद्री हिस्से में भारी मात्रा में ग्रेनाइट पाया गया है जिससे यह संकेत मिलता है कि अटलांटिक महासागर में कभी एक महाद्वीप रहा होगा।

द. कोरिया अमेरिकी परमाणु हथियार तैनाती के खिलाफ

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 22:02

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चंग हांग-वन ने गुरुवार को देश में अमेरिकी सामरिक परमाणु हथियारों को फिर से तैनात किए जाने के विचार का विरोध किया।

विवादास्पद द्वीपों के पास जल क्षेत्र में घुसे 8 चीनी जहाज : टोक्यो

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 10:23

जापान सरकार ने कहा है कि चीन के आठ सरकारी जहाज विवादास्पद द्वीपों के पास जापानी जल क्षेत्र में आज प्रवेश कर गए।

उत्तर कोरिया पर चर्चा को जापान पहुंचे कैरी

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 15:01

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी कोरियाई प्रायद्वीप में पैदा हुए तनाव पर चर्चा के लिए जापान पहुंच गए हैं। कैरी जापान के विदेश मंत्री फ्यूमियो किशिदा से मुलाकात करेगे।

पापुआ न्यू गिनी में 6.6 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 10:47

पापुआ न्यू गिनी में आज 6.6 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है और इससे जान माल के नुकसान की आशंका भी नहीं है।

वार्ता से ही कोरियाई प्रायद्वीप का हल: एंटनी

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 13:41

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने आज कहा कि उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव को वार्ता के जरिए दूर किया जाना चाहिए।

पश्चिमी जापान में 6.0 तीव्रता का तेज भूकंप

Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 09:35

पश्चिमी जापान में आज सुबह भूकंप का जबर्दस्त झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 6.0 मापी गई । हालांकि, इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है।

उत्तर कोरिया ने युद्ध का नए सिरे से दिखाया खौफ

Last Updated: Thursday, April 11, 2013, 23:45

कोरियाई प्रायद्वीप में व्याप्त तनाव के बीच गुरुवार को उत्तर कोरिया ने एक बार फिर युद्ध की आशंका को बल देने वाला बयान देते हुए कहा कि उसके पास हमले के कई ‘शक्तिशाली माध्यम’ हैं, जबकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कहा है कि प्योंयांग एक मिसाइल का प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है।

कोरियाई प्रायद्वीप के हालात पर निगाह: भारत

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 20:37

कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने सोमवार को कहा कि वह हालात पर ‘बहुत सावधानी’ से निगाह रखे है। विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा कि विदेश मंत्रालय में पूर्व एशिया डिविजन के संयुक्त सचिव गौतम बंबावले अभी अभी उत्तर कोरिया की यात्रा से लौटे हैं।

राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे उ. कोरिया: चीन

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 18:17

चीन ने कोरियाई द्वीप में बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया से अपने राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ रहा है और चीन इस पर गहरी चिंता जताता है।

अग्नि-2 मिसाइल का व्हीलर द्वीप से सफल परीक्षण

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 12:42

ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से आज मध्यम दूरी तक मार करने वाली और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक मार करने में सक्षम है।

कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव, अमेरिका ने टाला मिसाइल परीक्षण

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 12:09

उत्तर कोरिया के साथ परमाणु तनाव के मद्देनजर अमेरिका ने अगले हफ्ते प्रस्तावित अपना अंतर-महाद्वीपीय मिसाइल परीक्षण फिलहाल टाल दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री केरी करेंगे 6 देशों की यात्रा

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 12:07

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी इस सप्ताहांत छह देशों की यात्रा पर निकल रहे हैं, जिसमें वे दुनिया के दो प्रमुख क्षेत्रों पश्चिम एशिया और कोरियाई प्रायद्वीप का दौरा करेंगे।

कोरियाई प्रायद्वीप पर है पैनी नजर : व्हाइट हाउस

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 09:14

उत्तर कोरिया द्वारा पूर्वी तट की ओर मिसाइल तैनात करने की खबरों के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह क्षेत्र की परिस्थितियों पर करीब से नजर रखे हुए है।

`द. कोरिया की रक्षा करने को यूएस प्रतिबद्ध`

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 00:10

कोरियाई प्रायद्वीप में पनपे तनाव की पृष्ठभूमि में अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हैगल ने कहा है कि अमेरिका दक्षिण कोरिया की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है।

उत्तर कोरिया से निपटने के लिए अमेरिकी योजना तैयार

Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 14:20

कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने आज कहा कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उत्तर कोरिया की उकसावेपूर्ण कार्रवाइयों के खिलाफ उकसावा रोधी योजना तैयार की है।

पड़ोसियों से युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारी तेज करे सेना : चीन

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 08:49

पड़ोसियों के साथ चीन के बढ़ रहे समुद्री तनाव के बीच एक शीर्ष चीनी सैन्य अधिकारी ने सशस्त्र बलों से लड़ाई की तैयारी मजबूत करने और युद्ध में जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरियाई संसद की बैठक

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 12:56

कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव और उत्तर कोरियाई नेताओं द्वारा परमाणु हथियारों के अधिकार की सुरक्षा का संकल्प लेने के एक दिन बाद आज उत्तर कोरियाई संसद की बैठक होने जा रही है।

कोरियाई प्रायद्वीप पर अमेरिकी परमाणु बमवर्षक विमान तैनात

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 00:05

अमेरिका ने गुरुवार को कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु बम क्षमता वाले दो भेदी लड़ाकू विमानों को तैनात किया।

तमिलनाडु के मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 15:09

समुद्र में कातचाथीवू द्वीप के नजदीक मछली पकड़ने के दौरान तमिलनाडु के बहुत से मछुआरों पर आज श्रीलंकाई नौसेना के कथित कर्मियों ने पत्थरों और बोतलों से हमला किया जिससे उनकी कुछ नौकाओं को नुकसान पहुंचा है।

हिंद महासागर में मिला 6 करोड़ साल पुराना महाद्वीप

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 17:11

वैज्ञानिकों ने भारत और मेडागास्कर के बीच एक प्राचीन खोया हुआ महाद्वीप खोजने का दावा किया है जो लावा के बोझ से दब गया था।

विवादित जलक्षेत्र में आया चीनी जहाज : जापान

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 15:13

जापान ने कहा है कि रविवार को पूर्वी चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र में चीन का एक जहाज कुछ समय के लिए चक्कर लगाता रहा।

श्रीलंकाई नौसेना ने 20 मछुआरों पर किया हमला

Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 15:11

कच्चातिवू द्वीप के समीप मंगलवार तड़के मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 20 मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने कथित रूप से हमला किया।

रूसी विमान ने सीमा लांघी, जापान का विरोध

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 21:52

रूस के दो सू-27 लड़ाकू विमान गुरुवार को जापान के होक्काइदो द्वीप पर देश की वायुसीमा में घुस आए जिससे जापान सरकार को रूस के सामने विरोध दर्ज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।

छोटी सुनामी से सोलोमन के सैकड़ों गांव तबाह

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 15:57

भूकंप के बाद आयी छोटी सुनामी ने सोलोमन द्वीपसमूह के गांवों में कहर बरपा दिया। दक्षिण प्रशांत द्वीपसमूह में घर मलबों में तब्दील हो गया और शवों के मिलने का सिलसिला जारी है।

सोलोमोन द्वीप समूह में तेज भूकंप, पांच की मौत

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 15:15

सोलोमोन द्वीप समूह में आज रिक्टर पैमाने पर 8.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया जिससे प्रशांत तट पर सुनामी की छोटी लहरे उठी जबकि पांच लोगों की मौत हो गई और कई घर नष्ट हो गए।

पड़ोसी देशों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे : शी जिनपिंग

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 20:33

चीन के तेजी से हो रहे उदय को लेकर बढ़ रहीं चिंताओं के मद्देनजर नए नेता शी जिनपिंग ने कहा है कि उनका देश किसी पड़ोसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और न ही दूसरे देशों का खर्च बढ़ाएगा, हालांकि वह अपनी क्षेत्रीय सीमाओं से जुड़े दावों और प्रमुख हितों को लेकर दृढ़ रहेगा।

जापान की देन है दिआओयू द्वीप विवाद : चीन

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 21:59

चीन ने शुक्रवार को जापान पर दिआओयू द्वीप विवाद पैदा करने का दोष मढ़ दिया। यह जानकारी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट मे दी है।

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 00:02

पूर्वी चीन सागर में चीन एवं जापान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों द्वारा अपने वाई-8 जंगी जहाज का पीछा किया जाने के बाद चीन ने अपने दो जे-10 जंगी जहाजों को पूर्वी चीन सागर की तरफ रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

द्वीप विवाद पर शांति बनाएं चीन-जापान : US

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 21:35

पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादास्पद दिआओयू द्वीप पर चीन और जापान के बीच गहराते तनाव को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि इस मामले पर शांति बनी रहे।

जापान से डटकर मुकाबला करेंगे : चीन

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 19:48

विवादित द्वीपों के वायु क्षेत्र में जापानी लड़ाकू विमानों का चीन के गश्त विमान से सामना होने के एक दिन बाद चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह द्वीपों के नियंत्रण के लिए जापान से डटकर मुकाबला करेगा।

वानुआतू में 6.4 तीव्रता का तेज भूकंप

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 08:35

दक्षिणी प्रशांत द्वीप वानुआतू में आज 6.4 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया। इसमें हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अंडमान द्वीप पर आया कम तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Tuesday, November 27, 2012, 09:00

अंडमान द्वीप पर मंगलवार को कम तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई।

विवादित जल क्षेत्र में लौटे चीनी जहाज, जापान ने की आपत्ति

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 17:51

चीन के चार जहाज रविवार को पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के क्षेत्रीय जल में प्रवेश कर गए। जापान तट रक्षक ने यह दावा किया है।

मिसाइल का पता लगाने वाला ड्रोन बनाएगा जापान

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 13:33

जापान एक ऐसा मानवरहित ड्रोन विमान विकसित करने की योजना बना रहा है जो उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु मिसाइल के हमले के बारे में पता लगाने और चीन के सैन्य ढांचे का जवाब देने में सहायक साबित हो सकता है।

द्वीप विवाद पर चीन ने ताल ठोंकी

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 17:06

चीन ने अगले सप्ताह होने वाले शीर्ष नेतृत्व में बदलाव से पहले ताल ठोंकते हुए कहा है कि उसने विवादित द्वीप के जलक्षेत्र से जापानी तटरक्षक बल के पोतों को बाहर कर दिया है और आगे जापान इस इलाके में नियंत्रण स्थापित नहीं कर सकता।

हवाई द्वीप से सुनामी चेतावनी वापस

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 22:55

अमेरिकी एजेंसियों ने कनाडा के पश्चिमी तट क्वीन चार्लोट द्वीप पर रविवार को 7.7 तीव्रता का भूकम्प आने के बाद हवाई द्वीप के लिए जारी सुनामी की चेतावनी वापस ले ली।

‘चीन के 4 पोत विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए’

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 15:34

जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि जापानी नियंत्रण वाले द्वीप से लगे विवादित जल क्षेत्र में चीन के चार समुद्री निगरानी पोत दाखिल हुए थे।

क्षेत्रीय संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं : चीन

Last Updated: Saturday, October 27, 2012, 19:15

पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर जापान के साथ जारी विवाद में अपना रुख सख्त करते हुए चीन ने कहा है कि देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाले किसी भी कदम का ‘बलपूर्वक’ जवाब दिया जाएगा।

रूस ने किया अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण

Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 18:53

रूस ने एक नई अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है जिसका इस्तेमाल देश की अत्यंत प्रशिक्षित सेना मिसाइल रोधी प्रणाली को भेदने के लिए करेगी।

ग्रिड खराबी से निपटने को दिल्ली `द्वीप योजना`

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 18:43

ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को एक `द्वीप योजना` की घोषणा की, जो ग्रिड की खराबी की वजह से बिजली गुल होने पर राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न जगहों पर आवश्यक सेवाओं में बिजली आपूर्ति बहाल रखेगा। योजना जनवरी 2013 से चालू हो जाएगी।

विवादित द्वीप : बातचीत पर चीन की आपत्ति

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 21:29

बीजिंग : पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर अपने दावे को दोहराते हुए चीन ने सोमवार को इस द्वीप समूह के आस-पास की जलसीमा में मछली पकड़ने पर ताइवान के साथ बातचीत करने की जापान की योजना पर आपत्ति जताई।

विवादित द्वीपों की निगरानी को नौकाएं भेजेगा चीन

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 00:31

चीन ने अवैध तरीके से जापानी कार्यकर्ताओं के विवादित पूर्वी चीन सागर में प्रवेश करने पर नजर रखने के लिए जलक्षेत्र के करीब चार निगरानी नौकाओं की तैनाती का एलान किया है।

चीन की शिकायत, जापान ने चुराए उसके ‘द्वीप’

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 17:53

चीन के विदेश मंत्री यांग जेइची की संयुक्त राष्ट्र में जापानी राजनयिकों के साथ तीखी झड़प हो गई और उन्होंने जापान पर विवादित द्वीपों को चुराने का आरोप लगाया।

सोलोमन द्वीपसमूह पर 6.0 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 09:17

सोलोमन द्वीपसमूह पर आज 6.0 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन आस्ट्रेलियाई भूकंप वैज्ञानियों ने बताया कि यहां पर सुनामी आने की संभावना कम है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि 6.0 की तीव्रता का यह भूकंप राजधानी होनियारा के 272 किलोमीटर पश्चिम-पश्चिमोत्तर में आया। इसका केंद्र जमीन के नीचे नौ किमी की गहराई पर था जो पश्मिी शहर गिजो से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है।

विवादित द्वीपों पर चीन और जापान के बीच तनाव चरम पर

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 23:23

पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीप समूहों को लेकर चीन और जापान के बीच का तनाव आज उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब चीन ने कहा कि उसने पहली बार उस क्षेत्र में नौसेना तैनात कर दी है।

विवादित द्वीपों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा : जापान

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 18:17

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा ने कहा है कि जापान पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों के मुद्दे पर चीन से कोई समझौता नहीं करेगा।

जापान ने द्वीप समूह को लेकर चीन को चेताया

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 09:07

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा ने जोर देकर कहा है कि विवादित द्वीप श्रृंखला के स्वामित्व को लेकर चीन के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

द्वीप विवाद पर मिले चीन और जापान के मंत्री

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 17:43

जापान के विदेश मंत्री कोइचिरो गेम्बा ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री यांग जेईजी से मुलाकात की।

द्वीप विवाद : टोक्यो में चीन विरोधी प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 19:58

दक्षिण चीन सागर स्थित विवादित द्वीप समूह पर चीन की दावेदारी के खिलाफ जापान की राजधानी टोक्यो में प्रदर्शन हुए हैं, जबकि चीन समर्थकों ने ताईवान में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।

द्वीप विवाद: चीन ने जापान को चेताया

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 18:55

चीन ने आज जापान को चेतावनी दी कि पूर्वी चीन सागर में विवादास्पद द्वीप खरीदने के उसके फैसले से दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को नुकसान पहुंचेगा।

चीन में जापानी कम्पनियों में कामकाज बंद

Last Updated: Tuesday, September 18, 2012, 17:41

द्वीप विवाद को लेकर चीन में जापान विरोधी प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रही, जिसके कारण यहां स्थित कई जापानी कम्पनियों ने अपने कामकाज स्थगित कर दिए।

विवादास्पद द्वीप के निकट चीनी नौका को दी चेतावनी

Last Updated: Tuesday, September 18, 2012, 09:20

जापानी तटरक्षकों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कल एक विवादास्पद द्वीप के नजदीक देखी गई चीन की एक नौका को दूर रहने की चेतावनी दी थी। ओकिनावा स्थित तटरक्षक बल के एक प्रवक्ता ने बताया कि चीन की एक गश्ती नौका विवादास्पद द्वीपों में से एक द्वीप के नजदीक देखी गई। इस पर उससे रेडियो के जरिए संपर्क किया गया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी गई।

चीन में जापानी कम्पनियों को निशाना बनाया

Last Updated: Monday, September 17, 2012, 20:05

विवादास्पद टापुओं को लेकर चीन में जापान के खिलाफ जारी प्रदर्शनों ने सोमवार को उस समय उग्र रूप ले लिया जब प्रदर्शनकारियों ने यहां पैनोसोनिक तथा केनन जैसी कई प्रमुख जापानी फर्मों को निशाना बनाया।

चीन ने तिब्बत में तेज किया सैन्य अभ्यास

Last Updated: Sunday, September 16, 2012, 19:19

पूर्वी चीनी सागर के द्वीपों को लेकर जापान से तीखे विवाद के बीच चीन ने तिब्बत में सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया है। इनमें चीनी वायुसेना का हवाई और विशेष बलों का अभ्यास भी शामिल है।

कटचाथीवू द्वीप मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे : जयललिता

Last Updated: Saturday, September 15, 2012, 18:53

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के अनुसार, तमिलनाडु सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर आग्रह करेगा कि वह कटचाथीवू द्वीप को भारत द्वारा श्रीलंका को भेंट किए जाने के खिलाफ उसके मामले पर तत्काल विचार करे।

विवादित द्वीप के समुद्र में उतरे चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 23:39

दो चीनी निगरानी पोत आज विवादित द्वीपों के समीप समुद्र में प्रवेश कर गए। इन द्वीपों पर जापान और चीन अपना-अपना दावा करते हैं। जापान ने किसी निजी पक्ष से इन द्वीपों को हासिल किया था।

विवादित द्वीपों के निकट पहुंचे 6 चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 09:40

जापान के तटरक्षक बल ने शुक्रवार को कहा कि चीन सरकार के छह जहाज विवादित द्वीपों के निकट जलक्षेत्र में आए हैं। तटरक्षक बल ने उन्हें उस जगह को छोड़ने की चेतावनी जारी की है।

जापान के साथ चीन की तल्खी बढ़ी, विवादित द्वीप की ओर भेजे पोत

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 19:33

विवादित द्वीपों को लेकर चीन और जापान के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। चीन ने जापान के साथ भू-क्षेत्रीय विवादों की जड़ बने द्वीपों के एक समूह के लिए अपने दो गश्ती पोत रवाना कर दिए हैं।

चीन ने जापान को दी गम्भीर परिणाम की चेतावनी

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 18:55

चीन ने पूर्व चीन सागर में जापान द्वारा तीन विवादित द्वीप खरीदे जाने की एक बार फिर कड़ी आलोचना की है और इस अवैध एकतरफा निर्णय के गम्भीर परिणाम होने की टोक्यो को चेतावनी दी है।

विवादित द्वीपों को खरीदेगा जापान

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 19:18

पान की सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने पूर्वी चीन सागर में कई विवादित द्वीपों को उनके मालिकों से खरीदने का फैसला किया है। उसका यह कदम चीन को भड़का सकता है।