Last Updated: Friday, May 9, 2014, 14:07
यूरोपीय संघ (ईयू) ने अल्फांसो आम के आयात पर अपने प्रतिबंध का बचाव किया है लेकिन कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित सभी मुद्दों की समीक्षा के बाद वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के बारे में सोच सकता है। उसने इस मुद्दे पर अपने उठाये गये कदम को लेकर उठे विवाद को ‘चुनावी राजनीति’ का परिणाम बताया।
Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 21:04
भारतीय आम के आयात पर 28 देशों वाले यूरोपीय संघ का प्रतिबंध आज से प्रभावी हो गया है जबकि निर्यातकों और उपभोक्ताओं की ओर से इसी आलोचना हो रही है।
Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 18:34
रीयाल मैड्रिड की तरफ से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में कल एक सत्र में सर्वाधिक गोल करने का नया यूरोपीय रिकॉर्ड बनाया।
Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 21:22
लेबर पार्टी के भारतीय मूल के ब्रिटेन के सांसद कीथ वाज ने यूरोपीय संघ द्वारा भारत से आम पर पाबंदी का विरोध कुछ अनूठे अंदाज में किया। वह यहां आम के कुछ खुदरा विक्रेताओं तथा आयातकों के साथ प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के आवास 10, डाउनिंग स्ट्रीट गए और उन्हें दो पेटी अल्फांसो आम भेंट किए।
Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 21:18
सरकार अल्फांसो आम तथा कुछ भारतीय सब्जियों के आयात पर पाबंदी यूरोपीय संघ (ईयू) के निर्णय के खिलाफ ईयू व्यापार आयुक्त से शिकायत करने और पाबंदी जल्द समाप्त करने की मांग करने की तैयारी कर रही है।
Last Updated: Monday, April 28, 2014, 18:28
यूरोपीय संघ ने भारत से तात्कालिक रूप से अल्फांसो आम और चार सब्जियों को 1 मई से प्रतिबंधित कर दिया है जिसके कारण भारतीय समुदाय के लोगों, कानून निर्माताओं और व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन हुआ है।
Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:08
क्रीमिया के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की आज एथेंस में बैठक होने जा रही है जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों के समर्थन वाले यूक्रेन के शासकों ने आरोप लगाया है कि फरवरी में खूनखराबे के लिए रूसी एजेंट और यूक्रेनी अपदस्थ राष्ट्रपति जिम्मेदार हैं।
Last Updated: Saturday, March 22, 2014, 13:28
यूरोपीय संघ ने ऐतिहासिक समझौते के राजनीतिक प्रावधानों पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन का पश्चिमी धड़े में स्वागत किया है। इससे पहले रूस ने क्रीमिया को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया था।
Last Updated: Friday, March 21, 2014, 10:56
यूरोपीय संघ ने रूस एवं यूक्रेन की 12 और हस्तियों पर संपत्ति संबंधी तथा यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं। मास्को द्वारा क्रीमिया को रूस में मिलाए जाने के बाद यूरोपीय खेमे के निशाने पर आए इन लोगों की संख्या अब बढ़कर 33 हो गई है।
Last Updated: Friday, March 21, 2014, 09:31
यूक्रेन संकट को लेकर यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक के बीच यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिन शुल्ज ने कहा है कि यूक्रेन के संकट ने यूरोप में युद्ध का खतरा दोबारा पैदा कर दिया है।
Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 10:07
यूरोपीय संघ में 42 हजार महिलाओं पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि हर दस में से लगभग एक महिला यौन हिंसा का शिकार बनी है और उनमें से आधी महिलाओं के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ।
Last Updated: Monday, March 3, 2014, 08:58
नाटो ने यूक्रेन में अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को भेजने और रूस से अपने सैन्य बलों को निकालने का आह्वान किया है। इसके साथ ही मास्को और 28 देशों वाले संगठन के बीच वार्ता पर भी नाटो ने जोर दिया है।
Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 15:22
भारत में ग्राहकों को महंगे स्विस चाकलेट आने वाले समय में सस्ते हो सकते हैं। सरकार यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ मुक्त व्यापार समझौता में स्विट्जरलैंड के चाकलेटल पर आयात शुल्क घटा सकती है।
Last Updated: Friday, February 21, 2014, 23:46
यूक्रेन के नेता और विपक्ष ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के बाद अब तक के सबसे बड़े संकट को खत्म करने के लिए वे समझौते पर सहमत हुए हैं।
Last Updated: Friday, February 21, 2014, 11:48
यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन पर प्रतिबंध को मंजूरी दी है। इसके तहत वीजा और हिंसा से संबंधित सामग्रियों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह जानकारी यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने दी।
Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 00:35
हत्या के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो मरीन के मुकदमे के संचालन में देरी से भारत से नाराज इटली ने कहा है कि वह मामले का शीघ्रता से निपटारे के लिए नयी दिल्ली पर दबाव बनाने को लेकर एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और यहां तक कि राष्ट्रमंडल का रूख करेगा।
Last Updated: Friday, February 14, 2014, 13:02
यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता पूरा होने पर भारत में स्कॉच व्हिस्की की कीमत कम हो सकती है। यह बात स्काटलैंड की निवेश एवं व्यापार संवर्धन एजेंसी एसडीआई ने कही है।
Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 08:19
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने उपग्रहों का परीक्षण करने के लिए एक विशाल ध्वनि कक्ष का निर्माण किया है। जिसमें जांच के दौरान इतनी तेज ध्वनि पैदा की जा सकती है कि वह आपकी जान तक ले सकती है।
Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 09:29
विश्व शक्तियां ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर 18 फरवरी को वियना में अगले दौर की बातचीत करेंगी। इसे लेकर शीर्ष ईरानी एवं यूरोपीय संघ के राजनयिकों के बीच सहमति बन गयी है।
Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 12:54
यूरोपीय संघ ने फोन पर बातचीत संबंधी आंकड़ों के संग्रहण में सुधार करने के, राष्ट्रपति बराक ओबामा के वादे को एक सही कदम बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति से यह अपील भी की कि वे इस प्रतिबद्धता को कानूनी रूप दें।
Last Updated: Friday, January 17, 2014, 20:15
भारत के राजनीतिक परिदृश्य में नरेन्द्र मोदी को प्रख्यात शख्सियत करार देते हुए यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को कहा कि वह साल 2002 के दंगों के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री को क्लीनचिट दिए जाने के न्यायिक फैसले का सम्मान करता है, जिसके बारे में दुनिया भर में काफी चिंताएं थी।
Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 16:25
खेल में विनिमय दर के उतार-चढ़ाव के नये नियमों और वैश्विक बाजार की चुनौतियों का सामना कर रहे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी-बीपीएम क्षेत्र को वर्ष 2014 में अमेरिका और यूरोपीय बाजार में सुधार की उम्मीद है।
Last Updated: Monday, December 23, 2013, 18:29
टेस्को की भारतीय सुपरमार्केट खंड में उतरने की योजना से उत्साहित सरकार को उम्मीद है कि एक और यूरोपीय रिटेलर देश के बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में उतर सकती है।
Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 08:26
यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त कार्ल डे गुश ने बाली में हुए समझौते का ज्रिक करते हुए शनिवार को कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को ‘अप्रासंगिकता के अंधेरे’ में गुम होने से बचा लिया है।
Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 22:22
विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर ईरान एवं दुनिया के छह शक्तिशाली देशों के बीच हुए समझौते का संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने ब्रिटेन, रूस और चीन के साथ स्वागत करते हुए सभी पक्षों से एक उत्साहवर्धक शुरूआत करने का अनुरोध किया।
Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 11:53
विश्व शक्तियां ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम पर आज एक समझौते पर पहुंच गईं। विश्व शक्तियों की ओर से प्रमुख वार्ताकार कैथरीन एश्टन और ईरान के विदेश मंत्री ने यह बात कही।
Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 20:33
लड़कियों की शिक्षा की हिमायती पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई को आज स्ट्रासबर्ग में एक समारोह में यूरोपीय संघ का सखारोव मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया।
Last Updated: Monday, November 18, 2013, 23:15
यूरोप के बैंकिंग नियामक के प्रमुख ने सोमवार को एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि कई यूरोपीय बैंक वित्तीय संकट झेल गए।
Last Updated: Friday, November 15, 2013, 23:13
एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि यूरोपीय लोगों और कुछ भारतीयों में त्वचा के जीन का उत्परिवर्तन एक समान होता है।
Last Updated: Friday, October 25, 2013, 10:56
अमेरिका द्वारा जासूसी किए जाने को लेकर प्रमुख यूरोपीय नेताओं की ओर से सख्त नाराजगी जताए जाने के बीच जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि इस मामले से ओबामा प्रशासन में साझेदार देशों का विश्वास चकनाचूर हो गया है।
Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 14:29
यूरोपीय संघ का सदस्य देश हंगरी पारंपरिक भारतीय दवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढाने के लिए इस सप्ताह एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकता है।
Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 13:56
यूरोपीय संघ की विदेश नीति की शीर्ष अधिकारी कैथरीन एश्टन ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा इसके परमाणु कार्यक्रम को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पेश की गई योजना पहले से अधिक विस्तृत है।
Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 12:25
इटली और हालैंड 2014 विश्व कप फुटबाल में जगह बनाने वाली पहली यूरोपीय टीमें हो गई हैं। जर्मनी और स्विटजरलैंड भी क्वालीफाई करने की दहलीज पर है। वहीं इंग्लैंड और रूस के लिये भी राह अब मुश्किल नहीं रह गई है।
Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 19:11
भारत अगले साल 23 लाख डॉलर ईनामी राशि के अवंता मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करेगा क्योंकि इसके प्रायोजक अवंता ग्रुप ने मौजूदा आर्थिक हालत के कारण यूरोपीय टूर के साथ अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
Last Updated: Monday, August 5, 2013, 23:55
मिस्र में जारी राजनीतिक संकट के समाधान के लिए नई कोशिशें शुरू हो गई हैं। खाड़ी देशों, यूरोपीय संघ के देशों तथा अमेरिका के राजनयिकों ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 23:18
भारत सहित अन्य गैर यूरोपीय देशों के नागरिकों को ब्रिटेन आकर छह महीने से ज्यादा रहना अब महंगा पड़ेगा। ऐसे यात्रियों पर सरकारी स्वास्थ्य सेवा का उपयोग करने के लिए 200 पौंड सालाना का स्वास्थ्यचर्या शुल्क लगेगा।
Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 18:25
बोलीविया ने अपने राष्ट्रपति के विमान को रोके जाने का आरोप लगाते हुए कई यूरोपीय देशों से स्पष्टीकरण मांगा है।
Last Updated: Monday, July 1, 2013, 10:16
गृह युद्ध से गुजरे क्रोएशिया को आजादी मिलने के 20 साल बाद सोमवार को यूरोपीय संघ की सदस्यता मिली तो लोगों ने सड़कों पर आ कर जश्न मनाया।
Last Updated: Monday, July 1, 2013, 09:55
गृह युद्ध से गुजरे क्रोएशिया को आजादी मिलने के 20 साल बाद आज यूरोपीय संघ की सदस्यता मिली तो लोगों ने सड़कों पर आ कर जश्न मनाया।
Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 20:30
यूरोपीय संघ (ईयू) ने मीडिया में आई उस रपट पर रविवार को अमेरिका से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने ईयू के कार्यालयों की खुफियागीरी की है। ईयू ने कहा है कि इस खुफियागीरी के अभूतपूर्व परिणाम हो सकते हैं।
Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 12:00
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने वाशिंगटन और न्यूयॉर्क स्थित यूरोपीय संघ के दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों की जासूसी की थी तथा ब्रसेल्स में उसके कार्यालय के कम्यूटर नेटवर्क को भी निशाना बनाया था।
Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 16:49
पाकिस्तान में यूरोपीय संघ के राजदूत लार्स-गून्नर वाइजमार्क ने कहा है कि यूरोप नहीं बल्कि भारत को पाकिस्तान का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार होना चाहिए और इसी से इस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा।
Last Updated: Tuesday, May 28, 2013, 10:48
अमेरिका और रूस की मध्यस्थता में संभावित शांति वार्ता से पहले सीरिया के राष्ट्रपति बशर असाद के शासन पर दबाव बनाते हुए यूरोपीय संघ ने कहा है कि उसके सदस्य देश कुछ ही दिनों में संकटग्रस्त सीरियाई विद्रोहियों की मदद के लिए उन्हें हथियार भेज सकेंगे।
Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 17:31
यूरोपीय संघ ने अब कर चोरों पर सख्ती करने की ठानी है। संघ के नेताओं में इस बात पर सहमति बनी है कि कर चोरी से प्रभावी ढंग से निपटा जाना चाहिए और इसके लिए उनकी बैंकिंग गोपनीयता शर्तों को समाप्त किया जाना चाहिए।
Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 00:16
भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए इस वर्ष के `इन्विटेशनल एफएक्सटीएम इंटरनेशनल लिमासोल बॉक्सिंग कप` को जीत लिया और शीर्ष स्थान के लिए अपनी दावा पक्का कर लिया।
Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 18:26
भारतीय दंत चिकित्सक सविता हलप्पनवार का परिवार उनकी मौत के मामले को लेकर यूरोपीय अदालत का रुख करने के बारे में जल्द फैसला करेगा।
Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 15:41
यूरोजोन के सकल घरेलू उत्पाद में इस साल की पहली तिमाही में इससे पहले के तीन महीने के मुकाबले 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि यूरोपीय संघ के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में जनवरी-मार्च माह के दौरान 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 17:53
यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ईएसए) वर्ष 2020 में पृथ्वी की निगरानी के लिए एक नए किस्म का सेटेलाइट छोड़ने जा रही है जिसके जरिए दुनिया के सर्वाधिक मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों यानी जंगलों का मानचित्रीकरण किया जाएगा।
Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 22:08
ईरान और विश्व के 6 ताकतवर देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम से पैदा गतिरोध पर शनिवार को एक समझौता कर पाने में असफल रहे।
Last Updated: Monday, March 25, 2013, 16:44
साइप्रस को दिवालिया होने से बचाने के लिए उसे 10 अरब यूरो (13 अरब डॉलर) का ऋण पैकेज उपलब्ध कराने के एक प्रस्ताव पर यूरो क्षेत्र के देशों के बीच सोमवार को सहमति बनी।
Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 20:05
यूरो क्षेत्र के वित्त मंत्रियों ने ऋण संकट में फंसे साइप्रस को 10 अरब यूरो (13 अरब डॉलर) वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर शनिवार को सहमति जतायी।
Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 12:20
भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो नौसैनिकों के भारत वापस न भेजने के इटली के फैसले के बाद दोनों देश के बीच उपजे विवाद के संदर्भ में यूरोपीय संघ (ईयू) ने आशा जाहिर की है कि दोनों देश आपस में स्वीकार्य कोई समाधान ढूंढ़ लेंगे।
Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 15:06
यूरोपीय आयोग ने बुधवार को माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन पर 56.1 करोड़ यूरो (73.26 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। माइक्रोसॉफ्ट पर यह जुर्माना विंडोज 7 के एक संस्करण पर दूसरे वेब ब्राउजर के विकल्प उपलब्ध नहीं करा पाने के कारण लगाया गया है।
Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 21:35
यूरोपीय संघ ने भारत में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी दिये जाने पर अफसोस जताते हुए भारत से मौत की सजा देने के प्रावधान पर रोक लगाने को कहा है।
Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 19:34
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का करीब एक दशक से जारी बहिष्कार समाप्त करने के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) के सांसदों ने उन्हें नवंबर में ब्रुसेल्स में यूरोपीय संसद में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी उनके ब्लॉग से मिली है।
Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 16:13
यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच अगले सात साल के लिए 960 अरब यूरो (1,300 अरब डॉलर) के बजट पर सहमति बनी है। इससे 27 देशों के इस समूह को भविष्य में खर्च की बाधा से पार पाने में मदद मिलेगी।
Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 00:34
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दशक का बहिष्कार समाप्त करने वाले यूरोपीय संघ का कहना है कि मोदी ने उनसे कहा था कि 2002 में राज्य में हुआ साम्प्रदायिक दंगा दुर्भाग्यपूर्ण था।
Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 14:22
आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार राजकोषीय और चालू खाते के घाटे सीमित करेगी ताकि देश की अर्थव्यवस्था पुन: आठ फीसदी की वृद्धि दर की राह पर वापस लौट सके।
Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 21:20
भारत और यूरोपीय संघ के बीच वृहद मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापारिक और आर्थिक रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा। इस वार्ता में पहले ही काफी विलंब हो चुका है।
Last Updated: Friday, January 18, 2013, 16:49
यूरोपीय विमान कंपनी एयरबस ने पिछले साल यानी 2012 में चीन की विभिन्न कंपनियों को 125 नए विमानों की आपूर्ति की। यह एयरबस की कुल बिक्री का 20 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।
Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 13:36
यूरोपीय संघ (ईयू) में विदेशी मामलों की उच्च प्रतिनिधि, कैथरीन एश्टन ने सीरिया संकट का कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए विश्वसनीय कदम उठाने में राष्ट्रपति बशर अल-असद के विफल रहने पर खेद जताया है।
Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 15:05
संयुक्त राष्ट्र ने आगामी दो साल के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि के अनुमान में कमी की है। साथ ही इसने अमेरिका की राजकोषीय स्थिति और यूरोपीय ऋण संकट के मद्देनजर नई वैश्विक मंदी के प्रति चेतावनी दी है।
Last Updated: Monday, December 10, 2012, 20:10
यूरोपीय संघ (ईयू) को साल 2012 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है । युद्ध की त्रासदी झेलने वाले महाद्वीप में शांति प्रयासों के लिए ईयू को दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार हासिल करने के लिए इसके नेता नॉर्वे में मौजूद हैं ।
Last Updated: Monday, November 5, 2012, 12:38
यूरोपीय और एशिया के दर्जनों नेता सोमवार को लाओस में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में यूरो क्षेत्र के ऋण संकट के अलावा क्षेत्र में बढ़ती अशांति पर भी चर्चा होगी।
Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 17:00
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने आज कहा कि वह यूरोपीय संघ से आयात होने वाले सोलर ग्रेड पॉलिसिलिकॉन की डंपिंग रोधी जांच शुरू करेगा। यूरोपीय संघ (ईयू) में विनिर्मित पॉलिसिलिकॉन एक सौर उपकरण है।
Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 14:47
गुजरात में व्यापार शुरू करने की सोच रहे यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों ने गुजरात के विधानसभा चुनावों की समाप्ति तक मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।
Last Updated: Friday, October 12, 2012, 17:55
संकटों में घिरे यूरोपीय संघ को शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। भले ही यह संस्थान आज संकटों के दौर से गुजर रहा हो लेकिन उसे इस बात का श्रेय दिया गया है कि उसने द्वितीय विश्वयुद्ध की त्रासदी झेलने के बाद आधी शताब्दी से अधिक समय से शांति को कायम रखा।
Last Updated: Saturday, September 29, 2012, 15:15
यूरोपीय संघ (ईयू) ने असम में हिंसा से विस्थापित हुए लोगों की तात्कालिक जरूरतों के लिए करीब 95.2 करोड़ रूपये जारी किए हैं।
Last Updated: Friday, August 31, 2012, 13:43
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ होलांद ने यूरो की मुद्रा को लेकर वित्तीय बाजार के संशय के लिए यूरोपीय संघ की अनिर्णय की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है।
Last Updated: Thursday, August 30, 2012, 17:02
तीन सितंबर से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित अंतर स्कूल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट सुब्रतो कप 2012 में अब यूरोपीय टीमें यूक्रेन और ब्रिटेन भी हिस्सा लेंगी। इस साल राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 बालिका स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी।
Last Updated: Sunday, July 29, 2012, 14:39
रूस यूरोपीय संघ द्वारा सीरिया पर लगाए जाने वाले प्रतिबंधों का साथ नहीं देगा और न ही उसके ध्वज तले सफर कर रहे जहाजों की जांच की इजाजत देगा। यह बात रूसी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कही।
Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 17:40
यूरोपीय संघ (ईयू) ने आज कहा कि ईरान और अंतरराष्ट्रीय तकनीकी विशेषज्ञों ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर गतिरोध को समाप्त करने के प्रस्ताव का आदान-प्रदान किया।
Last Updated: Friday, June 29, 2012, 10:21
मदद की मांग करते हुए इटली तथा स्पेन ने वृद्धि पर यूरोपीय संघ के करार के रास्ते में अड़ंगा लगा दिया है। इस तरह के कदम से दो दिन के महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 22:03
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रमीन मेहमानपरस्त ने कहा है कि रविवार से प्रभावी हो रहे यूरोपीय संघ के नये प्रतिबंध देश के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को नुकसान पहुंचाएंगे।
Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 12:20
यूरोपीय संघ (ईयू) ने ईरान के तेल पर एक जुलाई से व्यापारिक प्रतिबंध लागू करने के लिए औपचारिक स्वीकृति दे दी है।
Last Updated: Monday, June 25, 2012, 23:59
यूरोपीय संघ ने आज सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद शासन पर नये प्रतिबंध लगा दिये। इन प्रतिबंधों में सरकार के छह मंत्रियों और एक बैंक एवं एक टेलीविजन कंपनी को निशाना बनाया गया है।
Last Updated: Monday, June 25, 2012, 19:10
ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने आज कहा कि यदि परमाणु वार्ता में कोई प्रगति नहीं होती है तो यूरोपीय संघ आने वाले महीनों में ईरान के खिलाफ प्रतिबंधों को कड़ा कर देगा।
Last Updated: Monday, June 18, 2012, 09:39
यूनान के लोगों को सफलतापूर्वक संसदीय चुनाव संपन्न होने पर बधाई देते हुए अमेरिका ने कहा है कि यह सभी लोगों के हित में है कि देश ‘सुधार की प्रतिबद्धता का सम्मान करते हुए यूरो क्षेत्र में बना रहे।’
Last Updated: Sunday, June 17, 2012, 22:44
यूनान के यूरोपीय संघ से बाहर किए जाने की आशंका के बीच मितव्यतता को लेकर नाराज यूनानवासियों ने रविवार को देश में नया नेतृत्व चुनने और भविष्य सुखद बनाने की उम्मीदों से मतदान किया।
Last Updated: Friday, June 15, 2012, 13:41
रूसी टीम यूरोपीयन फुटबाल चैम्पियनशिप (यूरो कप-2012) ग्रुप-`ए` के अपने अंतिम लीग मुकाबले में शनिवार को ग्रीस से भिड़ेगी।
Last Updated: Saturday, May 26, 2012, 11:27
यूरोपीय देशों के साथ करीबी द्विपक्षीय संबंधों के उद्देश्य से अमेरिकी विदेश मंत्री अपने एक हफ्ते के यूरोपीय दौरे में सात देशों की यात्रा करेंगी। यह दौरा अगले हफ्ते से शुरू हो रहा है।
Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 17:26
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने पृथ्वी की निगरानी करने वाले उपग्रह एनविसैट के आधिकारिक अंत की बुधवार को घोषणा की। इस उपग्रह ने पिछले महीने काम करना बंद कर दिया था।
Last Updated: Wednesday, April 25, 2012, 15:00
यूरोपीय संघ आतंकवाद निरोधक, साइबर सुरक्षा और जलदस्यु निरोधक जैसे अभियानों में भारत के साथ संबंध बढ़ाने को इच्छुक है और दोनों पक्ष समान एजेंडे की रूपरेखा तैयार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
Last Updated: Monday, April 16, 2012, 03:14
यूरोपीय संघ के विदेश नीति मामलों की प्रमुख कैथरीन एस्टोन ने अफगानिस्तान में हुए हमलों की निंदा की है। लेकिन उन्होंने कहा है कि उस देश में यूरोपीय संघ के कर्मचारी सुरक्षित हैं।
Last Updated: Sunday, April 15, 2012, 14:08
यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने कहा है कि यहां हुई रचनात्मक चर्चा के बाद ईरान और विश्व शक्तियों ने एक और परमाणु वार्ता 23 मई को बगदाद में आयोजित करने का फैसला किया है ताकि इस मुद्दे पर और गहन चर्चा की जा सके।
Last Updated: Saturday, March 10, 2012, 15:19
यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति की प्रमुख कैथरीन एस्थन ने कहा है कि ईयू भारत में बंद इटली के दो सुरक्षाकर्मियों के मसले को सुलझाने के लिए मिलकर काम करने को तैयार है।
Last Updated: Friday, March 9, 2012, 09:48
नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने एक बयान में कहा है कि एक ब्रिटिश और इतालवी बंधकों की हत्या उन्हें बंधक बनाने वाले ‘बोको हरम’ सदस्यों ने की थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 16:22
यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की प्रमुख कैथरीन एस्टन ने ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर वैश्विक शक्तियों के साथ राजनयिक वार्ता दोबारा शुरू करने का तेहरान को प्रस्ताव दिया।
Last Updated: Friday, March 2, 2012, 12:38
यूरोपीय संघ के नेताओं ने इस सप्ताह के अंत तक ऋण के बोझ से दबे यूनान के लिए दूसरा राहत पैकेज जारी करने को मंजूरी दी है
Last Updated: Friday, March 2, 2012, 12:17
यूरोपीय संघ और भारत के बीच एक गोपनीय व्यापार योजना के तहत कम से कम 40 हजार भारतीयों को यूरोप में काम करने की अनुमति दी जाएगी जिनमें अकेले ब्रिटेन में 12 हजार भारतीय होंगे।
Last Updated: Tuesday, February 21, 2012, 07:39
ईरान ने अन्य यूरोपीय देशों जर्मनी, स्पेन, इटली, ग्रीस, पुर्तगाल व नीदरलैंड को भी तेल आपूर्ति रोकने की धमकी देते हुए कहा कि यदि ये देश उसके खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे तो वह तेल आपूर्ति रोक देगा।
Last Updated: Saturday, February 18, 2012, 14:44
मेमोगेट कांड से पाकिस्तान की राजनीति में तहलका मचाने वाले कारोबारी मंसूर एजाज पर एक यूरोपीय बैंक ने उससे लिए गए ऋण को समय पर चुकता नहीं करने का आरोप लगाया है।
Last Updated: Saturday, February 18, 2012, 10:45
अपने विकल्पों को खुला रखते हुए अमेरिका और यूरोपीय संघ ने संकेत दिया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर एक साल से भी ज्यादा वक्त के बाद उसके साथ बातचीत बहाल हो सकती है ।
Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 15:30
ईरान के तेल मंत्री रुस्तम कासमी ने शनिवार को कहा कि ईरान यूरोप को तेल का निर्यात रोक देगा। यूरोपीय संघ ने ईरान से तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Last Updated: Monday, January 30, 2012, 08:22
ईरानी तेल मंत्री रुस्तम कासमी ने कहा है कि उनका देश यूरोपीय संघ (ईयू) के कुछ सदस्यों को जल्द ही तेल निर्यात बंद कर देगा।
Last Updated: Saturday, January 28, 2012, 16:01
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टीने लेगार्ड ने यूरोपीय संकट को फैलने से रोकने के उपायों पर जोर देते हुए कहा कि यूरोपीय संकट के असर से किसी का भी प्रभावित हुए बिना रहना मुश्किल होगा।
Last Updated: Saturday, January 28, 2012, 11:13
वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने बेल्जियम, साइप्रस, इटली, स्पेन और स्लोवेनिया की साख रेटिंग घटा दी।
Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 10:18
करीब तीन सालों के बाद एक बार फिर यूरोपीय कर्ज संकट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था की हालत खराब होती दिख रही है।
Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 04:54
पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के बीच ईरान के वरिष्ठ सांसदों ने कहा है कि इस्लामिक गणराज्य के जंगी जहाज फारस की खाड़ी को अवरुद्ध कर सकते हैं जहां से तेल के टैंकर आते जाते हैं।
Last Updated: Monday, January 23, 2012, 13:19
यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने सुधारों को प्रोत्साहन देने के लिए म्यांमार के खिलाफ प्रतिबंधों में ढील देने पर सोमवार को सहमति जताई लेकिन प्रतिबंधात्मक उपायों को खत्म करने से पहले और सकारात्मक संकेत मिलने का इंतजार करेंगे।
more videos >>