जापान - Latest News on जापान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत में 1000 लोगों की भर्ती करेगी होंडा

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 22:50

जापान वाहन कंपनी होंडा मोटर ने भारत में करीब 1,000 लोगों की भर्ती की योजना बनाई है। कंपनी यहां स्थित संयंत्र में चालू वित्त वर्ष के अंत तक दूसरी पाली में उत्पादन शुरू करने की तैयारी कर रही है।

चीन के साथ मजबूत सामरिक भागीदारी चाहता है भारत : तरूण विजय

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 19:15

भाजपा सांसद तरूण विजय ने यहां कहा कि भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता की प्रक्रिया में ‘बहुत मजबूत’ योगदान देना चाहता है और चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने को लेकर आशान्वित है।

चीनी जनरल ने क्षेत्रीयता के मुद्दे पर अमेरिका, जापान पर साधा निशाना

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 19:07

चीन के एक शीर्ष जनरल ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे और अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल पर शांग्री ला वार्ता के दौरान चीन को निशाना बनाकर ‘उकसावे वाली’ टिप्पणियां करने में एक दूसरे का समर्थन करने का आरोप लगाया।

फीफा विश्व कप: ग्रुप `C` में रहेगा बराबरी का मुकाबला

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 11:12

फीफा विश्व कप-2014 के चारों ग्रुप में ग्रुप `सी` की टीमें ऐसी हैं कि जिनके बारे में किसी भी प्रकार का अनुमान लगा पाना बेहद मुश्किल होगा। सट्टेबाज भी इस इस ग्रुप से आने वाले नतीजों को लेकर संशय में हैं। ग्रुप सी में कोलंबिया, ग्रीस, आइवरी कोस्ट और जापान हैं।

एशिया में जापान के सुरक्षा योगदान का संकल्प लेंगे अबे

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 18:55

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे चीन के बढ़ते प्रभाव और समुद्री गतिविधियों से से उत्पन्न तनाव के बीच शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा में जापान की भूमिका के लिए अपना दृष्टिकोण रखेंगे।

मोदी ने विदेशी नेताओं का शुक्रिया अदा किया

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 23:31

नरेन्द्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मिली जीत पर बधाई देने वाले विभिन्न देशों के नेताओं का शुक्रिया अदा किया है और अमेरिका, जापान, रूस और नेपाल जैसे देशों के साथ भारत के मजबूत संबंधों का विस्तृत उल्लेख किया है।

जापान को पीछे छोड़ तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बनेगा भारत

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 19:24

जापान को पीछे छोड़कर 2025 तक भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता होगा। इस मामले में सिर्फ अमेरिका व चीन ही भारत से आगे होंगे। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) की एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

टोक्‍यो में जबरदस्‍त भूकंप, कुछ लोग घायल

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 09:13

जापान की राजधानी में सोमवार सुबह भूकंप का भीषण झटका महसूस किया गया। इससे खिड़कियां टूट गईं और कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

भारत, चीन से ज्यादा नियुक्ति कर रही हैं जापानी कंपनियां

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 19:40

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गलाकाट प्रतियोगिता का सामना कर रही जापानी कंपनियों ने भारत, चीन व अन्य उभरते देशों से प्रतिभाओं की नियुक्ति के प्रयासों को तेज कर दिया है। जापानी कंपनियां राष्ट्रीय सीमा के पार से प्रतिभाओं की भर्तियां कर रही हैं।

भारत 2011 में बना तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 12:55

भारत महज छह साल में, 2011 तक जापान को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया हालांकि अमेरिका सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहा जिसके बाद चीन का स्थान रहा। उल्लेखनीय है कि 2005 में भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।

43 सेकेंड में 95वीं मंजिल पर पहुंचाएगी यह लिफ्ट

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 14:51

दुबई में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा को भूल जाइए। अब नई सनसनी यह है कि चीन में एक ऐसी लिफ्ट बनाई जा रही है जो आपको 95वीं मंजिल तक सिर्फ 43 सेकेंड में पहुंचा देगी। चीन के क्वांगचो में 111 मंजिल की गगनचुंबी इमारत में जापानी कंपनी हिताची दो ऐसी लिफ्ट बना रही है जो 95वीं मंजिल तक 43 सेकेंड में दनदनाती हुई ले जाएगी।

आरआईएल ने जापानी बैंकों से 55 करोड़ डॉलर जुटाए

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 16:52

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसने जापानी बैंकों से 55 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। इसका उपयोग कंपनी के पेट्रोकेमिकल संयंत्र और गैसीफिकेशन इकाई के विस्तार पर होने वाले खर्च के एक हिस्से के तौर पर किया जाएगा।

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रुपया होगा मजबूत: नोमुरा

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 23:06

जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा है कि आम चुनावों के बाद अगर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनती है तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 58 पर आ सकता है और शेयर बाजार में 10 प्रतिशत तक तेजी आ सकती है।

अमेरिका ने चीन को क्षेत्रीय विवाद पर दी चेतावनी

Last Updated: Sunday, April 6, 2014, 17:02

अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हगेल ने आज चीन को यूक्रेन में रूस के अतिक्रमण की तर्ज पर जापान एवं अन्य एशियाई देशों के साथ उसके क्षेत्रीय विवाद के हल के लिए एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी।

जापान ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

Last Updated: Tuesday, March 18, 2014, 10:25

जापान ने मंगलवार को क्रीमिया संकट के संदर्भ में रूस के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

क्रीमिया को शामिल करने के प्रयास रोके रूस: जी-7

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 21:10

दुनिया के सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 ने रूस का आह्वान किया है कि वह यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र को अपने साथ मिलाने के सभी प्रयासों पर रोक लगाए।

नेवी और वायुसेना पर अधिक खर्च करेगा चीन

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 17:32

चीन ने जापान के साथ तनाव एवं दक्षिणी चीन सागर में विवाद के मद्देनजर अपनी नौसेना और वायुसेना की क्षमता में इजाफा करने के मकसद से 132 अरब डॉलर के रक्षा बजट से और अधिक राशि खर्च करने का फैसला किया है।

‘हाई स्पीड ट्रेन से भारत की आर्थिक वृद्धि में आएगी तेजी’

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 00:05

देश की आर्थिक वृद्धि को तीव्र गति की ट्रेनों से जोड़ते हुए जापान की एक रेल कंपनी के प्रमुख ने कहा है कि तीव्र गति वाले रेल नेटवर्क से देश को विकास तथा प्रगति के अपने लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।

घाटे से उबरने को सोनी अपना तोक्यो साइट बेचेगी

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 00:07

इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना प्रतिष्ठित तोक्यो साइट बेचेगी। इस स्थल पर कंपनी का छह दशक से मुख्यालय स्थित है और इसे उसका जन्मस्थान माना जाता है।

Google ने इंडोर मैप्स सुविधा भारत में लॉन्च की

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 19:15

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपनी इंडोर मैप्स भारत में शुरू की है। इसके जरिए उपयोक्ता माल या संग्रहालयों आदि के अंदर की जगह के बारे में जान सकेंगे। कंपनी की गूगल मैप्स के तहत यह सेवा अमेरिका, जापान, सिंगापुर, हांगकांग में पहले से ही उपलब्ध है।

ओकीनावा के उत्तर में 6.7 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 08:39

यूएस जियोलॉजिकल सर्विस (यूएसजीएस) ने बताया है कि जापानी द्वीप ओकीनावा के उत्तर में पूर्वी चीन सागर में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया।

`2014 में GDP वृद्धि दर 4.5-5% के दायरे में रहेगी`

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 21:13

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कहा है कि 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था में कोई खास तेजी आने की संभावना नहीं है और राजकोषीय स्थिति सख्त होने व मौद्रिक नीति में सख्ती के चलते वृद्धि दर 4.5 से 5 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है।

निसान ने होवर ऑटोमोटिव के साथ विपणन संधि खत्म की

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 13:38

जापान की वाहन कंपनी निसान ने भारत में निसान ब्रांड के वाहनों व कल-पुर्जों की बिक्री, विपणन व वितरण के लिए होवर ऑटोमोटिव इंडिया के साथ अपना समझौता आज खत्म कर दिया।

सुजुकी मोटरसाइकिल ने 14.95 लाख रुपए की बाइक समेत 4 मॉडल किए पेश

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 18:52

जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर्स कारपोरेशन ने भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी दोगुना करने के लक्ष्य से आज चार नये मॉडल पेश किये।

ऑटो एक्सपो : इसुजु ने पेश किया बहुउद्देशीय पिक-अप ट्रक

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 17:33

जापान की वाहन निर्माता कंपनी इसुलु मोटर्स ने आज छोटे एवं मध्यम उद्योगों के उपयोग में आने वाला बहुउद्देश्यीय पिक-अप ट्रक इसुजु डी-मैक्स स्पेस कैब पेश किया। इसकी कीमत 7 से 8 लाख के बीच है।

ऑटो एक्सपो: यामाहा ने नया स्कूटर पेश किया, कीमत 49518 रुपए

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 17:21

जापानी कंपनी यामाहा ने आज अपने स्कूटर अल्फा का एक नया संस्करण बाजार में उतारा जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 49,518 रुपये है।

टेरा मोटर्स ने 18 लाख रुपए की इलेक्ट्रिक सुपरबाइक उतारी

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 00:24

जापान की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी टेरा मोटर्स कारपोरेशन ने भारत में आज एक इलेक्ट्रिक सुपरबाइक किवामी पेश की जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 18 लाख रुपये है।

सुजूकी मोटरसाइकिल ने बाजार में उतारे नया स्कूटर, बाइक

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 19:43

जापान की दोपहिया वाहन कंपनी सुजूकी मोटरसाइकिल ने आज दो नये उत्पाद एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल बाजार में उतारे और कहा कि दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े दोपहिया वाहन बाजार में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये इस कैलेंडर वर्ष में वह दो और उत्पाद उतारेगी।

परमाणु समझौते पर भारत से मतभेद कम : जापान

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 22:11

जापान ने आज कहा कि असैनिक परमाणु समझौते पर मतभेद को कम किया गया है और दोनों देश चीन की सैन्य शक्ति में वृद्धि जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता का नया तंत्र बनाकर ध्यान केंद्रित करने को उत्सुक हैं।

शिंजो अबे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले जापानी PM

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 15:54

देश के 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस मौके की शोभा बढ़ाने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं।

दिल्ली मेट्रो के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज देगा जापान

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 10:31

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज देने का ऐलान किया।

भारत-जापान ने की द्विपक्षीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 23:24

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके जापानी समकक्ष शिंजो एबे के बीच आज विस्तृत शिखर वार्ता के दौरान रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग बढाने के तरीकों पर चर्चा हुई। एबे ने इस दौरान दिल्ली मेट्रो को दो अरब डालर का ऋण देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति से मिले जापानी पीएम, कई मुद्दों पर की चर्चा

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:23

भारत की यात्रा पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने आज कहा कि भारत और जापान के बलों के बीच सहयोग समूचे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखने में मदद करेगा। एबे ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

जापान में वर्ष 2020 तक नेतृत्व में 30 प्रतिशत महिलाएं

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 17:03

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में प्रमुख एशियाई देशों में महिलाओं को समान अवसर देने का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

धोनी की ब्रांड क्षमता आंकने से जब चूक गई एक कंपनी

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 11:10

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को आज दुनिया का सबसे धनवान क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब एक जापानी कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए उनकी कोई कीमत ही नहीं समझी थी।

जापानी पीएम शिंजो आबे की भारत यात्रा 25 जनवरी से

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 23:16

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 25 जनवरी से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे जिस दौरान वह मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे।

कावासाकी ने नई बाइक Z800 की लॉन्च, कीमत 8.05 लाख रुपए

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 22:30

जापान की दोपहिया वाहन कंपनी कावासाकी ने अपना एक नया माडल जेड800 आज भारत में पेश किया। दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 8.05 लाख रुपये है।

दूसरे विश्वयुद्ध में शामिल रहे जापानी सैनिक की मौत

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 15:19

द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल रहे उस जापानी सैनिक का तोक्यो में निधन हो गया, जो तीन दशक तक फिलीपीन के जंगलों में ही छिपा रहा था। यह सैनिक दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म हो जाने की बात तब तक मानने के लिए तैयार नहीं था जब तक उसके पूर्व कमांडर ने लौटकर उसे आत्मसमर्पण कर देने के लिए मना नहीं लिया। निधन के समय इस सैनिक की उम्र 91 वर्ष थी।

होंडा ने सिटी का डीजल संस्करण पेश किया

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:29

जापानी कार कपंनी होंडा ने अपने प्रमुख माडल सिटी का डीजल संस्करण पेश किया है।

भारत-अमेरिका नौसैना अभ्यास में शामिल होना चाहता है जापान

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 12:45

जापान का कहना है कि वह भारत और अमेरिका के साथ हर साल होने वाले सैन्य अभ्यास में शामिल होना चाहता है। जापानी रक्षा मंत्री इत्सनोरी ओनोदेरा ने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित त्रिपक्षीय अभ्यास श्रृंखला ‘मालाबार’ किसी खास देश के खिलाफ है और यह समुद्री इलाके की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

चीन से विवाद पर जापान चाहता है भारत का समर्थन

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 18:25

चीन के साथ क्षेत्र को लेकर विवादों में फंसे जापान ने ‘चीन की तरफ से हालिया भड़काउ कार्रवाई’ पर’ भारत से समर्थन मांगते हुए कहा है कि सामूहिक रूप से एक संदेश भेजे जाने की जरूरत है कि जबरदस्ती पूर्व स्थिति नहीं बदली जा सकती।

होंडा सिटी ने लॉन्च किया डीजल वर्जन, कीमत 7.42 लाख से शुरू

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 15:58

जापान की कार कंपनी होंडा ने आज भारत में अपनी सिडी सेडान का नया संस्करण पेश किया। इसके अलावा कंपनी ने इसका पहला डीजल मॉडल भी उतारा है।

भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 18:40

भारत 2028 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। लंदन स्थित आर्थिक सलाहकार कंपनी सीईबीआर ने यह अनुमान लगाया है।

जापान के पूर्वी हिस्सों में 5.3 की तीव्रता का भूकंप आया

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 09:00

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार पूर्वी जापान में आज 5.3 तीव्रता का एक भूकंप आया जिससे टोक्यो में इमारतें हिल गयीं लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बयान पर भड़का चीन

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 14:15

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने दक्षिण चीन सागर के हवाई रक्षा क्षेत्र के बारे में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के हालिया बयान पर कड़ी टिप्पणी की है।

भारत में ऑनलाइन कार बेचेगी जापानी कार कंपनी निसान

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 20:12

जापानी कार कंपनी निसान ने आज कहा कि वह भारत में कारों की आनलाइन बिक्री करेगी और इंटरनेट के जरिए सभी कारों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

तनाव के बीच विवादित जल क्षेत्र में घुसा चीन का जहाज

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:48

पूर्व चीन महासागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के पास विवादित जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाज घुस गए। पिछले महीने चीन द्वारा वायु रक्षा क्षेत्र की घोषणा के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। जापानी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

चीन का वायु रक्षा क्षेत्र अमेरिका को मंजूर नहीं

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:28

अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि चीन की ओर से पूर्वी चीन सागर के ऊपर घोषित किया गया वायु रक्षा क्षेत्र उसे ‘स्वीकार नहीं’ है। अमेरिका ने चीन से अनुरोध किया कि वह अपनी इस योजना को अमल में न लाए।

अंतरराष्ट्रीय परीक्षा में एशियाई देशों के छात्र अव्वल

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:26

एशिया के किशोरों ने गणित, विज्ञान और पठन से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय परीक्षा में परचम लहराते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। अमेरिकी छात्रों ने अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधार किया है, लेकिन वे शीर्ष 20 की सूची में पहुंच पाने में विफल रहे।

नए एशिया पर भारत और जापान की साझा दृष्टि: प्रणब

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 20:19

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में जापान के सम्राट अकिहितो और साम्राज्ञी मिचिको के सम्मान में आयोजित भोज में कहा कि नए एशिया के निर्माण में भारत और जापान की शांति और स्थिरता की एक साझा दृष्टि है। शाही दंपती ने सोमवार को राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

चंद्रमा से पृथ्वी पर सौर उर्जा की आपूर्ति करेगी जापानी कंपनी

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 09:17

जापान की एक कंपनी ने हमारे ग्रह पर बिजली की कमी को दूर करने का फार्मूला सुझाया है। उसने चंद्रमा की भूमध्य रेखा के पास सौर उर्जा संयंत्र लगाकर वहां से एकत्रित बिजली पृथ्वी पर भेजने का प्रस्ताव दिया है।

चीन हवाई क्षेत्र को लेकर उपजे तनाव के बीच अमेरिकी उप राष्ट्रपति एशियाई यात्रा पर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 10:49

चीन के नए घोषित वायु रक्षा क्षेत्र के उपर पनपे जबर्दस्त तनाव के बीच अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन एशिया की यात्रा पर रवाना हो गए। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा, बाइडेन बीजिंग में रूकेंगे और इस दौरान वे क्षेत्र में पनपे तनाव सहित चिंताजनक विषयों पर चर्चा करेंगे।

जापानी सम्राट, उनकी पत्नी ने की लोधी गार्डन की सैर

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 17:43

जापान के सम्राट अकिहितो और महारानी मिचिको ने लोधी गार्डन में रविवार सुबह सैर की और स्कूली बच्चों, राजनयिकों और कई लोगों से वहां बातचीत की।

जापान का शाही दंपति भारत के आधिकारिक दौरे पर रवाना

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 16:15

जापान के सम्राट और उनकी पत्नी भारत के आधिकारिक दौरे पर आज रवाना हो गए। सम्राट अकिहितो ने हानेदा हवाई अड्डे पर कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे दौरे से दोनों देशों के बीच समझ और मित्रता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले साल दोनों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हो गए।’

चीन ने तनाव के बीच नए हवाई रक्षा क्षेत्र में भेजे लड़ाकू विमान

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 10:52

चीन की सेना ने गुरुवार को पूर्वी चीन सागर के ऊपर विवादित हवाई क्षेत्र में गश्ती के लिए कुछ लड़ाकू जेट विमान और एक पूर्व चेतावनी विमान भेजा है।

निसान भारत में डटसन कारों की बिक्री स्वयं करेगी

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 15:46

जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर कंपनी देश में अपनी नई कार डटसन.गो की बिक्री स्वयं करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में इन कारों की बिक्री अपने बिक्री एवं सर्विस भागीदार होवर आटोमोटिव के जरिये नहीं करेगी।

नया हवाई क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक : चीन

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 18:40

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के उपर एक ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ बनाए जाने के बीजिंग के एकपक्षीय कदम को लेकर आज चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया तथा दोनों देश एक दूसरे के राजदूतों को तलब कर रहे हैं।

होंडा ने सेडान सिटी का नया संस्करण पेश किया

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 15:03

जापान की कार कंपनी होंडा ने सोमवार को भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना के तहत सेडान ‘सिटी’ का नया संस्करण पेश किया। कंपनी ने आज वैश्विक स्तर पर इस नई कार को पेश किया।

चीन का कदम ‘बेहद खतरनाक’, हो सकते हैं गंभीर परिणाम : जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:27

चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर, दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।

जापानी भी ‘बिग बी’, ‘3 इडियट’ के प्रशंसक

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 13:54

प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट’ सिर्फ भारत में ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि जापान में भी इनके अच्छे खासे चाहने वाले हैं।

चीन ने ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ पर US, जापान की आपत्तियों को किया खारिज

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 12:35

चीन ने ईस्ट चाइना में विवादित द्वीपों के ऊपर हवाई रक्षा क्षेत्र सृजित किए जाने के अपने कदम पर जापान और अमेरिका की आपत्तियों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह बेबुनियाद और अस्वीकार्य’’ करार दिया है। साथ ही चीन ने इस आलोचना को लेकर अमेरिका के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया है।

चीन के कदम का कड़ा विरोध के बारे में सोच रहा जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 11:18

वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने की चीन की एकतरफा घोषणा के बाद जापान ने ‘अप्रत्याशित घटनाओं’ के खतरे के प्रति आगाह किया है।

अमेरिका ने नए चीनी वायुरक्षा जोन की आलोचना की, जापान की रक्षा का लिया संकल्प

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 19:13

अमेरिका ने विवादित पूर्वी चीन सागर में वायुरक्षा क्षेत्र स्थापित करने के चीन के एकतरफा फैसले पर गहरी चिंता जताते हुए अपने सहयोगी जापान की रक्षा का संकल्प जताया।

चीन की कार्रवाई से पूर्वी चीन सागर में बढ़ेगा तनाव : अमेरिका

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 11:45

पूर्वी चीन सागर में वायु रक्षा पहचान क्षेत्र स्थापित करने की चीन की कार्रवाई से चिंतित अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और रक्षा मंत्री चक हेगल ने जापान की ओर से कदम को `बेहद खतरनाक` बताये जाने पर चीन से कार्रवाई रोकने को कहा है।

जापानी दावे वाले द्वीप समूह के ऊपर चीनी विमानों ने गश्त लगाई, विवाद बढ़ा

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 19:00

चीन और जापान के बीच शनिवार को उस वक्त विवाद गहरा गया जब चीनी लड़ाकू विमानों ने उस विवादित द्वीप समूह की हवाई गश्त लगाई जिस पर टोक्यो अपना दावा करता है। पीपुल्स लिबरेशन एयर फोर्स (पीएलएएफ) के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा, ‘‘दो बड़े विमानों ने गश्त के मिशन को अंजाम दिया है। इनकी मदद के लिए चेतावनी विमान और लड़ाकू विमान भी थे।’’

पूर्वी जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप: यूएस जियोलॉजिकल सर्वे

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 09:04

पूर्वी जापान में आज सुबह 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। दुनिया भर में भूकंप के आंकड़ों पर गौर करने वाले यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, शहर से 37 किलोमीटर और तोबा शहर से 25 किलोमीटर दूर पूर्वी होन्शु तट पर स्थानीय समयानुसार पूर्वान्ह करीब 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया।

जापान के पूर्वी हिस्से में तीव्र भूकंप, टोक्यो थर्राया

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 09:54

पूर्वी जापान में आज 5.5 तीव्रता का भूकंप आया जिससे टोक्यो की इमारतें हिल गईं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर राजधानी के उत्तर में स्थित इबाराकी प्रीफैक्चर में 59 किमी की गहराई पर आया।

मंगल मिशन भारत के लिए बड़ी प्रौद्योगिकी उपलब्धि : अमेरिकी मीडिया

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 09:08

मंगल ग्रह के रहस्य सुलझाने के लिए भारत की ओर से उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया में व्यापक चर्चा हुई है और मंगल मिशन को इस क्षेत्र में चीन के खिलाफ ‘एक प्रतीकात्मक कौशल’ तथा भारत के लिए एक ‘प्रौद्योगिकी उपलब्धि’ करार दिया गया है।

जापान और रूस ने पहली राजनयिक रक्षा वार्ता की

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 17:31

क्षेत्रीय विवाद से जूझ रहे जापान और रूस ने अप्रत्याशित सुरक्षा बातचीत की और शनिवार को दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्री आतंकवाद एवं समुद्री लूटपाट के खिलाफ संघर्ष में सहयोग पर सहमत हुए।

चीन ने जापान को धमकाया-ड्रोन गिराने पर देगा करारा जवाब

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 20:47

चीन ने रविवार को जापान को चेतावनी दी कि पूर्व चीनी समुद्र के विवादास्पद द्वीपसमूह में उसके मानवरहित ड्रोनों को गिराने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई समझा जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।

सोनी इंडिया को 3500 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बिकने की उम्मीद

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 16:59

जापानी इलेक्ट्रानिक कंपनी सोनी ने चालू वित्त वर्ष में अपने एक्सपीरिया रेंज के स्मार्टफोन से 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है।

जापानी पीएम ने चीन को बलप्रयोग को लेकर दी चेतावनी

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 09:11

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आज कहा कि यदि चीन ने अपने भूराजनीतिक हितों के लिए बल प्रयोग किया तो जापान उसका जवाब देने के लिए तैयार है।

शक्तिशाली भूकंप से थर्राया जापान, आई सुनामी, बड़ा नुकसान नहीं

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 11:48

जापान में पूर्वी तट के नजदीक आए शक्तिशाली भूकंप के बाद आज छोटी सुनामी आ गई। खबरों अनुसार हालांकि, किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने के तत्काल कोई संकेत नहीं हैं।

जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका नहीं

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 00:06

जापान के पूर्वी अपतटीय क्षेत्र में शुक्रवार को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे कोई विनाशकारी सुनामी आने की आशंका नहीं हैं।

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में फिर हुआ रिसाव

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 21:46

जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की संचालक टोक्यो विद्युत ऊर्जा निगम (टीईपीसीओ) ने गुरुवार को कहा कि संयंत्र में नए रिसाव का पता चला है, एक खाई के निकट रेडियोधर्मिता काफी अधिक है।

तूफान और भूस्खलन ने जापान में लीं 18 जानें, 45 लापता

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 11:13

जापानी द्वीप पर तूफान के बाद हुए भू-स्खलन में लोग मलबे में दब गए और दर्जनों मकान तबाह हो गए। सरकार ने कहा कि वीफा तूफान से कम से कम 18 मौतों की पुष्टि हो गई है और 45 लोग लापता हैं।

भारत में जबर्दस्त एनीमेशन की संभावना : जापानी कलाकार

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 15:17

एनीमेशन और ग्राफिक्स के क्षेत्र में एक पमुख वैश्विक नाम हिरासावा नाओ के लिए भारतीय बाजार में एनीमेशन के लिए जबर्दस्त संभावनायें मौजूद हैं।

तूफान से जापान को खतरा, फुकुशिमा परमाणु संयंत्र की सुरक्षा बढ़ी

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 19:19

जापान में दस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान आ रहा है जो फुकूशिमा परमाणु बिजली संयंत्र की दिशा में आगे बढ़ेगा।

सेबेस्टियन वेट्टल ने जापान ग्रां प्री जीती

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 18:52

रेडबुल के सेबेस्टियन वेट्टल ने जापान ग्रां प्री के साथ पांच साल में चौथा फार्मूला वन विश्व खिताब अपने नाम कर लिया लेकिन लगातार चौथी जीत का जश्न मनाने के लिये उसे अभी इंतजार करना होगा।

सिटीजन वॉचेज का सस्ती वाली लक्जरी घड़ियां पेश करने इरादा

Last Updated: Sunday, October 6, 2013, 18:16

जापान की घड़ी कंपनी सिटीजन वॉचेज कम कीमत वाले नए माडल पेश करने की योजना बना रही है। कंपनी का इरादा देश में सस्ते लक्जरी ब्रांड बनने का है।

ICT क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत-जापान के बीच समझौता

Last Updated: Friday, October 4, 2013, 13:30

भारत और जापान ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) क्षेत्र में सहयोग के लिए करार किया है। इसके तहत ब्रॉडबैंड, ट्रैफिक प्रबंधन तथा टेली मेडिसिन जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

देश को कांग्रेस की ‘डर्टी टीम’ नहीं, भाजपा की ‘ड्रीम टीम’ चाहिए : मोदी

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 19:15

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज रैली को संबोधित किया। खबर है कि लाखों लोग रैली में शामिल हुए।

नरेंद्र मोदी की रैली के लिए दिल्ली मेट्रो ने किए विशेष प्रबंध

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 11:47

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की आज (रविवार को) होने वाली रैली के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष प्रबंध किए हैं।

दिल्ली में भाजपा के PM नरेंद्र मोदी की रैली आज, 5 लाख लोग जुटने की उम्मीद

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 11:49

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क में नरेंद्र मोदी की आज सुबह 10 बजे होने वाली रैली के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। आयोजकों का कहना है कि सभा में पांच लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

पैन पैसेफिक ओपन में बुचार्ड ने जानकोविक को हराया

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 15:11

जापान की राजधानी में जारी पैन पैसेफिक ओपन में बुधवार को कनाडा की युवा खिलाड़ी युजिनी बुचार्ड ने विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीय सर्बियाई खिलाड़ी जेलेना जानकोविक को हरा दिया।

जापान ओपन में भारत की चुनौती समाप्त

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 13:34

तीन पुरुष एकल खिलाड़ियों की हार के साथ शुक्रवार को जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। अजय जयराम, के. श्रीकांत और एचएस प्रनॉय को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में मोदी की रैली के स्थल पर किया भूमि पूजन

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:41

दिल्ली में आगामी 29 सितंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने रोहिणी के जापानी पार्क में रैली स्थल पर भूमि पूजन किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी यहां एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे।

दिल्ली में मोदी की रैली के स्थल पर भूमि पूजन

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 22:37

दिल्ली में आगामी 29 सितंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए प्रदेश भाजपा के नेताओं ने गुरुवार को रोहिणी के जापानी पार्क में रैली स्थल पर भूमि पूजन किया।

जापान ओपन: महिला एकल में सिंधु की चौंकाने वाली हार

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 15:05

विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकीं भारत की महिला स्टार पीवी सिंधु को जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में जापान की क्वालीफायर खिलाड़ी के हाथों चौंकाने वाली हार मिली। टूर्नामेंट की आठवीं और विश्व की 10वीं वरीय खिलाड़ी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची ने 21-6, 21-17 से हराया। सिंधु सिर्फ 32 मिनट कोर्ट पर रह सकीं।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

मुंबई मेट्रो के लिए 4700 करोड़ रुपए का कर्ज देगी जापानी एजेंसी

Last Updated: Wednesday, September 18, 2013, 13:30

जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जिका) ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 परियोजना के निर्माण के लिए 4700 करोड़ रुपये का ऋण देने हेतु सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ जापानी उपग्रह

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 18:13

जापान ने ठोस ईंधनयुक्त अपना नया रॉकेट, एप्सिलॉन शनिवार को लांच किया। यह जानकारी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने दी है।

परमाणु करार से पूर्व लंबित मुद्दों का निपटारा हो: जापान

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 20:51

जापान ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि भारत के साथ परमाणु असैन्य करार होने से पहले कई ऐसे लंबित मुद्दे हैं जिनका समाधान जरूरी है।

ओलंपिक खेलों से दुनिया का कर्ज चुका देंगे: शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 15:14

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के बाद कहा कि तोक्यो अब दुनिया को 2011 में विनाशकारी सूनामी के बाद मिली मदद का कर्ज चुका देगा, जिसका वह कर्जदार है।

टोक्यो ने जीती 2020 ओलंपिक की मेजबानी, जश्न में डूबे जापानी

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 15:24

खेलों का महाकुंभ ओलंपिक की मेजबानी काफी गहमागहमी के बाद जापान को सौंपी गई है। सन् 2020 के ओेलंपिक खेलों का आयोजन जापान की राजधानी टोक्यो में होगा।

चीन के पोतों ने विवादित क्षेत्र में प्रवेश किया: शिन्हुआ

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 22:14

चीन के चार तटरक्षक पोतों ने टोक्यो के साथ तनाव का कारण बने पूर्व चीन सागर के द्वीपों के पास विवादित जल क्षेत्र में प्रवेश किया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह खबर दी।

दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का दावा गलत : भाजपा

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 16:43

दुनिया भर में महंगाई बढ़ने के सरकार के दावे को गलत बताते हुए भाजपा ने आज कहा कि चीन, जापान, ब्रिटेन, ब्राजील की मुद्रास्फीति दर भारत की तुलना में बहुत कम है।

गोरखपुर में दिमागी बुखार का कहर, 14 और मरे

Last Updated: Friday, September 6, 2013, 18:51

पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिमागी बुखार का कहर जारी है और पिछले 36 घंटे में इस बीमारी से 14 और बच्चों की मौत हो गई।

जापान ओपन में भारत की ओर से सिंधु और कश्यप

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 23:20

शुरूआती इंडियन बैडमिंटन लीग में हैदराबाद हाटशाट्स को खिताब दिलाने वाली साइना नेहवाल ने जापान ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है।