आर्थिक वृद्धि - Latest News on आर्थिक वृद्धि | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत उच्च वृद्धि के मार्ग पर वापस लौटेगा: ओईसीडी

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 21:04

भारत उच्च वृद्धि के मार्ग पर वापस लौट आएगा जबकि अन्य ब्रिक देश ब्राजील, चीन और रूस की वृद्धि दर रुझान से कमतर होगी। यह बात ओईसीडी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कही।

आर्थिक वृद्धि के लिए लागत कम करने की जरूरत: जेटली

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 21:15

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने निवेश चक्र को पटरी पर लाने तथा वृद्धि की रफ्तार बढ़ाने के लिये कारोबार करने की लागत कम करने तथा देश के व्यावसायिक माहौल में सुधार लाने की जरूरत पर बल दिया।

वृद्धि पर ध्यान केंद्रित किए जाने की जरूरत : कामत

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 15:54

आईसीआईसीआई बैंक के चेयरमैन केवी कामत ने लोकसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने को सकारात्मक कदम करार देते हुए कहा है कि सरकार द्वारा आर्थिक वृद्धि को पटरी पर लाने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

आर्थिक वृद्धि दर कम रहने पर चिदंबरम को निराशा

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 23:23

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने 2013-14 में आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत से नीचे रहने पर आज निराशा जताई। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि संशोधित आंकड़े इससे ऊपर होंगे।

2013-14 में विकास दर 4.7 प्रतिशत, 25 साल में सबसे खराब जीडीपी आंकड़ा

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 23:10

देश की आर्थिक वृद्धि दर समाप्त वित्त वर्ष 2013-14 में 4.7 प्रतिशत पर कमजोर रही। विनिर्माण और खनन उत्पादन में गिरावट इसकी मुख्य वजह रही। चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.6 प्रतिशत दर्ज की गई।

मोदी के वित्त मंत्री ने शुरू किया काम, महंगाई बड़ी चुनौती

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 22:09

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में वित्त मंत्रालय का कार्यभार अरूण जेटली को सौंपे जाने के साथ ही आर्थिक मंत्रियों की टीम ने महंगाई पर काबू पाने, अर्थव्यवस्था में निवेशकों का विश्वास लौटाने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने का चुनौतीपूर्ण कार्य आज शुरू कर दिया।

वर्ष 2013-14 में FDI बढ़कर 24.3 अरब डालर

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 16:53

वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 8 प्रतिशत बढ़कर 24.3 अरब डालर हो गया। औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) ने यह आंकड़े दिये हैं।

इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5% रहेगी: UN

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 23:29

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहेगी जबकि खपत तथा निवेश बढाने के कारण अगले साल यह दर 5.5 प्रतिशत होगी।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर कमजोर रहेगी: ओईसीडी

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 19:16

पेरिस स्थित आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने कहा है कि भारत व चीन सहित दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि दर कमजोर रहेगी। ओईसीडी का कहना है कि विकसित दुनिया में वृद्धि दर स्थिर रहेगी।

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट से उद्योग जगत निराश

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 23:06

भारतीय उद्योग जगत ने मार्च महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में गिरावट पर निराशा जताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र में नई सरकार को विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि को बल देने के लिए त्वरित व साहसी सुधारों को लागू करना चाहिए।

अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी, धीरे-धीरे : डेलायट

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 20:17

आगामी तिमाहियों में देश की आर्थिक वृद्धि दर में सुधार होगा, लेकिन यह धीरे-धीरे बढ़ेगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंची मुद्रास्फीति व नीतिगत अनिश्चितता की वजह से अर्थव्यवस्था ज्यादा तेजी से नहीं बढ़ पाएगी।

`बारिश कम हुई तो प्रभावित होगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर!`

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 15:29

आगामी मानसून सत्र में सामान्य से कम बारिश हुई तो चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर आधा-पौना प्रतिशत कम हो सकती है और रिजर्व बैंक को ब्याज दर में कटौती का फैसला 2015 तक टालना पड़ सकता है। यह बात बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) की एक रिपोर्ट में कही गई है।

देश की आर्थिक वृद्धि दर 5.5 फीसदी रहेगी: फिक्की

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 14:07

उद्योग मंडल फिक्की का अनुमान है कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द रफ्तार पकड़ेगी और अगले वित्त वर्ष (2014-15) में आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। इस दौरान औद्योगिक उत्पादन में भी सुधार होगा और इसकी वृद्धि दर 3.3 प्रतिशत रहेगी।

‘हाई स्पीड ट्रेन से भारत की आर्थिक वृद्धि में आएगी तेजी’

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 00:05

देश की आर्थिक वृद्धि को तीव्र गति की ट्रेनों से जोड़ते हुए जापान की एक रेल कंपनी के प्रमुख ने कहा है कि तीव्र गति वाले रेल नेटवर्क से देश को विकास तथा प्रगति के अपने लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।

भारत में फरवरी में विनिर्माण गतिविधि सबसे तेज रही: HSBC

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 16:49

नए कारोबारी आर्डर और वृहद्-आर्थिक हालात में सुधार के बीच भारत के विनिर्माण क्षेत्र में पिछले 12 महीने में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज हुई। यह बात एचएसबीसी के एक सर्वेक्षण में कही गई।

तीसरी तिमाही में मंदी की गिरफ्त में फंसे क्षेत्रों में वृद्धि: सर्वे

Last Updated: Monday, March 3, 2014, 16:43

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ऐसे क्षेत्रों की संख्या बढ़ी है जिसमें उत्पादन संकुचन हुआ है। इतना ही इतना ही उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। उद्योग मंडल सीआईआई और एएससीओएन की एक रपट में यह बात कही गयी है।

तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रही

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 21:19

देश की आर्थिक वृद्धि दर मुख्य रूप से कृषि और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत रही।

तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5% संभव : रंगराजन

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 23:22

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के चेयरमैन सी रंगराजन ने आज कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5 प्रतिशत से अधिक रह सकती है।

आर्थिक वृद्धि पर वित्त मंत्रालय से मतभेद नहीं : राजन

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 23:11

नीतिगत दरों में वृद्धि को लेकर विभिन्न तबकों की आलोचना के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि केंद्रीय बैंक मजबूत संभावित वृद्धि के लिये प्रतिबद्ध है और इस मामले में उसकी वही सोच है जो वित्त मंत्रालय की है।

मूडीज को 2014-15 में आर्थिक वृद्धि 5.5% रहने का अनुमान

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 17:00

आगामी आम चुनाव के दौरान सुधार प्रक्रिया में देरी और वृद्धि प्रभावित होने का जिक्र करते हुए अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि उसे 2014-15 में आर्थिक वृद्धि 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

`2014 में GDP वृद्धि दर 4.5-5% के दायरे में रहेगी`

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 21:13

जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कहा है कि 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था में कोई खास तेजी आने की संभावना नहीं है और राजकोषीय स्थिति सख्त होने व मौद्रिक नीति में सख्ती के चलते वृद्धि दर 4.5 से 5 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है।

आर्थिक वृद्धि को पुरजोर कोशिशें करें जी-20 देश : IMF

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 08:36

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने जी-20 देशों का आह्वान किया कि वे आर्थिक वृद्धि के लिए पुरजोर कोशिशें करें।

चालू वित्त वर्ष की आर्थिक वृद्धि 4.9% रहने का अनुमान

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 19:23

कृषि और संबंधित क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर सुधरकर 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 4.5 प्रतिशत थी।

भारत 30 साल तक कर सकता है 8-9% आर्थिक वृद्धि: चिदंबरम

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 20:56

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि भारत अगले 10 से 30 वर्षों के दौरान निरंतर 8 से 9 प्रतिशत वृद्धि हासिल कर सकता है।

आर्थिक वृद्धि दूसरी छमाही में 4.5-5.0 प्रतिशत रह सकती है : सीआईआई

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 18:17

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही (अक्तूबर-मार्च 2013-14) में 4.5-5.0 प्रतिशत रह सकती है। यह बात उद्योग संगठन सीआईआई ने आज जारी एक सर्वेक्षण रपट में कही।

आर्थिक वृद्धि दर संशोधित आंकड़े में घटकर 4.5 प्रतिशत

Last Updated: Friday, January 31, 2014, 22:29

वर्ष 2012-13 में एक दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंची आर्थिक वृद्धि का आंकड़ा और घटकर 4.5 प्रतिशत पर गया है। जीडीपी के शुक्रवार को जारी संशोधित अनुमानों में इसमें गिरावट देखी गई।

अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत, चिंता की बात नहीं: मायाराम

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 14:32

डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट एवं शेयर बाजार में बिकवाली दबाव को लेकर चिंतित निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद ‘बहुत मजबूत’ है और चिंता की कोई वजह नहीं है।

हासिल हो सकती हैं 8 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर : चिदंबरम

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 23:09

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर अब खत्म हो गया है और यदि पुरानी गलतियों को न दोहराया जाए, तो हम निश्चित रूप से 8 फीसदी वृद्धि दर की ओर लौट सकते हैं।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर 4.6% रहने का अनुमान: IMF

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 22:20

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि चालू वित्त वर्ष में 4.6 प्रतिशत रह सकती है जबकि 2014-15 में इसके 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

चीन की आर्थिक वृद्धि दर 14 साल के न्यूनतम स्तर पर

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 14:06

चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2013 में 7.7 प्रतिशत रही जो 14 साल में सबसे कम है। इससे विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की सतत वृद्धि के सामने आ रही चुनौतियां जाहिर होती हैं।

चुनाव नतीजे वृद्धि की संभावना को प्रभावित कर सकते हैं: मूडीज

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 19:46

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि में सुधार इस साल दूसरी छमाही में धीमा हो सकता है लेकिन आम चुनाव के नतीजे का आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं पर असर होगा।

आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने की जरूरत : मायाराम

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 21:59

आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने आज कहा कि गिरती मुद्रास्फीति के मद्देनजर आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा दिये जाने की आवश्यकता है।

2014-15 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6% से अधिक रहेगी: विश्वबैंक

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 14:31

विश्वबैंक ने 20141-15 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विश्वबैंक ने कहा कि वैश्विक मांग में सुधार और घरेलू निवेश बढ़ने से 2016-17 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत पहुंच जाएगी।

भारत की वृद्धि दर 6 प्रतिशत से अधिक रहेगी: विश्व बैंक

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 13:34

विश्व बैंक ने 2014-15 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विश्वबैंक ने कहा कि वैश्विक मांग में सुधार और घरेलू निवेश बढ़ने से 2016-17 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत पहुंच जाएगी।

इंडिया रेटिंग्स का अनुमान, 4.9% रहेगी आर्थिक वृद्धि दर

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:04

देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में घटकर 4.9 प्रतिशत पर आ जाएगी। हालांकि, 2014-15 में इसमें उल्लेखनीय सुधार होगा और वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। इंडिया रेटिंग्स ने मंगलवार को यह अनुमान लगाया है।

चीन की आर्थिक वृद्धि दर 1999 से अब तक सबसे कम

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:55

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की वृद्धि दर 2013 में करीब 7.6 प्रतिशत के रह सकती है जो 1999 से अब तक की न्यूनतम वृद्धि दर होगी।

उद्योग जगत ने राहुल गांधी के भाषण का किया स्वागत

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 23:08

उद्योग जगत ने आर्थिक वृद्धि व पारदर्शिता पर तत्काल ध्यान देने के राहुल गांधी के विचार का स्वागत करते हुए आज कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने अपने कल के भाषण में भारतीय उद्योग जगत से जुड़े वास्तविक मुद्दों का उल्लेख किया है और इससे निवेशकों कर भरोसा बढ़ेगा।

फिर से 8 प्रतिशत वृद्धि हासिल करना चुनौती : राष्ट्रपति

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 15:36

पिछले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट के मद्देनजर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि देश के समक्ष नरमी के मौजूदा दौर से बाहर निकलकर फिर से आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल करने की तात्कालिक चुनौती है।

संयुक्त राष्ट्र ने भारत का वृद्धि दर अनुमान घटाया

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 17:12

संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में भारत के लिए आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 4.8 प्रतिशत किया है और उदीयमान बाजारों को आगाह किया है कि उन्हें फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती कार्यक्रम के असर से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

दूसरी छमाही में वृद्धि दर तेज होने की उम्मीद : रघुराम राजन

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 15:52

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि कृषि उत्पादन व निर्यात बढ़ने तथा अटकी योजनाएं शुरू होने से चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में वृद्धि दर में सुधार की उम्मीद है।

भारत की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान: ADB

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 19:19

आर्थिक सुधार का अनुमान जताते हुए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अगले साल यह सुधरकर 5.7 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

पांच प्रतिशत रहेगी आर्थिक वृद्धि दर : चिदंबरम

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 22:41

जुलाई-सितंबर तिमाही में अनुमान से बेहतर वृद्धि दर को लेकर उत्साहित वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सोमवार को उम्मीद जताई कि मौजूदा दबाव के बावजूद चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहेगी और राजकोषीय व चालू खाते का घाटा सीमा के भीतर रहेगा।

अर्थव्यवस्था में सुधार, दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि 4.8%

Last Updated: Friday, November 29, 2013, 19:30

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था की स्थिति कुछ सुधरी है। कृषि, विनिर्माण, निर्माण तथा सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4.8 प्रतिशत रही। पहली तिमाही में कमजोर रहने के बाद दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि में सुधार आया है।

भारत आर्थिक वृद्धि में लंबी छलांग लगाने की स्थिति में: मुकेश अंबानी

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 20:18

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर एक और लंबी छलांग लगाने की स्थिति में है, हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्थिक विस्तार का मार्ग तभी प्रशस्त होता है जब सरकार नियामकीय शिकंजा कुछ ढीला रखती है।

चीन का अनुसरण नहीं कर सकता भारत : आनंद महिंद्रा

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 13:44

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का मानना है कि भारत चीन का अनुकरण नहीं कर सकता और देश को अपनी सतत वृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ना है जिसमें राज्य आर्थिक वृद्धि बढ़ाने में मदद करेंगे।

आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: ड्यूश बैंक

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 18:31

बेहतर मानसून, उच्च औद्योगिक वृद्धि तथा सार्वजनिक व्यय में बढ़ोतरी से दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

अर्थव्यवस्था में सबसे बुरा दौर पीछे चला गया: गोदरेज

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 21:35

गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आदि गोदरेज ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में सबसे बुरा दौर खत्म हो गया है और भारत की आर्थिक वृद्धि में अगले साल से सुधार आएगा व निवेशकों को 3.5 साल में इसका लाभ मिलेगा।

आर्थिक वृद्धि तेज करने के लिए और उपाय जरूरी : वित्त मंत्रालय

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 14:14

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया कि आर्थिक वृद्धि तेज करने के लिए और उपायों की जरूरत है और सरकार इस दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है।

चालू वित्त वर्ष में 5 से 5.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद : चिदंबरम

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 13:27

चालू वित्त वर्ष में पांच से 5.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जाहिर करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि आर्थिक हालात में सुधार के संकेत दिख रहे हैं और अर्थव्यवस्था को आठ प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

अगले दो साल में 8% आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर लेंगे: अहलूवालिया

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 14:46

मोंटेक सिंह अहलूवालिया यहां 34वें स्कॉच सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, इस समय नरमी है पर मुझे लगता है कि हम अगले दो साल में वृद्धि दर का वह स्तर प्राप्त कर लेंगे जिसे हमने अपनी दर मान रखा था। 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) की अवधि के पहले साल अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पांच प्रतिशत थी जबकि योजना अवधि के दौरान सरकार ने आठ प्रतिशत की वृद्धि दर का लक्ष्य रखा है।

आर्थिक वृद्धि 5.7% से घटाकर 4.8% रहेगी : आरबीआई

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 23:51

रिजर्व बैंक प्रायोजित पेशेवर अनुमानकर्ताओं ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को मौजूदा 5.7 प्रतिशत से घटाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया है।

इक्रा ने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाया

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 00:00

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने 2013-14 के लिये देश की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 0.20 प्रतिशत घटाकर 4.7-4.9 प्रतिशत कर दिया। एजेंसी ने उंची ब्याज दर को इसका कारण बताया है जिसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

पांच प्रतिशत से ऊपर रहेगी आर्थिक वृद्धि : सी. रंगराजन

Last Updated: Thursday, October 24, 2013, 16:44

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन सी. रंगराजन ने विश्वास व्यक्त किया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत के आसपास रहेगी।

चिदंबरम ने IMF के वृद्धि अनुमान पर उठाया सवाल

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 17:15

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 3.8 प्रतिशत रहने के अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के अनुमान को खारिज करते हुए लीक से हटकर अपनाई गई मौद्रिक नीति से बाहर निकलने के बाजार पर पड़ने वाले प्रभाव को मापने की उसकी आकलन पद्धति और निगरानी प्रणाली पर तीखा हमला बोला है।

अर्थव्यवस्था 5 फीसदी से अधिक की दर से बढ़ेगी: चिदंबरम

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 16:33

इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 3.8 फीसदी रहने के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुमानों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2013-14 में 5 फीसदी से अधिक की दर से आगे बढ़ेगी।

पांच फीसदी से अधिक वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता: मायाराम

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 14:17

देश की चालू वित्त वर्ष की वृद्धि के बारे में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के निराशाजनक अनुमान के बाद गुरुवार को आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने कहा है कि देश में इस वर्ष पांच फीसद से अधिक की वृद्धि दर हासिल करने की क्षमता है।

रोजगार सृजन के लिए सहयोगात्मक आर्थिक वातावरण की जरूरत : जेटली

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 14:41

भारत ने एक ‘सहयोगात्मक’ बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था की तत्काल जरूरत एवं निवेश प्रवाह बढ़ाने पर यह कहते हुए बल दिया है कि विकासशील देशों में आर्थिक वृद्धि बनाए रखने और रोजगार सृजन के लिए इस तरह का वैश्विक वातावरण आवश्यक है।

चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि 5% से अधिक होगी: वित्त मंत्रालय

Last Updated: Tuesday, October 1, 2013, 16:09

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कृषि क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन और निवेश गतिविधियों में सुधार आने के साथ ही चालू वित्त वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि दर 5 प्रतिशत से अधिक रहेगी। मंत्रालय ने आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिये और कदम उठाने का भी वादा किया।

मौद्रिक नीति की चिंता में सेंसेक्स 49 अंक लुढ़का

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 17:18

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में आज बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ 19,732.76 अंक पर आ गया।

जीडीपी वृद्धि रहेगी 4% और 72 तक गिर सकता है रुपया : गोल्डमैन साक्स

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 17:50

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन साक्स ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया और अगले छह महीने के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के 72 तक गिरने का अनुमान व्यक्त किया है।

आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर जुलाई में 3.1 प्रतिशत

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 19:11

बुनियादी क्षेत्र में शामिल आठ उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई है। पिछले साल इसी महीने में यह 4.5 प्रतिशत थी।

GDP में गिरावट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं: शर्मा

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 14:18

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने आज जोर देकर कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि को खत्म नहीं किया जा सकता क्योंकि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है भले ही अप्रैल-जून तिमाही में वृद्धि दर घटकर 4.4 प्रतिशत पर आ गई।

‘वैश्विक मंदी के बाद भी भारत की वृद्धि दर अच्छी रही’

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 18:37

ब्रिटेन के उप उच्चायुक्त (चेन्नई) माइक निथावरियानाकिस ने आज कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने दुनिया पर वैश्विक मंदी की मार के बाद भी पांच प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल की।

गोल्डमैन ने घटाई भारतीय शेयरों की ग्रेडिंग

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 20:28

गोल्डमैन साक्स ने भारत की आर्थिक वृद्धि में सुधार को लेकर चिंताओं के बीच आज भारतीय कंपनियों के शेयरों की ग्रेडिंग घटा दी और निवेशकों को चुनिंदा शेयरों में लिवाली करने की सलाह दी।

बीमा बिल पर विपक्षी नेताओं से मिलेंगे चिदंबरम

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 20:34

संसद के मानसून सत्र में बीमा विधेयक को पारित कराने के इच्छुक वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि वह बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश सीमा बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने पर आम सहमति बनाने के लिए 3 अगस्त को विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन पर ध्यान दे RBI: चिदंबरम

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 22:22

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा से एक दिन पहले वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि केंद्रीय बैंक का काम सिर्फ मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि वृद्धि को प्रोत्साहित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।

`FDI नियमों में ढील से आर्थिक वृद्धि तेज होगी`

Last Updated: Wednesday, July 17, 2013, 10:50

उद्योग जगत ने विभिन्न क्षेत्रों में एफडीआई नियमों में ढील देने की सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश में नया निवेश आएगा और आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

FDI में ढील देने से आर्थिक वृद्धि होगी तेज: उद्योग जगत

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 23:25

उद्योग जगत ने विभिन्न क्षेत्रों में एफडीआई नियमों में ढील देने की सरकार की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश में नया निवेश आएगा और आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।

12वीं योजना में आर्थिक वृद्धि लक्ष्य 8% से 7% होगा!

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 16:04

आर्थिक सुस्ती बरकरार रहने के बीच योजना आयोग नीतिगत दस्तावेज की मध्यावधि समीक्षा में 12वीं योजनावधि (2012-17) के लिए आर्थिक वृद्धि के लक्ष्य को 8 से घटाकर 7 प्रतिशत कर सकता है।

आर्थिक वृद्धि को लेकर उद्योगपतियों से मिलेंगे पीएम

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 19:19

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह औद्योगिक उत्पादन को गति देने के उपायों तथा चालू खाते के घाटे को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा के लिये इस महीने के अंत में उद्योग जगत के प्रमुखों से मिलेंगे।

भारत की वृद्धि जून में चीन से तेज रही: एचएसबीसी

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 13:59

भारत की वृद्धि दर इस बार जून माह में चीन के मुकाबले अधिक रही हालांकि 2008-09 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद से उभरती अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि आलोच्य माह में सबसे कम रही। एचएसबीसी के एक प्रतिष्ठित नियमित सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

दो साल में 6.7% आर्थिक वृद्धि हासिल करेगा भारत: विश्व बैंक

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 23:05

विश्व बैंक ने अगले दो वित्त वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। विश्व बैंक का कहना है कि निर्यात और निजी निवेश बढ़ने से आर्थिक वृद्धि दर बढ़ेगी।

एचएसबीसी ने वृद्धि दर का अनुमान घटाया

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 23:02

एचएसबीसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6 प्रतिशत से घटाकर गुरुवार को 5.5 प्रतिशत कर दिया। वित्तीय क्षेत्र के इस दिग्गज संस्थान ने वृद्धि दर का अनुमान घटाने के पीछे धीमी सुधार प्रक्रिया का हवाला दिया।

`इस साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2.2 प्रतिशत रहने का अनुमान`

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 15:33

‘वैश्विक आर्थिक परिदृश्य’ (जीईपी) शीर्षक से अपनी ताजा रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा है कि इस साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर 2.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

रिजर्व बैंक आर्थिक वृद्धि को लेकर संवेदनशील: सुब्बाराव

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 21:25

रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बैंक आर्थिक वृद्धि संबंधी चिंताओं को लेकर संवेदनशील है, लेकिन वह ऊंची मुद्रास्फीति की कीमत पर यह नहीं चाहता। उन्होंने देश में वृद्धि रहित मुद्रास्फीति (स्टैगफ्लेशन) की आशंका को भी खारिज किया।

चिदंबरम को है आर्थिक वृद्धि दर में तेजी की उम्मीद

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 18:20

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज भरोसा जताया कि जल्द आर्थिक वृद्धि दर तेज होगी और चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले कम से कम एक प्रतिशत अधिक रहेगी।

वैश्विक आर्थिक वृद्धि में नरमी के संकेत : यूएन रिपोर्ट

Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 17:56

वैश्विक आर्थिक वृद्धि की रफ्तार इस साल की शेष अवधि में नरम रहेगी। यह बात आज संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक अनुमान में कही गई।

2013 में भारत की वृद्धि दर 5.5 से 6.5% रहेगी: मूडीज

Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 23:25

रेटिंग एजेंसी मूडीज का अनुमान है कि 2013 में भारतीय अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी और आर्थिक वृद्धि दर 5.5 से 6.5 प्रतिशत के दायरे में रहेगी।

भारत को जारी रखना होगा ढांचागत सुधार : एडीबी

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 21:01

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज कहा कि भारत को दीर्घकाल में 8 से 9 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के रास्ते पर लौटने के लिए ढांचागत सुधारों की दिशा में निरंतर काम करना चाहिए और निवेश बढ़ाना चाहिए।

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 2.9% पर

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 21:27

कोयला और कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर मार्च में घटकर 2.9 प्रतिशत पर आ गई है। मार्च, 2012 में यह 3 प्रतिशत रही थी।

‘मुद्रास्फीति में नरमी से रिजर्व बैंक को नीतिगम ब्याज दरों में कटौती पर विचार करने में मदद मिलेगी’

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 18:27

चालू वित्त वर्ष में 6 प्रतिशत आर्थिक की अधिक की वृद्धि दर हासिल करने का विश्वास जताते हुए आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने आज कहा कि मुद्रास्फीति में और कमी से रिजर्व बैंक को नीतिगत ब्याज दरों को नरम बनाये रखने में मदद मिलेगी।

2013 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7% रहने की संभावनाः IMF

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 21:33

भारत में आर्थिक नरमी दूर होने का संकेत देते हुये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2013 में सुधरकर 5.7 प्रतिशत और उससे अगले वर्ष 6.2 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहेगा : चिदंबरम

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 13:50

संप्रग के दूसरे कार्यकाल के दौरान आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि सरकार अगले दो से चार महीनों में और पहल करेगी।

2013-14 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4% रहने का अनुमान: पीएमईएसी

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 13:21

कृषि और विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन में सुधार की संभावना के बीच 2013-14 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.4 फीसदी तक पहुंच सकती है जो बीते पिछले वित्त वर्ष में पांच फीसदी थी। यह बात प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने आज कही।

बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में: चिदंबरम

Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 14:29

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की उच्चतम सीमा बढाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस बारे में संशोधन विधेयक चालू बजट सत्र में पारित हो जाएगा।

दो साल में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर पर लौटेगा भारत : चिदंबरम

Last Updated: Thursday, April 18, 2013, 13:38

भारतीय अर्थव्यवस्था में नरमी को अस्थायी बताते हुए वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि यह दो साल में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर पर लौट आएगी।

आर्थिक वृद्धि को गति देंगे भारत और चीन : चिदंबरम

Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 15:06

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था को आने वाले वर्षों में भारत औेर चीन से गति प्राप्त होगी। भारत में 2013-14 के दौरान आर्थिक वृद्धि 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

`RBI मई में कर सकता है ब्याज दरों में कटौती`

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 15:29

निवेश बैंक नोमुरा के की राय में रिजर्व बैंक द्वारा तीन मई को पेश किए जाने वाले वाषिर्क ऋण एवं मौद्रिक नीति वक्तव्य में अल्पकालिक नीतिगत ब्याज दर (रेपो) में 0.25 फीसद कटौती की 80 फीसद संभावना है लेकिन इसे अभी से ‘तय बात’ नहीं कहा जा सकता।

चीन की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 19:38

चीन की आर्थिक वृद्धि दर मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में अप्रत्याशित रूप से घटकर 7.7 फीसदी रही। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने सोमवार को कहा कि 2012 की आखिरी तिमाही में यह दर 7.9 फीसदी थी।

चीन की तिमाही आर्थिक वृद्धि दर 7.7% की कमी

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 14:06

नए नेतृत्व द्वारा किए गए सुधार और अत्यधिक नकदी के वृद्धि दर बढ़ने की उम्मीद के विपरीत चीन की आर्थिक वृद्धि इस साल जनवरी जनवरी-मार्च की तिमाही में बाजार अनुमानों के विपरीत घटकर 7.7 फीसद रह गई जो इससे पिछली तिमाही में 7.9 फीसद थी।

12वीं योजना में 9 फीसद की वृद्धि दर संभव: सिब्बल

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 18:37

दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को कहा कि देश के लिए 12वीं योजना (2012-17) के अंत तक 8 से 9 फीसद की वृद्धि दर हासिल करना संभव है, लेकिन इसके लिए पूरी योजना बना कर काम करने की जरूरत है।

उभरते देशों की वृद्धि मार्च में नरम रही: HSBC

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 14:40

भारत सहित विश्व के उभरते बाजारों में आर्थिक वृद्धि मार्च महीने में धीमी रही। इस दौरान चीन की तीव्र वृद्धि को ब्राजील, भारत और रूस की नरमी ने दबा दिया और पूरे समूह की कुल आर्थिक वृद्धि पर इसका असर पड़ा।

विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 16 माह के निचले स्तर पर: HSBC

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 13:52

देश की विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर मार्च में 16 माह के निचले स्तर पर आ गई है। एचएसबीसी के एक सर्वेक्षण के अनुसार बिजली संकट की वजह से उत्पादन गतिविधियां पर असर तथा नए आर्डरों में कमी से विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर नीचे आई है।

उच्च वृद्धि के लिए सुधार प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे : चिदंबरम

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 14:45

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने निवेशकों के लिये नियमों को और उदार बनाने का वादा करते हुये शनिवार को कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से उच्च वृद्धि के रास्ते पर लाने के लिये ‘लगातार और दृढ़ता’ के साथ सुधार प्रक्रिया के अगले चरण की तरफ बढ़ रही है।

नीतिगत ब्याज दरें घटा सकता है RBI

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 14:35

वैश्विक निवेश बैंकों की राय है कि आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट के बीच मुद्रास्फीति कम होने को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।

2013-14 में आर्थिक वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत : S&P

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 21:41

वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने देश की आर्थिक वृद्धि दर 2013-14 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। अबतक जो भी विश्लेषकों का अनुमान आया है कि उसमें स्टैंडर्ड एंड पूअर्स का अनुमान ज्यादा उम्मीद भरा है।

दो साल में 7 प्रतिशत वृद्धि पर लौटेगा भारत : चिदंबरम

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 21:33

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने दो साल में फिर सात प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि की राह पर लौटने का विश्वास जताते हुए आज कहा कि मौजूदा कठिन दौर में देश की 5 प्रतिशत वृद्धि से हमें निराश नहीं होना चाहिए।

‘8% आर्थिक वृद्धि दर के लिए उठाने होंगे कड़े कदम’

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 22:22

मोर्गन स्टेनले ने कहा है कि भारत को 7 से 8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिये अगले कुछ साल कड़े कदम उठाने होंगे।

`भारत के पास 8 फीसदी वृद्धि दर पर लौटने की क्षमता`

Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 11:27

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा है कि भारत के पास तमाम क्षमताएं है जिससे वह आने वाले साल में 8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर पर लौट सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल चालू खाते का घाटा बड़ी समस्या है।

फरवरी में भारत की आर्थिक वृद्धि चीन से अधिक रही: HSBC

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 14:16

भारत की आर्थिक वृद्धि फरवरी में चीन से अधिक रही। हालांकि, उभरते देशों की आर्थिक वृद्धि दर में कुल मिलाकर नरमी रही। एचएसबीसी का उभरते बाजारों का सूचकांक (ईएमआई) जनवरी के 53.8 अंक से घटकर फरवरी में 52.3 अंक रहा।