दिल्ली विधानसभा - Latest News on दिल्ली विधानसभा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

एकमात्र रास्ता रहने के चलते चुनाव का फैसला: केजरीवाल

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 10:13

अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के उपराज्यपाल से विधानसभा भंग नहीं करने के आग्रह के बावजूद उन्होंने फिर से चुनाव की बात इसलिए कही क्योंकि नजीब जंग ने उन्हें कहा कि तकनीकी कारणों से सरकार का गठन मुमकिन नहीं है।

बिगड़ैल बच्चे की तरह कर रहे हैं केजरीवाल: भाजपा

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 21:06

कांग्रेस और भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की ओर से 10,000 रुपए का मुचलका जमा करने से इनकार करने के कदम को प्रचार स्टंट बताया तो AAP ने अपने नेता के इस कदम को सैद्धांतिक करार दिया है।

दिल्ली में सरकार छोडने पर केजरीवाल ने मांगी माफी, कहा- दोबारा चुनाव की तैयारी करेंगे

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 12:37

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में सरकार छोड़कर गलती हुई और हम इसके लिए जनता के बीच जाकर माफी मांगेगे।

दिल्ली में सरकार बनाने से `आप` का इनकार, कांग्रेस चाहती है चुनाव

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 23:42

आम आदमी पार्टी (आप) ने आज दिल्ली में फिर से सरकार बनाने की संभावना से इंकार कर दिया जबकि कांग्रेस का कहना है कि वह आप का समर्थन देने के बजाय फिर से चुनाव को तरजीह देगी। आप ने ट्वीट करके कहा, कुछ मीडिया संस्थान फिर से अफवाहें फैला रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा भंग करने में राष्ट्रपति पर कोई कानूनी बाधा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 19:59

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में नए सिरे से चुनाव का रास्ता साफ करने की खातिर विधानसभा भंग करने के संबंध में राष्ट्रपति के सामने कोई कानूनी बाधा नहीं है।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन पर रुख स्‍पष्‍ट करे बीजेपी, कांग्रेस: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 21:54

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विधानसभा को निलंबित स्थिति में रखने की राष्ट्रपति की व्यवस्था पर बीजेपी, कांग्रेस को उनका रुख जानने के लिए शुक्रवार को नोटिस जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने पूछा कि क्या दिल्ली विधानसभा को निलंबित स्थिति में रखने का एक कारण बहुमत जुटाने के लिए जोड़तोड़ की अटकलबाजी हो सकती है।

हर्षवर्धन बोले-सभी विकल्प खुले हैं

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:27

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरने के बाद भाजपा ने शनिवार को कहा कि उसके लिए सभी विकल्प खुले हैं और जो भी स्थिति आएगी वह उसे खुशी-खुशी स्वीकार करने को तैयार हैं।

केजरीवाल के इस्तीफे पर जेटली ने कहा-‘भगवान का शुक्र है, दु:स्वप्न समाप्त हुआ`

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:07

भारतीय जनता पार्टी के नेता अरुण जेटली ने दिल्ली में आप की सरकार को ‘अब तक की सबसे खराब सरकार’ करार देते हुए शनिवार को कहा कि जनलोकपाल के मामले पर अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देने का निर्णय ‘दु:स्वप्न’ से अंतत: उबरने जैसा है।

उप राज्यपाल ने खारिज की दिल्ली विधानसभा भंग करने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 17:02

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है। उप राज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा भंग करने की अरविंद केजरीवाल की सिफारिश नहीं मानी है।

जन लोकपाल बिल पर कोई समझौता नहीं : सिसौदिया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 12:53

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शुक्रवार को विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश करेगी और राज्य के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया का कहना है कि विधेयक पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

नजीब जंग ने कहा- बिना इजाजत विधानसभा में जन लोकपाल बिल पेश नहीं कर सकते

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 13:59

दिल्ली में जनलोकपाल बिल को लेकर नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है।

दिल्ली विधानसभा में हंगामा; माइक तोड़े, बैनर लहराए

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 22:33

दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को विशेष सत्र के पहले दिन अप्रत्याशित अव्यवस्था देखी गई जब भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग को लेकर फाइलें फेंक दी, माइक तोड़ दिए और सदन के बीचोंबीच बैनर लहराए।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच सांठगांठ, अंबानी को बचाने के लिए एक हुई दोनों पार्टियां: केजरीवाल

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 00:33

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर दिल्‍ली विधानसभा को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच मिलीभगत का अब खुलासा हो गया है। कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत की वजह से विधानसभा नहीं चल पाई।

दिल्ली विस का विशेष सत्र आज से, जनलोकपाल बिल आज पेश नहीं होगा

Last Updated: Thursday, February 13, 2014, 12:06

आप सरकार आज जनलोकपाल बिल को विधानसभा में पेश नहीं करेगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने अब यह फैसला किया है कि वह 15 फरवरी को स्वराज बिल और 16 फरवरी को जनलोकपाल बिल पर बहस करेगी।

दिल्ली विधानसभा में आज पेश होगा जनलोकपाल विधेयक

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 23:49

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार केंद्रीय विधि मंत्रालय की केंद्र सरकार की मंजूरी को अनिवार्य बताने वाली राय देने के बावजूद कल दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक केंद्र की मंजूरी लिए बिना पेश करने वाली है।

विधेयकों के मुद्दे पर केजरीवाल के आग्रह पर विचार कर सकता है गृह मंत्रालय

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 16:24

गृह मंत्रालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आग्रह पर विचार कर सकता है जिसमें उन्होंने 12 वर्ष पुराने आदेश को वापस लेने क आग्रह किया है जिसमें किसी भी विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किए जाने से पहले केंद्र की मंजूरी प्राप्त करना जरूरी बनाया गया है।

जन लोकपाल विधेयक के विरोध में उतरी कांग्रेस

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 21:39

कांग्रेस ने आज कहा कि वह जन लोकपाल विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किये जाने की इजाजत नहीं देंगे बशर्ते कि आम आदमी पार्टी सरकार पहले इसके लिए केन्द्र सरकार से जरूरी, संवैधानिक रूप से अनिवार्य मंजूरी प्राप्त नहीं कर लेती।

84 के दंगे की SIT जांच का धीर ने किया समर्थन

Last Updated: Thursday, January 30, 2014, 00:32

साल 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच एसआईटी से कराने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फैसले का समर्थन करते हुए दिल्ली विधानसभा के स्पीकर एमएस धीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऐसे कदम से उन पीड़ितों को इंसाफ मिलेगा जो उन्हें पिछले 30 सालों से नहीं मिल सका है।

`तब बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बहुमत मिल जाता...`

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 22:54

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि यदि हर्षवर्धन को थोड़ा पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया जाता तो पार्टी को दिल्ली विधानसभा में बहुमत मिल जाता।

जनलोकपाल विधेयक सरकार की प्राथमिकता: नजीब जंग

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 13:32

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को कहा कि जनलोकपाल विधेयक आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके वादे को पूरा किए जाने की उम्मीद जताई।

लोकसभा चुनाव के लिए AAP की 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकरिणी की बैठक आज

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 10:02

इस साल कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। एक साल पहले बनी आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार सफलता से काफी उत्साहित है। पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए AAP की 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकरिणी आज कंस्टीट्यूशन कल्ब में बैठक करने वाली है।

एमएस धीर बने दिल्‍ली विधानसभा के नए स्‍पीकर

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 14:51

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एमएस धीर शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के नए अध्यक्ष बन गए। दिल्‍ली विधानसभा में आज स्‍पीकर पद के लिए हुए वोटिंग में धीर को 37 और बीजेपी के जगदीश मुखी को 32 वोट मिले। धीर के स्‍पीकर बनने में कांग्रेस ने पूरा समर्थन दिया।

विश्वास मत के बाद आम आदमी पार्टी को विधानसभा अध्यक्ष का पद मिलना तय

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 10:11

कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को विधानसभा का अध्यक्ष पद भी मिल सकता है।

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार ने जीता विश्वास मत

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 00:48

दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल नीत अल्पमत की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने गुरुवार को विश्वास मत जीत लिया है। सरकार को कांग्रेस के आठों विधायकों और जेडीयू के एक विधायक ने समर्थन दिया।

केजरीवाल सरकार आज करेगी महत्वपूर्ण विश्वास मत का सामना

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 00:18

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार कल दिल्ली विधानसभा में महत्वपूर्ण विश्वास मत का सामना करेगी। अल्पमत की सरकार को लेकर अनिश्चितता के बावजूद कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सरकार के विश्वास मत हासिल कर लेने की संभावना है।

दिल्‍ली में नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू; केजरीवाल व अन्‍य विधायकों ने ली शपथ, विश्‍वासमत कल

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 14:47

दिल्‍ली में नई विधानसभा का पहला सत्र बुधवार दोपहर बाद शुरू हुआ जो सात जनवरी तक चलेगा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रोटेम स्‍पीकर मतीन अहमद ने विधायकों को शपथ दिलवाने की प्रकिया शुरू की।

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से, केजरीवाल ने नए साल में दिया बिजली का तोहफा

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 10:14

दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है जो सात जनवरी तक चलेगा। इसी दौरान अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी।

...जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बन गए गायक

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:54

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान कुछ देर के लिए गायक नजर आए। केजरीवाल ने 1959 में रिलीज हुई फिल्म ‘पैगाम’ के एक गाने की दो पंक्तियां रामलीला मैदान में आए लोगों को गाकर सुनायीं। गाने के शुरुआती बोल थे, ‘‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा...’’।

केजरीवाल को 2 जनवरी को करना होगा विश्वास मत हासिल

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:38

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को दिल्ली विधानसभा में 2 जनवरी को विश्वास मत हासिल करना होगा।

सोमवार को 'आप' की सरकार, विधायक तय करेंगे दिल्ली का CM

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 12:57

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कराई जा रही रायशुमारी का आज आखिरी दिन है। सोमवार को आप दिल्ली में सरकार बनाने का ऐलान कर देगा।

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर आम आदमी पार्टी में मतभेद: केजरीवाल

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 00:24

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) में अब मतभेद की बात सामने आई है। `आप` के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में साझा सरकार के गठन के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर इस मामले पर मतभेद हैं।

दिल्ली में अनिश्चितता के बीच बीजेपी चुनाव को तैयार

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 22:08

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर लगातार बने हुए गतिरोध के बीच भाजपा ने मंगलवार को कहा कि वह एक और विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

शीला दीक्षित को अब शानदार वापसी की आस

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 00:21

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अपनी अपमानजनक हार से उबरने की कोशिश करते हुए निर्वतमान मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सोमवार को पूरी तरह जोशखरोश में नजर आईं और उन्होंने भाजपा एवं आम आदमी पार्टी पर ‘नामुमकिन वादे’ करने का आरोप लगाते हुए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से ताजा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

केजरीवाल ने सरकार बनाने के लिए रखीं शर्तें, कांग्रेस ने कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही है AAP

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 23:53

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा सरकार गठन पर फैसला करने से पहले भाजपा और कांग्रेस पर कुछ नई शर्तें रखे जाने के बीच दिल्ली में बने राजनीतिक गतिरोध के दूर होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। वहीं उप राज्यपाल नजीब जंग ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति के संबंध में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को एक रिपोर्ट सौंप दी।

AAP जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है: दिल्ली कांग्रेस

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:09

आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार बनाने के लिए शर्तें लगाए जाने के बीच कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने आज अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि वह जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है और उसे जनादेश का सम्मान करने की चुनौती दी।

माकपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदर्शन को सराहा

Last Updated: Saturday, December 14, 2013, 20:03

मार्क्सावादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के शानदार प्रदर्शन की शनिवार को सराहना की, और कहा कि आप भविष्य के अपने राजनीतिक कार्यक्रमों व योजनाओं को स्पष्ट करे।

दिल्‍ली में सरकार के गठन पर गतिरोध जारी; दोबारा चुनाव के पक्ष में BJP और AAP

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 18:25

दिल्‍ली में चुनाव परिणामों में त्रिशंकु विधानसभा आने के बाद सरकार गठन को लेकर कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा के तीन दिन बाद भी नई सरकार बनने का रास्‍ता अभी तक साफ नहीं हो पाया है और सरकार के गठन को लेकर गतिरोध जारी है।

कांग्रेस-`आप` मिलकर बनाए सरकार, बीजेपी विपक्ष में बैठने को तैयार : हर्षवर्धन

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 12:49

बीजेपी नेता और दिल्ली में सीएम पद के उम्मीदवार डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि उनकी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार है।

केजरीवाल ने दिया `ईमानदार` नेताओं को पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 09:34

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दूसरी पार्टियों के सभी `ईमानदार` नेताओं से आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अपील की है।

दिल्लीवासी चाहते हैं `आप` बनाए सरकार: सर्वेक्षण

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 22:40

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए जनादेश से त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है, लेकिन मंगलवार को किए गए एक तीव्र सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली की जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी (आप) ही सरकार बनाए।

‘आप’ का उभार और पुराने चश्मे

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 21:27

भारतीय राजनीति और राजनैतिक दलों को अपने पुराने चश्मे से देखने वाले राजनैतिक विश्लेषकों ने शायद ही ऐसे अचरज भरे नजारे की कल्पना की होगी। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी जैसे राष्ट्रीय दलों की नजर में तो आम आदमी पार्टी की कोई औकात ही नहीं थी जबकि ज्यादातर विश्लेषक भी उसे दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो-चार सीटें ही दे रहे थे।

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के लिए अभी पहल नहीं : शिंदे

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 20:37

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल नजीब जंग की ओर से राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा केंद्र सरकार को अभी प्राप्त नहीं हुई है।

दिल्‍ली में फिर से चुनाव लड़ने को हैं तैयार: बीजेपी

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 18:00

दिल्ली में सरकार बनाने के प्रति अनिच्छा प्रकट करते हुए बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि उसके पास बहुमत नहीं है और वह फिर से चुनाव लड़ने को तैयार है।

भाजपा, कांग्रेस को ना समर्थन देंगे, ना उनसे समर्थन लेंगे: केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 14:52

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी ने आज फिर कहा कि वह ना तो भाजपा या कांग्रेस से समर्थन लेगी ना ही उन्हें समर्थन देगी क्योंकि पार्टी का गठन उनके विकल्प के तौर पर किया गया है।

पवार ने AAP पर साधा निशाना, उन्हें बताया ‘छद्म कार्यकर्ता’

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 11:00

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के आविर्भाव पर निशाना साधते हुए आज कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कमजोर नेतृत्व के चलते ‘छद्म कार्यकर्ताओं’ का उद्भव हुआ है जो कि जमीनी वास्तविकतओं से जुड़े हुए नहीं हैं।

शैक्षिक योग्यता में कम हैं दिल्ली के विधायक

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 10:17

उत्कृष्ट शैक्षिक केंद्रों के लिए जाने जाने वाली दिल्ली का प्रदर्शन अपने विधायकों की शैक्षिक योग्यता के मामले में बहुत खराब है क्योंकि 47 प्रतिशत विधायक केवल कक्षा 12वीं या उससे कम शिक्षित हैं।

भाजपा को शर्तों पर समर्थन देने के बयान से पलटे प्रशांत भूषण

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 12:57

आप के नेता प्रशांत भूषण ने कहा था कि अगर भाजपा हमारी मांगों को पूरा करेगी तो हम प्रदेश में सरकार बनाने में समर्थन दे सकते है। परन्तु बाद में प्रशांत भूषण अपने बयान से पलट गए और कहा, भाजपा को समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता।

AAP के विधायक धर्मेंद्र कोली पर महिला से छेड़खानी का केस दर्ज, कोली ने छेड़छाड़ के आरोप का किया खंडन

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 14:34

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों मे 28 सीटें जीतकर न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश के राजनीति की नई दिशा पेश की। लेकिन इस पार्टी के बेहतरीन छवि पर एक बदनुमा दाग लग सकता है क्योंकि सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से उसके जीते विधायक धर्मेंद्र कोली एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

दिल्लीवासियों को सरकार देने की कोशिश करेंगे : गडकरी

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:40

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के आने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि वह अपने स्तर पर जनता को एक सरकार देने के लिए पूरा प्रयास करेगी।

जेडीयू ने दिया आप को समर्थन, कहा- मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल को ही बनना चाहिए

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:18

दिल्ली विधानसभा चुनाव के फंसे सियासी पेंच के बीच नीतीश की पार्टी यानी जेडीयू ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है।

'आम आदमी' ने रोका भाजपा का चौका

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 18:49

भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में बहुमत का जादुई आकंड़ा छूने में सफल नहीं हो सकी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक साल पहले बनी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा को चौका लगाने से रोक दिया। भाजपा बहुमत के लिए जरूरी 36 सीटों से पीछे रह गई। हालांकि दिल्ली में 32 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल रूप में उभरने में सफल रही।

विधानसभा चुनाव 2013: ऐसे बन सकती है दिल्ली में सरकार

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 10:13

2013 के विधानसभा चुनावों में भले ही छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है लेकिन दिल्ली में पेंच फंस गया है।

चुनावी नतीजों को शेयर बाजार का सलाम, सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 12:03

देश में चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद सोमवार को देश के शेयर बाजारों में आशा के अनुरूप भारी उछाल देखा जा रहा है।

दिल्ली में फंस गया बहुमत का पेंच, क्या फिर से होंगे विधानसभा चुनाव?

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 10:29

2013 के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में बीजेपी का कमल पूर्ण बहुमत के साथ खिल गया लेकिन दिल्ली पर पेंच अटक गया है।

नटवर के बेटे भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुस्लिम बहुल सीट से जीते

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:54

कांग्रेस के पूर्व नेता के नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह राजस्थान में कांमा विधानसभा सीट से विजयी हुए हैं। यह सीट प्रदेश की एकमात्र मुस्लिम बहुल सीट है।

पूर्व NSG कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से जीते चुनाव

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:29

मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों का मुकाबला करने के दौरान घायल हुए पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। सुरेंद्र ने भाजपा के करन सिंह तंवर को दिल्ली कैंट सीट से महज 355 मतों के अंतर से हराया।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बेहद कम महिला उम्मीदवारों को मिली जीत

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:08

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बेहद कम महिला उम्मीदवार ही चुनाव जीत सकी हैं। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज घोषित किया गया जिसमें से तीन राज्यों में महिला विधायकों की संख्या दहाई के आंकड़े तक भी पहुंच नहीं सकी।

स्वभाविक समर्थन मिलने पर ही दिल्ली में बनाएंगे सरकार: भाजपा

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:01

दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा बनने पर सबसे बड़े दल भाजपा ने आज कहा कि यदि वह स्वभाविक प्रक्रिया से समर्थन जुटा लेती है, तभी वह सरकार बनाएगी। वरिष्ठ पार्टी नेता नितिन गडकरी ने कहा, ‘यदि हम स्वभाविक प्रक्रिया से समर्थन जुटा लेते हैं तभी हम सरकार बनाएंगे। वरना हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।’

केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे: अन्ना हजारे

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 19:40

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के जीत से खुशी है और एक न एक दिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।

कभी जार्ज ने किया था, अब केजरीवाल ने कर दिखाया

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:05

भ्रष्टाचार विरोधी लहर के चलते अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में वही काम कर दिखाया, जो 1967 के लोकसभा चुनाव में जार्ज फना’डिस ने मुंबई में अपने पहले चुनाव में किया था। अपने समय के तेज तर्रार मजदूर यूनियन नेता फना’डिस ने कांग्रेस के कद्दावर नेता एस के पाटिल को हराया था। तब फर्नांडिस को ‘जाइंट किलर’ कहा गया।

`बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए चिंता का विषय है आप`

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:03

भाजपा ने रविवार को माना कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का उभरना कांग्रेस के साथ उसके लिए भी चिंता का विषय है। उसने कहा कि अगर त्रिकोणीय चुनाव नहीं हुआ होता तो भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव जीत सकती थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकानेवाले : कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:48

दिल्ली में विधानसभा चुनावों में तीसरे स्थान पर पहुंचने से स्तब्ध सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आज कहा कि नतीजे अत्यधिक चौंकाने वाले । छत्तीसगढ को छोड़कर अन्य राज्यों में जनमत पार्टी के खिलाफ नजर आ रहा है ।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आश्चर्यजनक: बीजेपी

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को स्वीकार किया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन बेहद आश्र्चयजनक है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भाजपा ही दिल्ली में सरकार बनाएगी।

महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:49

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के साथ ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हषर्वर्धन ने कहा है कि सरकार गठित होने के एक पखवाड़े के भीतर तात्कालिक महत्व के मुद्दों तथा महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल का गठन कर दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25, 864 मतों से हराया

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:52

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी हार स्वीकार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है। शीला दीक्षित ने अपना इस्तीफा उप-राज्यपाल नजीम जंग को भेज दिया है।

शीला दीक्षित को हराना केजरीवाल की बड़ी जीत : अन्ना हजारे

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:25

दिल्ली विधानसभा चुनावों में ‘आप’ पार्टी को मिली कामयाबी पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि कांग्रेस की धोखाधड़ी से ‘आप’ पार्टी को कामयाबी मिली। अन्ना हजारे ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को सजा दी है।

उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश करेगी कांग्रेस, बीजेपी: आप

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 10:42

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि उसे इस बात का यकीन है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दिल्ली में आप के उम्मीदवारों को खरीदने की कोशिश करेगी।

दिल्ली चुनाव : भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 20:11

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 15 साल बाद शीला दीक्षित कांग्रेस को चौथी बार सत्ता दिलाने में विफल रहीं। भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े (36) को छूने में नाकाम रही और उसे सरकार बनाने के लिए चार सीटों का जुगाड़ करना होगा।

हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 07:47

हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस आश्वस्त नहीं

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 23:33

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बाद सर्वेक्षणों में कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फिरने का अनुमान जाहिर किए जाने के बाद से पार्टी `तनावग्रस्त` और `घबराई` हुई है। रविवार को सुबह मतगणना शुरू होगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा, `मतदान बाद सर्वेक्षणों में जो संकेत दिया गया है उसे लेकर हमारा घबराना स्वाभाविक है।`

दिल्ली चुनाव : एक बूथ पर पुनर्मतदान में 53 फीसदी से अधिक वोटिंग

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 19:59

दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर आज हुए पुनर्मतदान में 53 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

चार राज्यों में आज आएगा जनादेश, दांव पर कमल और पंजा

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 00:13

देश में पांच राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनावों में से दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को हो जाएगा।

केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, जवाब के लिए मांगा वक्त

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 09:37

दिल्ली चुनाव आयोग ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उनके द्वारा दिखाए गए चुनावी खर्च एवं चुनाव अधिकारियों के रजिस्टर में वर्णित खर्च में अंतर पाए जाने को लेकर नोटिस जारी किया गया।

दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी भाजपा : सर्वे

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 00:09

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का अनुमान है और 70 सदस्यीय सदन में वह 32 से 42 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

बीजेपी ने माना, आम आदमी पार्टी ने बांटे सत्ता विरोधी वोट

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 19:28

चुनाव परिणाम आने में अब जबकि मात्र दो दिन शेष रह गए हैं तब मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने माना कि दिल्ली में सत्ता विरोधी मत कुछ हद तक आम आदमी पार्टी (आप) के भी खाते में गये हैं हालांकि पहले वह इस पार्टी को कोई महत्व नहीं देती थी।

एक्जिट पोल पर भरोसा नहीं: शीला दीक्षित

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 23:42

दिल्ली विधानसभा चुनाव में तमाम एक्जिट पोल में कांग्रेस की हालत पतली बताए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने गुरुवार को कहा कि वह न तो इस तरह के सर्वेक्षण में भरोसा करती हैं और न ही उनके सत्ता से जाने के पूर्वानुमानों को मानती हैं।

केजरीवाल का राजनीतिक रास्ता सही नहीं: अन्ना हजारे

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 22:47

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे राजनीति में उतरे आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल के प्रति अपनी नाराजगी गुरुवार को छिपा नहीं सके। अन्ना ने पिछले वर्ष राजनीतिक दल गठित करने के केजरीवाल फैसले का विरोध कर उनके साथ संबंध तोड़ लिया था।

दिल्ली चुनावों में रिकॉर्ड 65.13 प्रतिशत मतदान

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 20:29

दिल्ली निर्वाचन आयोग ने 4 दिसंबर को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में हुए रिकॉर्ड मतदान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक का सबसे ज्यादा यानी 65.13 प्रतिशत मतदान हुआ। इन चुनावों में पुरुषों और महिलाओं ने लगभग बराबर संख्या में मताधिकार का प्रयोग किया है।

दिल्ली चुनाव: दो दशकों में सबसे ज्यादा मतदान

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 00:57

विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 66 प्रतिशत मतदान के साथ दिल्ली में पिछले दो दशकों में हुए सभी विधानसभा और लोकसभा चुनावों से इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

दिल्‍ली एक्जिट पोल: बीजेपी सबसे आगे; कांग्रेस को काफी नुकसान, आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 22:33

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव के लिए बुधवार को तकरीबन 66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया और मतदान शांतिपूर्ण रहा। बुधवार को कुछ एक्जिट पोल के अनुसार, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के ऊपर बढ़त मिलती नजर आ रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013: त्रिकोणीय मुकाबले में रिकॉर्ड 66% मतदान

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 23:35

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के लिहाज से बड़ी परीक्षा माने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज हुए मतदान में रिकॉर्ड 66 प्रतिशत मतदाताओं ने भाग लिया।

बॉलीवुड हस्तियों ने वोटिंग के लिए किया प्रेरित

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 18:08

दिल्लीवासियों को बुधवार को घरों से निकल मतदान केंद्रों में पहुंचने को प्रेरित करने के लिए नेहा धूपिया, अदिति राव हैदरी और दीया मिर्जा सरीखी बॉलीवुड हस्तियों ने ट्विटर को चुना। शाम पांच बजे तक करीब 70 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान था।

चुनावी नतीजे तय करेंगे शीतकालीन सत्र की दशा और दिशा

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 16:39

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कल से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र की दशा और दिशा तय करेंगे हालांकि सरकार ने काफी भारी भरकम विधायी कामकाज का एजेंडा सूचीबद्ध किया है जबकि विपक्ष 12 दिन के इस सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा है ।

गांधी टोपी पर कांग्रेस-आप कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:52

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मंदिर मार्ग मतदान केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी (आप) के समर्थकों के बीच सफेद गांधी टोपी को लेकर मामूली हाथपाई हुई है।

कांग्रेस, आप से बहुत आगे है बीजेपी : हर्षवर्धन

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 11:25

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) से आगे है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शीला दीक्षित ने डाला वोट

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 10:56

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन स्थित बूथ पर अपना वोट डाला।

चुनाव में मेरी नहीं बल्कि जनता की जीत होगी: केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 09:42

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने के बाद कहा कि वह चुनाव के परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं

Delhi Assembly polls 2013 LIVE: दिल्‍ली में मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न, रिकॉर्ड 66 फीसदी वोटिंग

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 18:35

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। शाम पांच बजे तक दिल्‍ली में करीब 66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी भी जगह से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

दिल्‍ली चुनाव: कई जगहों से शराब और 26 लाख नकद जब्त

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 00:21

बुधवार यानी आज होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों से 66 कार्टन शराब और 26 लाख रूपए नकद जब्त किए हैं।

दिल्‍ली चुनाव: कांग्रेस प्रत्‍याशी पर मामला, बसपा कार्यकर्ता शराब के साथ गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 22:46

पश्चिमोत्तर दिल्ली के अलीपुर इलाके में शराब बांटकर कथित तौर पर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करने को लेकर बसपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक बारात घर में अवैध राजनीतिक बैठक करने को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार सुशील कुमार गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: देखिये, कुछ अहम पुराने तथ्य

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 19:23

दिल्ली की पांचवीं विधानसभा के लिए बुधवार को 1.19 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पिछले विधानसभा चुनावों के कुछ तथ्य यहां पेश हैं।

दिल्ली चुनाव: पुख्‍ता सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान आज, त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी भी

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 00:09

नई विधानसभा के लिए बुधवार को दिल्ली में होने जा रहे मतदान के बीच सभी की नजरें राजनीति के क्षेत्र के नए खिलाड़ी आम आदमी पार्टी पर टिकी होगी।

दिल्ली में चुनाव प्रचार का शोर थमा

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 23:21

दिल्ली में चार दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गए।

दिल्‍ली : अमीर उम्मीदवारों पर निर्वाचन आयोग की नजर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 22:39

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में धनी उम्मीदवारों पर कड़ी नजर रखे हुए है। यदि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान 14 लाख रुपये से अधिक की रकम खर्च की तो उन्हें चुनाव के आयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी का मानना है कि धनी उम्मीदवार कुछ दूसरे उपायों से धन सीमा पार करने का प्रयास कर सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: डालिये, तथ्यों पर एक नजर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 21:10

दिल्ली विधानसभा के लिए चार दिसंबर को मतदान होने जा रहे हैं। संबंधित कुछ प्रमुख तथ्य इस प्रकार हैं।

भाजपा को दिल्ली में जीत का भरोसा, कहा- ‘आप’ को वोट देना होगा व्यर्थ

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 17:11

दिल्ली विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को उम्मीद जाहिर की कि पार्टी को चुनावों में जीत हासिल होगी। दिल्ली में चार दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

दिल्ली में 4 दिसंबर को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो ट्रेन

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 12:54

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार दिसम्बर को विधानसभा चुनाव वाले दिन दिल्ली मेट्रो ट्रेन का परिचालन तड़के चार बजे से ही शुरू हो जाएगा।

राहुल गांधी के बजाय नरेंद्र मोदी की रैली में ज्यादा दम

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 10:18

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में आज जिस जगह रैली की वहां पिछले 17 नवंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रैली को संबोधित किया था ।

दिल्ली बन गई है ‘बलात्कार की राजधानी’: नरेंद्र मोदी

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 08:22

मतदाताओं से शीला दीक्षित सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं की सुरक्षा एवं अन्य बड़ी चुनौतियों से निपटने में नाकाम होकर दिल्ली को ‘बलात्कार की राजधानी’ की छवि दे रही है ।

7वें आसमान पर पहुंचा कांग्रेस का अहंकार : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 17:57

दिल्ली में रविवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि इस बार का चुनाव जनता जनार्दन लड़ रही है।