Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 19:33
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकेया नायडू ने अपनी पार्टी पर कांग्रेस द्वारा लगाये जा रहे आरोप पर बुधवार को उस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नाम पर 650 योजनाएं चलाई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा व्यक्ति केंद्रित (नरेंद्र मोदी) राजनीतिक दल हो गया है।