ओडिशा - Latest News on ओडिशा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पटनायक नहीं आएंगे मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 21:48

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आएंगे, राज्य के वित्त मंत्री प्रदीप आमत उनका प्रतिनिधित्व करेंगे।

महानदी कोलफील्ड्स ने 126 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 23:18

कोल इंडिया की इकाई महानदी कोलफील्ड्स ने आज कहा कि उसने ओडीशा सरकार की एक समिति की सिफारिशों के तहत नियुक्ति शर्तों और प्रावधानों का ‘उल्लंघन’ करने पर 126 कर्मचारियों की सेवायें बर्खास्त कर दी हैं।

मोदी ने नवीन पटनायक और पवन चामलिंग को दी बधाई

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 20:56

प्रधानमंत्री नियुक्त नरेन्द्र मोदी ने नवीन पटनायक को ओडिशा का और पवन चामलिंग को सिक्किम का लगातार क्रमश: चौथी और पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने पर आज बधाई दी।

नवीन कल लेंगे ओडिशा के CM पद की शपथ

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 21:47

ओडिशा का राजभवन नवीन पटनायक के नेतृत्व में नए मंत्रिपरिषद् के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।

चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे नवीन पटनायक

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 19:48

नवीन पटनायक ने जब राजनीति में कदम रखा था तो उन्हें एक नौसिखिये और अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में अक्षम व्यक्ति के तौर पर देखा गया था, लेकिन अब वह लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ओडिशा का चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए नवीन तैयार

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 16:53

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक विधानसभा चुनाव में पार्टी की भारी जीत के बाद चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। बीजद के सूत्रों ने कहा कि पटनायक को आज सर्वसम्मति से बीजद विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

ओडिशा में नई विधानसभा के गठन के लिए प्रक्रिया शुरू

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 15:36

ओडिशा में विधानसभा चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के राज्यपाल एससी जमीर के साथ राजभवन में मुलाकात के साथ नई विधानसभा गठन की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गयी।

उड़ीसा में लोकसभा चुनाव में बीजद को मिली भारी जीत

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 23:16

ओडिशा में भारी जीत हासिल कर बीजू जनता दल ने लोकसभा चुनाव का रूख अपनी तरफ मोड़ लिया है। यहां बीजद ने 21 सीटों में से 20 सीट हासिल की हैं।

ओडिशा: लोकसभा चुनाव में बीजेडी को मिली भारी जीत

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 16:32

ओडिशा में भारी जीत हासिल कर बीजू जनता दल ने लोकसभा चुनाव का रुख अपनी तरफ मोड़ लिया है। यहां बीजद ने 21 सीटों में से 20 सीट हासिल की हैं। कांग्रेस को यहां एक भी सीट नहीं मिली हैं जबकि भाजपा एक सीट पाने में सफल रही।

ओडिशा में बीजद को चौथी बार मिला स्पष्ट बहुमत

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 00:30

बीजू जनता दल (बीजद) ने आज रात ओडिशा में लगातार रिकॉर्ड चौथी बार स्पष्ट बहुमत हासिल करके सत्ता हासिल की। बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 74 सीटों का जादुई आंकड़ा पार किया।

ओडिशा में बीजद को विधानसभा चुनावों में बढ़त, फिर पटनायक की सरकार बननी तय

Last Updated: Friday, May 16, 2014, 23:49

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) लोकसभा की 21 में से 18 और विधानसभा की 147 में से 70 सीटें जीत चुका है और 48 पर आगे चल रहा है। फिर से पटनायक की सरकार बननी तय है।

पुरी रथ यात्रा: रथ पर चढ़ने और मूर्ति को छूने पर होगी पाबंदी

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:22

वार्षिक पुरी रथ यात्रा महोत्सव से पहले जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने ओडिशा सरकार से आग्रह किया कि भक्तों द्वारा रथ के उपरी हिस्से पर चढ़ने एवं भगवान की मूर्ति को छूने के चलन पर रोक लगाई जाए।

आकाश प्रक्षेपास्त्र का तीसरा सफल परीक्षण

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 17:59

ओडिशा के रक्षा बेस से शनिवार को जमीन से हवा में मार कर सकने वाले आकाश प्रक्षेपास्त्र का तीसरा परीक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ओडिशा में नक्सलियों ने की 2 लोगों की हत्या

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 11:47

ओडिशा के मल्कानगिरी जिले में नक्सलियों ने अलग अलग गावों में दो लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि नक्सलियों के समूह ने रविवार रात कपरा और उगयागिरी गांव में घुसकर दो अधेड़ लोगों की हत्या कर दी। नक्सली लगभग 50 की संख्या में थे।

भारत ने नए इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 11:06

भारत ने रविवार को अधिक ऊंचाई से अपनी ओर दागी गयी लम्बी दूरी की मिसाइल को नष्ट करने करने में सक्षम नये इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया।

ओडिशा के तटीय क्षेत्र में मतदान के बाद हिंसा, एक की मौत

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 19:48

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद राजनीतिक रूप से संवेदनशील तटीय क्षेत्र में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद केंद्रपाडा जिला प्रशासन को निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी जिससे जनसभाएं, रैलियां और विरोध-प्रदर्शन करने पर मनाही होगी।

ओडिशा में दो चरणीय चुनाव में कुल 74 प्रतिशत मतदान

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 18:28

ओडिशा में लोकसभा एवं विधानसभा के लिए एक साथ हुए दो चरणीय चुनावों में इस बार कुल 74 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया जबकि 2009 में पिछले आम चुनावों में 65.3 मतदाताओं ने मतदान किया था।

भुवनेश्वर में किन्नरों ने भी किया मतदान

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 18:33

उच्चतम न्यायालय द्वारा लिंग की तीसरी श्रेणी के तहत मान्यता मिलने के बाद उत्साहित किन्नरों ने गुरुवार को बड़ी संख्या में यहां मतदान किया।

कंधमाल दंगा मामले में 11 व्यक्ति बरी

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 18:20

ओडिशा के फूलबनी क्षेत्र की एक स्थानीय अदालत ने कंधमाल जिले में हुए साम्प्रदायिक दंगे के एक मामले में सबूत के अभाव में 11 व्यक्तियों को बरी कर दिया।

ओडिशा: अंतिम चरण में लोकसभा, विस चुनाव के लिए मतदान जारी

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 09:19

ओडिशा में लोकसभा की 11 सीटों और विधानसभा की 77 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। यहां 1.55 करोड़ से भी ज्यादा मतदाताओं के लिए कुल 18,692 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2014: सबसे बड़े चरण में हुआ भारी मतदान; बंगाल में करीब 80 फीसदी और उत्‍तर प्रदेश में 62 फीसदी वोट पड़े

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 23:47

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में गुरुवार को 12 राज्यों की 121 लोकसभा सीटों पर भारी मतदान हुआ। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

माओवादियों का ओडिशा में बीएसएफ कैंप पर हमला

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 14:23

माओवादियों ने ओडिशा के मलकानगिरी जिले के भेजंगीवाडा में स्थित बीएसएफ के कैंप पर हमला बोला और वहां विस्फोट किया। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

अग्नि मिसाइल का पहली बार रात में सफल परीक्षण

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 10:38

भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम स्वदेश विकसित अग्नि 1 बैलिस्टिक मिसाइल का ओड़िशा तट के पास रात के समय में आज पहली बार सफल परीक्षण किया।

मैं आपका प्यार ब्याज समेत लौटाऊंगा: मोदी

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 17:44

लोकसभा चुनाव में हुए भारी मतदान का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि उनकी जिम्मेदारियां बढ़ रही हैं । साथ ही उन्होंने केंद्र की कांग्रेस नीत संप्रग सरकार और ओडिशा की बीजद सरकार पर भी निशाना साधा।

ओडिशा में नहीं खुलेगा कांग्रेस का खाता : मोदी

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 13:59

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ओडिशा में अपना खाता नहीं खोल पाएगी।

ओडिशा में 67 फीसदी मतदान, दो जगहों पर बहिष्कार

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 21:51

ओडिशा में गुरुवार को 10 लोकसभा सीटों और 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में लोगों ने नक्सलियों के बहिष्कार की धमकी और तपती गर्मी के बीच उत्साह से हिस्सा लिया।

ओडिशा में दस लोकसभा और 70 विधानसभा क्षेत्रों में 45 फीसदी मतदान

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 18:47

ओड़िशा में दस लोकसभा सीटों और 70 विधानसभा सीटों के लिये आज अपराह्न दो बजे तक करीब 45 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां बताया कि सबसे अधिक 57 फीसदी मतदान आंगुल जिले में हुआ।

मयूरभंज में शिबू सोरेन ने किया प्रचार

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 23:36

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन ने मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

पिनाकी मिश्रा ओडिशा में सबसे अमीर लोकसभा उम्मीदवार

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 18:56

पुरी संसदीय सीट से सत्तारूढ़ बीजद के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा 17 अप्रैल को होने वाले राज्य में दूसरे चरण के चुनावों की 11 लोकसभा सीटों के 98 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

बीजेडी से उठ रहा है जनता का भरोसा: नायडू

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 19:25

ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उसका 14 साल का कामकाज बहुत खराब रहा है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, औद्योगिक मंदी एवं कृषि क्षेत्र की अनदेखी के कारण लोग उसे सत्ता से बाहर करने के पक्ष में हैं ।

ओडिशा में बीजेपी के घोषणापत्र में कई लुभावने वादे

Last Updated: Thursday, April 3, 2014, 19:28

ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे के लिए काम करने का संकल्प लेते हुए भाजपा ने गुरुवार को छात्रों को ब्याज रहित रिण, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने, बेरोजगारों के लिए भत्ते सहित कई अन्य वादे किए।

जाजपुर सीट पर चुनाव में नए चेहरे मैदान में

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 16:37

इस बार पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे एवं नए मतदाता जहां भारतीय राजनीति के भविष्य को आकार देने के लिए तैयार हैं वहीं ओडिशा के जाजपुर जिले में एक साथ होने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों ने भी कई नए चेहरों को मौका दिया है।

नक्सलियों का लोगों से चुनाव बहिष्कार का आह्वान

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:33

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने ओडिशा में लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और राज्य के कई हिस्सों में 10 अप्रैल को बंद का आह्वान किया है। एक नक्सली नेता ने मंगवार को जारी ऑडियो क्लिप में यह संदेश दिया है।

ओडिशा में दिग्गज उम्मीदवारों की जायदाद में भारी बढ़ोतरी

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:23

राजनीतिक रूप से संवेदनशील केन्द्रपाड़ा जिले से विधानसभा चुनाव लड़ रहे दिग्गज उम्मीदवारों की जायदाद में भारी इजाफा हुआ है। औल विधानसभा सीट से बीजद के उम्मीदवार और राज्य में मंत्री प्रताप केसरी देव जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों में सबसे धनी हैं।

ओडिशा में खनन माफिया चला रहे सरकार : राहुल

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 16:09

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी आदिवासियों की हिमायती है और उसने नियमगिरि पहाड़ियों को बचाया था। गांधी ने आरोप लगाया कि ओड़िशा की बीजद सरकार को खनन माफिया चला रहा है।

राहुल गांधी आज ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ में रैली को करेंगे संबोधित

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 09:36

लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने प्रचार अभियान को काफी तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तसीगढ़ और ओडिशा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

ओडिशा में नक्सली हमला, 2 सैनिक घायल

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 15:00

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आने से अर्धसैनिक बल के दो जवान घायल हो गए।

पहला चरण : ओडिशा के चुनाव मैदान में 766 प्रत्याशी

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 23:44

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल तथा गिरिधर गमांग ओडिशा के उन 766 प्रत्याशियों में हैं जो 10 अप्रैल को पहले चरण में 10 ससंदीय सीटों और 70 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए मैदान में उतरे हैं।

भाजपा ने जारी की नौ और उम्मीदवारों की सूची

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 00:18

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए रविवार को नौ और उम्मीदवारों की सूची जारी की जिनमें महाराष्ट्र से तीन, उत्तर प्रदेश से दो और ओडिशा के लिए चार प्रत्याशियों के नाम हैं।

ओडिशा में पारा बढ़ने की चेतावनी जारी

Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 15:26

ओडिशा में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को चेतावनी दी गई कि आने वाले दिनों में संभावित उच्च तापमान से निबटने के लिए पहले से तैयार रहें।

नवीन पटनायक की संपत्ति में पांच साल में 4.15 करोड़ का इजाफा

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 23:36

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की संपत्ति में पिछले पांच साल में 4.15 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। उनकी संपत्ति अब 11.88 करोड़ रुपये है।

ओडिशा चुनाव: कांग्रेस ने 118 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:38

कांग्रेस ने ओड़िशा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 118 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें प्रदेश पार्टी प्रमुख जयदेव जेना, लालतेंदु महापात्र, प्रसाद हरिचरण और सरत राउत शामिल हैं।

देश को बर्बाद करने वाले को अब सबक सिखाना है: नरेंद्र मोदी

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 19:57

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ओडिशा के संभलपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की रैली में मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ मुझे प्रधानमंत्री बनाना ही जनता का मकसद नहीं है। अभी कई ऐसे काम हैं, जिन्‍हें पूरा करने का मकसद है।

ओडिशा के मंत्री की हालत स्थिर, हमलावर की पहचान

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 00:20

डाक्टरों ने ओडिशा के मंत्री महेश्वर मोहंती का आपरेशन करके उनके शरीर से गोलियां निकाल दीं और अब उनकी स्थिति ‘‘स्थिर और खतरे से बाहर’’ बताई जा रही है।

ओडिशा के मंत्री महेश्‍वर मोहंती को गोली मारी, हुए घायल

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 00:15

ओडिशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती पर शुक्रवार रात उनके आवास के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय मोहंती एक समारोह से स्कूटी पर घर जा रहे थे कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने रात करीब 8 बजे आमला क्लब के समीप एक संकरी गली में उन पर गोली चलाई।

ओडिशा में कॉलेज छात्रा से 4 युवकों ने किया गैंगरेप

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 23:57

ओड़िशा में नयागढ़ जिले के भापुर वन में 19 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा से चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया है।

पटनायक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 22:46

ओड़िशा में बीजू जनता दल (बीजद) की सरकार के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे विपक्षी पार्टी का बौद्धिक दिवालियापन करार दिया।

`ओडिशा में अवैध खनन से 60,000 करोड़ रुपए का नुकसान`

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 18:44

ओडिशा में 2008-2011 के दौरान करीब 60,000 करोड़ रुपए मूल्य के खनिज का अवैध खनन हुआ। न्यायमूर्ति एमबी शाह जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट यह बात कही है।

हीराकुंड जलाशय में नौका पलटने से 11 डूबे, 9 लापता

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 00:33

ओडिशा के संबलपुर जिले के हीराकुंड जलाशय में 90 से ज्यादा लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 11 लोग डूब गए और 9 अन्य लापता हैं।

प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है : नवीन

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 00:20

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।

ओडिशा अमीर लेकिन यहां के लोग गरीब : राहुल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 17:51

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कटक में ओडिशा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि ओडिशा की सरकार लोगों को हित में काम नहीं करती। संसाधनों के बावजूद राज्य पिछड़ा हुआ है।

देश की बड़ी आबादी अभी भी 500 मीटर दूर से लाती है पानी

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 12:32

बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की 10 प्रतिशत से भी कम आबादी को पाइप के जरिए नलों से जल आपूर्ति उपलब्ध है जबकि आजादी के बाद से ग्रामीण बसावटों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल देने के उद्देश्य से 1,65,000 करोड़ रूपयों से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

ओडिशा में पॉस्को प्रोजेक्ट पर काम कुछ सप्ताह में : PM

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 17:10

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि दक्षिण कोरिया की कंपनी पॉस्को की ओडिशा में वर्षों से 12 अरब डालर की इस्पात परियोजना पर काम कुछ ही सप्ताह में शुरू हो जाएगा।

पॉस्को का ओडिशा संयंत्र जल्द होगा चालू

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 18:55

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कोरिया की इस्पात निर्माता कंपनी पॉस्को के 12 अरब डॉलर वाले ओडिशा संयंत्र से जल्द उत्पादन शुरू हो सकता है।

पॉस्को की 52,000 करोड़ रुपए की परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 18:36

दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को को ओड़िशा में 52,000 करोड़ रुपए का इस्पात संयंत्र लगाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी का परियोजना को लेकर आठ साल का इंतजार खत्म हो गया है। इसे देश में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कहा जा रहा है।

पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 11:33

भारत ने मंगलवार को ओड़िशा के एक परीक्षण केंद्र से 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली एवं परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। यह अपने साथ 1,000 किलोग्राम तक के आयुध ले जा सकती है। यह सेना के प्रायोगिक परीक्षण का हिस्सा था।

मध्य अप्रैल से 5-6 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव : सूत्र

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 19:53

राष्ट्रीय चुनाव आयोग के उच्च-पदस्थ सूत्रों ने आज कहा कि लोकसभा के चुनाव 5 से 6 चरणों में मध्य अप्रैल और मई के शुरूआती दिनों के बीच कराए जाएंगे

परमाणु क्षमता वाली अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 19:02

भारत ने सोमवार को अपनी परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जिसकी क्षमता 3,000 किलोमीटर से अधिक दूरी तक प्रहार करने की है। ओडिशा के समुद्र तट के पास व्हीलर द्वीप से इसका प्रक्षेपण सेना द्वारा प्रायोगिक परीक्षण के तहत किया गया।

ओडिशा : आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, December 18, 2013, 14:32

ओडिशा के कोरापुट जिले में दो बच्चों और एक बुजुर्ग की आग में जलकर मौत हो गई।

ओडिशा ने दिए सारदा, सीशोर ग्रुप की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 15:36

ओडिशा सरकार ने निवेशकों को चिटफंड के जरिये कथित तौर पर करोड़ों रूपये का चूना लगाने वाली कोलकाता की सारदा ग्रुप और राज्य की सीशोर ग्रुप ऑफ कंपनीज की संपत्ति कुर्क करने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया है।

भूषण स्टील के नए ब्लास्ट फर्नेस बंद करने के आदेश

Last Updated: Thursday, November 28, 2013, 16:05

ओडिशा के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने भूषण स्टील को ढेंकनाल जिले में स्थित मेरामंडली संयंत्र के दूसरे ब्लास्ट फर्नेस का परिचालन अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

चक्रवात लहर: ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 21:41

हाल में चक्रवात फेलिन का सामना करने वाले ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों को फिर से अलर्ट किया गया है क्योंकि अब वहां एक और ‘चक्रवात लहर’ के पहुंचने की संभावना है।

ओडिशा में चक्रवात प्रभावितों को मिलेगी ऑनलाइन मदद

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 17:31

चक्रवात फैलिन के बाद पारदर्शी तरीके से मदद प्रक्रिया तेज करने के लिए प्रशासन की ओर से सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले गंजाम जिले में प्रभावित लोगों को इस महीने के अंत तक ऑनलाइन मदद दी जाएगी।

धनुष मिसाइल का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 14:57

भारत ने शनिवार को ओडिशा तट पर नौसेना के एक जहाज से अपनी परमाणु क्षमता संपन्न बैलिस्टिक मिसाइल धनुष का सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया।

पीएम की चक्रवात प्रभावित ओडिशा, आंध्र की यात्रा रद्द

Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 17:46

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चक्रवात प्रभावित ओड़िशा और आंध्रप्रदेश की अपनी आज की यात्रा रद्द कर दी है। दरअसल ये दोनों राज्य अब भी नुकसान के आंकलन में जुटे हैं।

ओडिशा में दस नक्सलियों ने किया सरेंडर

Last Updated: Wednesday, October 30, 2013, 15:08

ओडिशा में 10 नक्सलियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि इन नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उप-प्रखंडीय पुलिस अधिकारी के. सिवा सुब्रमणि ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों की उम्र 21 से 30 साल के बीच है।

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, छह की मौत

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 15:23

ओडिशा के चक्रवात प्रभावित गंजाम और अन्य तटीय जिलों में बाढ के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और इस बीच राज्य सरकार ने दक्षिणी इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से बाहर निकालने का आज निर्णय लिया।

माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान घायल

Last Updated: Thursday, October 24, 2013, 14:35

ओडिशा में मलकानगिरी जिले के एक वन क्षेत्र में गुरुवार को सुबह माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंडाल्को को खदान आवंटन का पीएम का ‘निर्णय पूरी तरह सही’ : मोंटेक

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 20:33

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने सोमवार को कहा कि तालाबीरा-दो कोयला खदान हिंडाल्को को आवंटित करने का प्रधानमंत्री का निर्णय ‘पूरी तरह सही’ था। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को जांच मामले में ‘शिष्ट रुख’ विकसित करने की जरूरत है।

राहत सामग्री की लूट के खिलाफ नवीन पटनायक की कार्रवाई

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 18:21

चक्रवात पीड़ितों के वास्ते राहत सामग्री के वितरण में अनियमितता के आरोपों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कटक नगर निगम (सीएमसी) के आयुक्त का स्थानांतरण कर दिया और उपायुक्त को निलंबित कर दिया।

ओड़िशा आपदा में 44 लोगों की मौत, राहत जोरों पर

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 19:06

ओड़िशा सरकार ने कहा कि चक्रवात और बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय सहायता मांगने के लिए अगले दो दिनों में वह एक ज्ञापन तैयार करेगी।

ओडिशा में चक्रवात,बाढ़ से 36 मरे,1,523 करोड़ की मांगी मदद

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 23:51

फैलिन चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ की दोहरी आपदा से जूझ रही ओडिशा सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 1,523 करोड़ रूपये तुरंत जारी करने की मांग की।

ओडिशा ने राहत और पुनर्वास कार्य के लिए 1,523 करोड़ मांगे

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 20:03

फैलिन चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ की दोहरी आपदा से जूझ रही ओडिशा सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 1,523 करोड़ रूपया तुरंत जारी करने की मांग की, हालांकि बाढ़ की स्थिति में आज मामूली राहत रही।

ओडिशा में 647 गांव अभी भी जलमग्न

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:25

ओडिशा के पांच उत्तरी जिलों में फैलिन चक्रवात और मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति में बुधवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन 647 गांवों के लोग अभी तक पानी से घिरे हैं और इस दोहरी त्रासदी से अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है।

ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, बिजली क्षेत्र में 900 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 22:28

ओडिशा में मंगलवार बाढ की स्थिति गंभीर बनी रही और फैलिन तूफान के बाद हुई बारिश के कारण कई नदियां अभी भी उफान पर हैं जबकि 75 हजार लोग बालेश्वर और जाजपुर जिलों में बाढ से घिर गये हैं।

चक्रवाती तूफान: ओडिशा के आपदा प्रबंधन को यूएन ने सराहा

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 18:25

बेहद भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन से निपटने में ओडिशा सरकार द्वारा अपनायी गयी नीतियां और उसके प्रबंधन की संयुक्त राष्ट्र ने भी तारीफ की है ।

फैलिन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ गंजाम, 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 14:23

‘फैलिन’ चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए ओड़िशा के तटीय जिले गंजाम में अनुमानित तौर पर कम से कम 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में लाखों लोगों की आजीविका छीन गई और 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त हुए।

तूफान `फैलिन` का असर: ओडिशा में बाढ़ में फंसे 2.5 लाख लोग, बिहार में भारी बारिश

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 12:59

चक्रवात फैलिन का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश में तबाही मचाने के बाद यह तूफान झारखंड और बिहार में अपना रौद्र रुप दिखा रहा है।

चक्रवात के बाद बाढ़ की चपेट में आया ओडिशा

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:53

चक्रवात फैलिन के कारण हो रही भारी बारिश से ओडिशा के पांच जिलों की मुख्य नदियों में बाढ़ आ गयी है। इन दोनों प्राकृतिक आपदाओं से सबसे ज्यादा ढाई लाख लोग बालेश्वर जिले में प्रभावित हुए हैं।

पीएम पद के लिए मोदी का समर्थन नहीं करेंगे: नवीन

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 23:01

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद वह प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी का समर्थन नहीं करेंगे।

चक्रवाती तूफान से निपटने का श्रेय कांग्रेस ने लिया

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 17:31

कांग्रेस चक्रवाती तूफान फैलिन से प्रभावी तरीके से निपटने का श्रेय खुद लेती दिखी और उसने कहा कि देश को ‘आपदा प्रतिरोधी’ बनाने के लिए उसके शासनकाल में कई कदम उठाए गए जो कि मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी और ओड़िशा तथा आंध्र प्रदेश में दस लाख से अधिक ‘रिकार्ड’ लोगों को निकाले जाने से स्पष्ट है ।न

फैलिन के पूर्वानुमान पर विदेशी एजेंसियां गलत साबित हुईं

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 20:04

भारतीय मौसम विभाग की बात सही साबित हुई जिसमें उसने कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के विपरीत कहा था कि फैलिन ‘महाचक्रवात’ नहीं होगा। उसने कहा कि उसका मूल्यांकन कमोबेश सटीक साबित हुआ।

फैलिन: क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचों की बहाली का काम शुरू

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 18:59

चक्रवाती तूफान फैलिन का प्रकोप कम होने के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में टेलीफोन लाइनों, बिजली की लाइनों को बहाल करने और क्षतिग्रस्त हुए बुनियादी ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए रविवार को प्रयास शुरू हो गये।

फैलिन : चक्रवात के बाद ओडिशा में मरने वालों की संख्या 21 हुई

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 22:33

ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए गंजम जिले से रविवार को आठ और शव बरामद किए गए जिससे इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले की संख्या 17 तक पहुंच गयी है।

लार्ड स्वराज पॉल ने चक्रवात से निपटने के तरीके की सराहना की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 17:06

लार्ड स्वराज पॉल ने फैलिन चक्रवात से निपटने में जबरदस्त सूझबूझ दिखाने के लिए भारतीय अधिकारियों की रविवार को सराहना की और प्रभावित लोगों के राहत व पुनर्वास के लिए 25 लाख रुपये का योगदान करने की घोषणा की।

फैलिन चक्रवात के पीड़ितों के लिए बॉलीवुड सितारों ने की प्रार्थना

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:34

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने ‘फैलिन’ चक्रवात के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए ट्विटर पर अपनी अपनी टिप्पणियां डालीं। कल रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्से फैलिन चक्रवात से प्रभावित हुए।

फैलिन को लेकर विश्व बैंक के प्रमुख ने चिंता जाहिर की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 11:22

विश्व बैंक के प्रमुख ने चक्रवात फैलिन और लोगों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की पूर्ण वाषिर्क बैठक के खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं इन खबरों को लेकर चिंतित हूं कि पूर्वी भारत में फैलिन चक्रवात आया है।

तूफान प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद करेगी सरकार, कांग्रेसः सोनिया गांधी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 09:32

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने शुक्रवार रात कहा कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश समेत सभी चक्रवात फैलिन की चपेट में आने वाले राज्यों को सरकार और उनकी पार्टी हरसंभव मदद करेगी।

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल पहुंचेगा यूपी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 16:06

महातूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज बिहार और झारखंड पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

चक्रवात ‘फैलिन’ ओडिसा, उत्तरी आंध्र तट पर पहुंचा, 5 की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 23:44

1999 के खतरनाक महाचक्रवात के बाद अब तक का दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शनिवार रात ओडिशा के तट पर आ पहुंचा, जिसकी वजह से राज्य और निकटवर्ती उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

प्रधानमंत्री ने फैलिन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 22:21

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विदेश दौरे से आने के तुरंत बाद हालात की समीक्षा करने के उपरांत चक्रवात ‘फैलिन’ के लिए अलर्ट पर रखे गए राज्यों को हरसंभव सहायता दिए जाने का शनिवार को निर्देश दिया।

ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात फैलिन, पहले 6 घंटे होंगे भारी

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 21:51

ओडिशा की तट की तरफ बढ़ने वाला चक्रवात फैलिन शनिवार रात सवा नौ बजे की करीब गोपालपुर के तट से टकराया। इस चक्रवात की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। समुद्र की लहरें तीन से साढ़े तीन मीटर ऊपर उठने की आशंका जताई जा रही है।

ओडिशा में तैनात थलसेना, वायुसेना और नौसेना के जवान

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 20:54

ओडिशा के गोपालपुर में शनिवार शाम चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ की दस्तक के मद्देनजर थलसेना, वायुसेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान राज्य के प्रभावित इलाकों के लिए रवाना होने को कमर कस चुके हैं।

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:50

ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फैलिन गोपालपुर तट से 30 किलोमीटर दूर है और यह तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक रात आठ-नौ बजे के बीच यह चक्रवात तट से टकराएगा।

चक्रवात फैलिन के मद्देनजर जारी हेल्पलाइन नंबर

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 22:29

चक्रवात फैलिन के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीम ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

ओडिशा तट से केवल 40 किलोमीटर दूर चक्रवात फैलिन, 3 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 18:47

मौसम विभाग ने बताया कि बेहद भीषण चक्रवात फैलिन ओडिशा से नजदीक आ गया है तथा यह गोपालपुर से करीब 150 किमी दक्षिणपूर्व और पारादीप से करीब 260 किमी दक्षिणपूर्व में केन्द्रित है।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा के नजदीक पहुंचा ‘सुपर स्टार्म’, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए हजारों लोग

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 18:45

चक्रवात ‘फैलिन’ शनिवार की शाम ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंचने से पहले 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ विराट चक्रवात (सुपर साइक्लोन) में तब्दील हो रहा है। साइक्लोन से निपटने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकारें व्यापक कदम उठा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में तूफान ‘फैलिन’ से निपटने की तैयारी

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 14:24

आंध्र प्रदेश सरकार चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी कर रही है जिससे राज्य के तटवर्ती जिलों में नुकसान होने की आशंका है।

चक्रवात ‘फैलिन’ हुआ और तीव्र, कल शाम तक आंध्र और ओडिशा को करेगा पार

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 13:14

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शुक्रवार को और अधिक तीव्र हो गया और यह कल कम से कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंच सकता है।

तीव्र हुआ साइक्‍लोन फैलिन, तेजी से बढ़ रहा है ओडिशा की ओर

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 10:38

बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्‍लोन तूफान और गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को `फैलिन` तेजी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक यह तूफान कीलगपट्टनम और पारादीप में होगा। तूफान की वजह से आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।