Last Updated: Monday, January 6, 2014, 10:21
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रायबरेली की पांचों विधानसभा सीटें गवां चुकी कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ को बचाने के लिए जी-तोड़ मेहनत शुरू कर दी है। मकसद सिर्फ एक है, कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ के साथ आस-पास के संसदीय क्षेत्रों से पार्टी के जनाधार को खिसकने से बचाना।